अब लाइव

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर, कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को निर्देश दिया है कि वह 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं पर होने वाले खर्च तथा उत्तरपुस्तिकाओं की खरीद के लिए निविदा जारी करने से आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया एवं अन्य परीक्षा संबंधित अनुमत जानकारियों का सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत “बिंदु-वार स्पष्ट” खुलासा करे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र समेत कई राज्यों में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार अगले दो -तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 15 Jun, 2026 | 11:44 AM
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    15 Jun 2026 11:44 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर, कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को प्रातः इंदौर आएंगी. यहां से वे बैतूल में एक कार्यक्रम शामिल होने के बाद ओंकारेश्वर पहुंचेंगी जहां वे शाम को ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी.

    अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. वे अगले दिन इंदौर से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड जाएंगी. राष्ट्रपति मुर्मु 20 जून को शाम को जबलपुर आएंगी. अगले दिन 21 जून को वे जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी.

    राष्ट्रपति मुर्मु रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. 22 जून को वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 11:30 AM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी मामले में नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान

    श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय एसआईटी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में तेजी से निर्णय लिया है, जो संतोष की बात है. उन्होंने बताया कि संभव है कि एसआईटी के तीनों सदस्यों को आज सुबह 10 बजे आधिकारिक सूचना मिल जाएगी. इसके अलावा, उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि एसआईटी टीम ने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लेने के लिए मुलाकात का समय मांगा है. इसके बाद टीम यहां आकर अपनी जांच का काम शुरू करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 11:15 AM (IST)

    प्रधानमंत्री के कार्यकाल को लेकर रवि शंकर प्रसाद का बड़ा बयान, कही ये बात

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे पिछले चार दिनों से अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं और आज वे दीघा पहुंचे. वहां उन्होंने प्रार्थना की और कहा कि लोग प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दें ताकि वे इसी तरह देश को आगे बढ़ाते रहें और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 10:58 AM (IST)

    TMC नेता अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ED के सामने पेश होंगे

    TMC नेता अभिषेक बनर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ED के सामने पेश होने के लिए अपने घर से रवाना हुए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 10:45 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में गायों को चारा खिलाया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में गायों को चारा खिलाया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 10:30 AM (IST)

    तेलंगाना में टमाटर और अदरक ने बढ़ाई महंगाई दर

    तेलंगाना में मई महीने के दौरान महंगाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. टमाटर और अदरक की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण राज्य की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.15 फीसदी पहुंच गई, जो देश में सबसे अधिक रही. खासकर ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर ज्यादा देखने को मिला, जहां महंगाई दर 6.59 फीसदी दर्ज की गई. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई में टमाटर की कीमतों में करीब 80 फीसदी और अदरक की कीमतों में लगभग 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं, खाद्य तेल भी 18 फीसदी तक महंगा हो गया. रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 10:15 AM (IST)

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का बड़ा बयान, कही ये बात

    जेडीयू नेता नीरज कुमार ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर कहा कि यदि दोनों देशों के बीच शांति और बातचीत का कोई रास्ता निकलता है, तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा. उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और अगर हालात सामान्य करने के लिए कोई सकारात्मक पहल हुई है, तो यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के दौरान भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इससे मौसम और अधिक सुहावना होने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा है कि शाम के समय भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, जाफरपुर, पालम और वसंत कुंज समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है. लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 09:40 AM (IST)

    मंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट की पहली कमर्शियल फ्लाइट को रवाना करने से पहले केक काटा

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली कमर्शियल फ्लाइट को रवाना करने से पहले केक काटा और यात्रियों को खास फ़्लाइट टिकट भी दिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    AIMIM यूपी में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए तैयार- असदुद्दीन ओवैसी

    AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि किसी भी गठबंधन में AIMIM को भागीदारी और बराबर का दर्जा मिलना चाहिए.ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी समझौते के लिए तैयार है, लेकिन सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 09:10 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई स्थित अपने आवास पर खेती की जुताई की

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई स्थित अपने आवास पर अपने निजी कृषि क्षेत्र की जुताई की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 08:55 AM (IST)

