Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
पीएम मोदी की अपील पर बोले अरुण साव, “ऊर्जा बचाना आज देश की बड़ी जरूरत”
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल लू चलने की संभावना व्यक्त की है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिन तक रात में गर्मी बनी रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का भी अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी की अपील पर बोले अरुण साव, “ऊर्जा बचाना आज देश की बड़ी जरूरत”
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का सोच-समझकर इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो गया है. अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण का जो आह्वान किया है, वह आने वाले समय के लिए बहुत महत्वपूर्ण संदेश है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में मौसम का बड़ा खतरा, कई जिलों में तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
बिहार में मौसम बेहद खतरनाक हो सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने का भी बड़ा खतरा बताया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
रबर किसानों ने सरकार से लगाई गुहार, आयात शुल्क घटाने का किया विरोध
प्राकृतिक रबर पर आयात शुल्क कम करने की मांग के बीच रबर किसानों की चिंता बढ़ गई है. दक्षिण भारत के प्लांटर्स संगठन UPASI ने केंद्र सरकार से कहा है कि मौजूदा आयात शुल्क में कोई बदलाव न किया जाए, क्योंकि इससे करीब 13.2 लाख किसानों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. संगठन का कहना है कि पहले से बढ़ती लागत और विदेशी रबर के बढ़ते आयात के कारण किसान दबाव में हैं. ऐसे में शुल्क घटाने से घरेलू रबर उत्पादन को बड़ा नुकसान हो सकता है.
-
Posted By: Kisan India
गुवाहाटी में आज शक्ति प्रदर्शन, हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हिमंत बिस्व सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. गुवाहाटी के खानापारा में होने वाले भव्य समारोह को भाजपा पूर्वोत्तर में अपनी मजबूत पकड़ के बड़े संदेश के तौर पर देख रही है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदला गया है. लगातार तीसरी बार एनडीए की जीत के बाद अब सबकी नजरें नए मंत्रिमंडल और हिमंत सरकार के अगले बड़े फैसलों पर टिकी हैं.
-
Posted By: Kisan India
यूपी के कई जिलों में मौसम का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, सीतापुर, झांसी, ललितपुर, हरदोई और बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है. किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
जम्मू-कश्मीर में बिजली गिरने से 90 भेड़ों की मौत, फसलों और घरों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है. कंगन इलाके के पोशकर घास के मैदान में रविवार रात बिजली गिरने से करीब 90 भेड़ों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये भेड़ें खानाबदोश चरवाहों के एक परिवार की थीं, जो सोनमर्ग की तरफ जा रहे थे. वहीं तेज हवाओं और रुक-रुककर हुई बारिश से कई इलाकों में फसलों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम खराब होने के बाद स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है.