Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today’s Top News List: दिल्ली में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, CM नायब सैनी का बड़ा दावा, MSP पर पूरी फसल खरीद का जिक्र, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने में कुछ और समय लग सकता है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि आज उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. उन्होंने बताया कि यही स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी. मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
20 बागी TMC सांसदों पर बड़ा एक्शन! लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी को स्पीकर के सामने पेश होने को कहा
तृणमूल कांग्रेस के 20 कथित बागी सांसदों के मामले में लोकसभा सचिवालय ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है. नोटिस के अनुसार, उन्हें 19 जून 2026 को शाम 5 बजे संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आधिकारिक कक्ष में अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होना होगा. इस घटनाक्रम को टीएमसी के भीतर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा दावा, MSP पर पूरी फसल खरीद का जिक्र
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार तीन गुना तेजी से काम कर रही है. उन्होंने बताया कि, 2024 विधानसभा चुनाव में किए गए 217 संकल्पों में से 1.5 साल के भीतर 163 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं. सीएम सैनी ने यह भी दावा किया कि, हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की पूरी फसल को MSP पर खरीदने की व्यवस्था लागू की जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, ISI-लिंक्ड मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5 और गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने ISI से जुड़े एक कथित आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ से जुड़े 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था. जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के कनेक्शन और फंडिंग की गहराई से जांच कर रही हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
कलकत्ता में हाई अलर्ट! ममता बनर्जी के घर के बाहर लगाया गया व्यू कटर, सुरक्षा बढ़ी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के सामने सुरक्षा कारणों से अस्थायी व्यू कटर लगाया गया है. प्रशासन की ओर से यह कदम किसी भी संभावित अनचाही घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
‘लॉन्ग लग्जरी बबल से बाहर निकलो’, कांग्रेस पर निखिल कुमारस्वामी का तीखा हमला
बिदादी भूमि विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेडी(एस) नेता निखिल कुमारस्वामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को ‘लग्जरी बबल’ से बाहर निकलकर जमीन से जुड़ी हकीकत समझनी चाहिए. निखिल कुमारस्वामी ने राहुल गांधी के “ग्रीन ओवर ग्रीड” संदेश पर भी सवाल उठाते हुए इसे लेकर आलोचना की और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधा.
-
Posted By: Isha Gupta
“अभी फाइनल नहीं… वरना बमबारी फिर शुरू!” ईरान MoU पर ट्रंप का कड़ा बयान
G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रस्तावित MoU को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि यह समझौता अभी ‘फाइनल नहीं’ है और अगर शर्तें उनके अनुसार नहीं रहीं, तो वह फिर से सख्त कदम उठा सकते हैं, जिसमें सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी शामिल है. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के साथ MoU पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होने की संभावना जताई जा रही है. इस मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर तनाव और चर्चा तेज हो गई है. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
साइबर क्राइम हेल्पलाइन में बड़ा बदलाव! अमित शाह ने दिए AI और मल्टीलैंग्वल सिस्टम लागू करने के निर्देश
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के कामकाज की समीक्षा की और इसे और असरदार बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए AI और मल्टीलैंग्वल सपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए. इसके साथ ही अमित शाह ने एजेंसियों को राज्य सरकारों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर हर शिकायत का सही समाधान सुनिश्चित करने और बैंक खातों के फ्रीज होने से जुड़ी समस्याओं को भी गंभीरता से हल करने को कहा.
-
Posted By: Isha Gupta
G7 के साइडलाइन पर बड़ी डिप्लोमैटिक मुलाकात, PM मोदी और जर्मनी चांसलर मर्ज के बीच अहम बातचीत
फ्रांस के एवीयन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के संघीय चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस मुलाकात को भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने पर चर्चा हुई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए योजना बनाएगी: कृषि मंत्री
नई दिल्ली: (16 जून) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक योजना बनाएगी, क्योंकि इससे पर्यावरण और मिट्टी की सेहत, दोनों पर बुरा असर पड़ता है.
चौहान ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की. इस बैठक में पराली जलाने की समस्या और फसल के अवशेषों (बचे हुए हिस्सों) के प्रबंधन के तरीकों पर चर्चा की गई। यह बैठक दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की सरकारी कोशिशों का हिस्सा थी. दिल्ली-NCR में प्रदूषण के ऊंचे स्तर के लिए पराली जलाना भी एक बड़ी वजह है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं हेतु MPFSTS पोर्टल पर किसानों का पंजीयन प्रारंभ
वर्ष 2026-27 में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों के लिए एमपीएफएसटीएस (MPFSTS) पोर्टल पर नवीन पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.