    पंजाब में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा

    पंजाब में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. राज्य के कृषि निदेशक जीएस बराड़ ने कहा है कि किसानों की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे घबराहट में जरूरत से ज्यादा खाद न खरीदें. सरकार लगातार खाद की सप्लाई और उपलब्धता पर नजर बनाए हुए है, ताकि सभी किसानों को समय पर उर्वरक मिल सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 08:40 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई, मौसम हुआ सुहाना

    राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई. इससे मौसम सुहाना हो गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 08:24 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानों की हुई शुरुआत, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट

    जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत हो गई है. इसी क्रम में इंडिगो की पहली निर्धारित उड़ान (6E-2278) लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. इसके बाद यह विमान अपनी आगे की यात्रा के लिए बेंगलुरु रवाना होगा, जहां इसके सुबह 11:05 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है. यह उड़ान एयरपोर्ट के नियमित संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 08:08 AM (IST)

    देश के ट्रैक्टर उद्योग ने वर्ष 2026 में मजबूत प्रदर्शन जारी रखा

    देश के ट्रैक्टर उद्योग ने वर्ष 2026 में मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है. बेहतर ग्रामीण माहौल और किसानों की बढ़ती आय के चलते मई महीने में लगातार तीसरी बार घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 1 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई. हालांकि, उद्योग की नजर अब मानसून की प्रगति पर भी बनी हुई है, क्योंकि इसका खेती और ट्रैक्टरों की मांग पर सीधा असर पड़ता है. ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन (TMA) के आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में घरेलू बाजार में 1,08,229 ट्रैक्टर बिके, जो पिछले साल मई में बिके 90,500 ट्रैक्टरों के मुकाबले 20 फीसदी अधिक हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 07:51 AM (IST)

    देश के टॉप 5 फूल उत्पादक राज्य के नाम जानें

    वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार, फूलों के उत्पादन में तमिलनाडु देश में पहले स्थान पर रहा, जिसकी राष्ट्रीय उत्पादन में हिस्सेदारी 19 फीसदी रही. इसके बाद मध्य प्रदेश का 14 फीसदी, कर्नाटक का 12 फीसदी, आंध्र प्रदेश का 11 फीसदी और पश्चिम बंगाल का 10 फीसदी योगदान दर्ज किया गया. ये पांच राज्य देश के कुल फूल उत्पादन में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 07:36 AM (IST)

    वर्ष 2025-26 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 3777.8 लाख टन तक पहुंच गया

    भारत में फूलों की खेती से जुड़े क्षेत्र और उत्पादन का आधिकारिक रिकॉर्ड वर्ष 1993-94 से रखा जाना शुरू हुआ था. शुरुआत में आंकड़ों में केवल ढीले फूलों (Loose Flowers) का उत्पादन शामिल किया जाता था. बाद में वर्ष 2012-13 से कट फ्लावर (Cut Flowers) के उत्पादन को भी इसमें जोड़ा गया. देश में बागवानी (हॉर्टिकल्चर) उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. वर्ष 2025-26 में कुल बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 3777.8 लाख टन तक पहुंच गया, जो खाद्यान्न उत्पादन से भी अधिक है. इसी दौरान बागवानी क्षेत्र में फ्लोरीकल्चर की हिस्सेदारी भी बढ़ी है. वर्ष 2014-15 में जहां इसका योगदान 0.76 फीसदी था, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 1.2 फीसदी हो गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 07:21 AM (IST)

    देश में फूलों की खेती का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा, किसानों की बंपर कमाई

    देश में फूलों की खेती (फ्लोरीकल्चर) का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है. वर्ष 2025-26 में फूलों की खेती का रकबा बढ़कर रिकॉर्ड 4 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. यह 2021-22 के 2.82 लाख हेक्टेयर के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी है. वहीं, इस क्षेत्र से होने वाला सकल मूल्य संवर्धन (GVA) भी 2019-20 के 39,287 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 51,643 करोड़ रुपये हो गया है. आंकड़े बताते हैं कि देश का फ्लोरीकल्चर उद्योग लगातार मजबूत हो रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    15 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है

    देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 15 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने और बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर बारिश के समय यात्रा करने वालों से घने पेड़ों और जंगल वाले रास्तों से बचने को कहा गया है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 15 Jun, 2026 | 07:05 AM