उद्यानिकी विभाग के अनुसार किसानों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल एवं मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस, पॉली हाउस, ऑटोमेटिक फर्टिगेशन, फल एवं सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, मल्चिंग, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड रूम, इंटीग्रेटेड एवं फार्म गेट पैक हाउस, राइपनिंग चैंबर, प्रीकूलिंग यूनिट एवं शीतल वाहक यंत्र शामिल हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हल्दीघाटी युद्ध को लेकर इतिहासकारों ने गलत लिखा, महाराणा प्रताप ने जीता था युद्ध- मोहन भागवत
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हल्दी घाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर के गांधी ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय चेतना संकल्प सभा को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने संबोधित किया. मोहन भागवत ने कहा कि हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप विजयी हुए थे और मुगलों को पीछे हटना पड़ा. उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध को लेकर इतिहासकारों ने गलत लिखा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
2014 से पहले देश हताशा और निराशा के अंधकार में डूबा हुआ था- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "... प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, गौरवशाली, समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत का महायज्ञ चल रहा है... आज मैंने पटना की बड़ी प्रगति और विकास के बड़े कार्यों को जाकर देखा. 2014 से पहले का काल हमें याद आता है जब देश हताशा और निराशा के अंधकार में डूबा हुआ था. उस समय आशा की कोई किरण नजर नहीं आती थी... इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं..."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
MCD की 48 करोड़ रुपये की सफाई योजना आगे बढ़ी, टेंडर आखिरी चरण में या मंज़ूरी का इंतजार
नई दिल्ली: (17 जून) अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) जल्द ही अपने जोन में कचरा उठाने और सफाई के लिए अतिरिक्त मशीनरी और कर्मचारी तैनात करेगा, क्योंकि ज़्यादातर टेंडर या तो वित्तीय जांच के दायरे में हैं या फिर प्रोसेसिंग के आखिरी चरण में हैं.
नगर निकाय ने अप्रैल में दिल्ली के म्युनिसिपल जोन में 180 दिनों के लिए कचरा और सफाई प्रबंधन के संसाधनों को बढ़ाने के लिए 48 करोड़ रुपये से ज्यादा के खर्च को मंजूरी दी थी.
अधिकारियों के अनुसार, यह पहल कचरा जमा होने वाली संवेदनशील जगहों (GVPs), सफाई के लक्ष्य वाली इकाइयों (CTUs), खुले में कचरा फेंकने की जगहों और मिले-जुले कचरे के जमाव की समस्या से निपटने के लिए शुरू की गई थी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मोहर्रम पर AIMJ अध्यक्ष की अपील: ताजिए 10 फीट तक रखें, डीजे से करें परहेज
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (AIMJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहर्रम के अवसर पर लोगों से शांति, अनुशासन और परंपराओं का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस्लामी कैलेंडर का नया वर्ष शुरू हो चुका है और आज मोहर्रम की पहली तारीख है. उन्होंने ताजियादारों से आग्रह किया कि ताजियों और अलमों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न रखें, ताकि रास्तों, बिजली के तारों और पेड़ों को लेकर किसी प्रकार का विवाद या प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो.
मौलाना ने कहा कि कई बार आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण अत्यधिक ऊंचे ताजिए बनाए जाते हैं, जिससे अनावश्यक विवाद खड़े हो जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मोहर्रम के जुलूसों में कोई नई परंपरा शामिल न की जाए और किसी भी अंजुमन को डीजे के उपयोग की अनुमति न दी जाए. उनका कहना था कि तेज ध्वनि वाले डीजे से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं और पूर्व वर्षों में ऐसे मामलों की शिकायतें भी सामने आई हैं. उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और मर्यादित ढंग से मोहर्रम मनाने की अपील की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आगरा में कार का टायर फटने से भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, 8 घालय
यूपी में आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास ग्वालियर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई. आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि धौलपुर से आगरा आ रही कार में सात लोग सवार थे, जो परीक्षा देने आगरा जा रहे थे, जबकि दूसरी कार आगरा से धौलपुर की ओर जा रही थी, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे सवार थे. मृतकों में राजस्थान के धौलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया जिले के निवासी शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, शादी का न्यौता देने जा रही थीं
बदायूं (यूपी): (17 जून) अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-मथुरा रोड पर एक ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में छह महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह हादसा तब हुआ जब एक परिवार की आठ महिलाएं शादी के लिए रिश्तेदारों को न्योता देने ई-रिक्शा से गढ़ौना गांव जा रही थीं.
पुलिस के अनुसार, मुरावां नगला गांव के रहने वाले दलचंद मौर्य का परिवार अपने बेटे कुंवर पाल की शादी की तैयारी कर रहा था, जो 29 जून को होनी थी. पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा कथित तौर पर एक ट्रैक्टर से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक दूसरे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर से ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सवाई माधोपुर में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
जयपुर: 16 जून (भाषा) सवाई माधोपुर जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि गंगापुर सिटी इलाके के खंडीप रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शन कर रहे किसान बड़ी संख्या में दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर जमा हो गए और पांचना बांध से नहरों में पानी न छोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन किया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पेपर लीक रोकने के लिए मोदी सरकार की नई चाल, चोर पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर ताला लगा दो- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "टेलीग्राम बैन - पेपर लीक रोकने के लिए मोदी सरकार की नई चाल. चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के दरवाज़े पर ताला लगा दो... पेपर लीक माफिया इसी सरकार की निगरानी में फल-फूल रहा है..."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मोदी जी, दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार करिये: राहुल गांधी
नयी दिल्ली: 17 जून (भाषा) कांग्रेस ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकार के कदम पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि पेपर लीक होने से रोकने के लिए चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिखावा छोड़कर पेपर लीक माफिया पर वार करना चाहिए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम रुका, बढ़ई ने बची हुई लकड़ी ले जाने पर लगी रोक का विरोध किया
पुरी: (17 जून) बुधवार को पुरी में सालाना रथ यात्रा के लिए तीन रथ बनाने का काम करीब चार घंटे तक रुका रहा. बढ़ई ने रथ बनाने के बाद बची हुई लकड़ी को घर ले जाने पर लगी रोक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. अक्षय तृतीया से शुरू हुआ रथ बनाने का काम पिछले 58 दिनों से चल रहा है.
इस काम में शामिल पारंपरिक बढ़ई समुदाय, 'महारणा सेवक' के सदस्यों ने काम रोक दिया और मंदिर के 'रिकॉर्ड ऑफ राइट्स' (RoR) के तहत उन्हें मिले अधिकारों को जारी रखने की मांग की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पॉलीहाउस और गुलाब की उन्नत खेती पर विशेष प्रशिक्षण शिविर 18 जून को, किसान कराएं रजिस्ट्रेशन
मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में पॉलीहाउस निर्माण एवं गुलाब एवं अन्य फूलों की व्यावसायिक खेती पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण दिनांक 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जनसुनवाई कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, गुना में आयोजित होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
वडोदरा में हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 20 घायल
वडोदरा: (17 जून) पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के गुजरात के वडोदरा जिले में हाईवे पर एक प्राइवेट बस के खड़े ट्रक से टकराने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गुरुग्राम में टमाटर की कीमतों में उछाल, 80 रुपये किलो रेट
गुरुग्राम में टमाटर की कीमतों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है. पिछले एक सप्ताह में टमाटर के दाम 35-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. बढ़ती कीमतों के कारण कई परिवारों ने टमाटर की खरीद कम कर दी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सपा में बड़ी टूट होगी, कई नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार: ओम प्रकाश राजभर
लखनऊ: 17 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) में ‘‘बड़ी टूट होगी’’ और कई नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए भी तैयार हैं.
राजभर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि सपा नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है. हालांकि, उन्होंने कथित पत्र के बारे में कोई विवरण नहीं दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का ‘खुद उद्घाटन’ करके जनता के लिए खोला
नयी दिल्ली: 17 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली क्षेत्र में नवनिर्मित पुल का किसी औपचारिक सरकारी समारोह से पूर्व ‘‘खुद ही उद्घाटन करके’’ उसे आम लोगों के लिए खोल दिया. कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ पुल स्थल पर पहुंचकर इस संरचना का लोकार्पण कर दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की गहन जांच हो: भाजपा
नयी दिल्ली: 17 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रांची स्थित कार्यालय पर कथित पेट्रोल बम हमले की गहन जांच किए जाने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि यह झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)- कांग्रेस सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है. अज्ञात लोगों ने मंगलवार देर रात रांची स्थित आरएसएस कार्यालय पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंके थे जिसके बाद भाजपा ने यह टिप्पणी की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा के ‘गोसानी’ में करेंगे पूजा-अर्चना
भुवनेश्वर/बारीपदा: 17 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाली समुदाय के एक पवित्र स्थल ‘गोसानी’ में पूजा-अर्चना करेंगे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के 68वें जन्मदिन पर उनके ससुराल के गांव पहाड़पुर का दौरा करेंगे और पारंपरिक संथाली अनुष्ठानों में भाग लेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जी7 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की
एवियॉन (फ्रांस): 16 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टार्मर से मुलाकात की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात पूर्वी फ्रांस के एवियॉन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई. इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया.
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने इस मुलाकात को “शानदार” बताया और कहा कि भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए बीता वर्ष “बेहद उत्कृष्ट” रहा है. उन्होंने कहा, “व्यापार समझौते ने आर्थिक सहयोग के कई नए मार्ग खोले हैं. आज की वार्ता इस बात पर केंद्रित रही कि भारत-ब्रिटेन संबंधों को और अधिक गति कैसे प्रदान की जाए.
-
Posted By: Isha Gupta
पर्यावरण संरक्षण में भारत की बड़ी उपलब्धि, 10 साल में 2.17 करोड़ हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हुई पुनर्स्थापित
IUCN की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2011 से 2020 के बीच 2.176 करोड़ हेक्टेयर क्षतिग्रस्त और वनों से रहित भूमि को पुनर्स्थापित किया है. यह 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर भूमि बहाल करने के बॉन चैलेंज लक्ष्य का लगभग 84 फीसदी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पुनर्स्थापित क्षेत्रफल के मामले में तेलंगाना सबसे आगे रहा. इसके बाद आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा का स्थान है. यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में भारत की बड़ी सफलता मानी जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
12 साल में बदली भारत की सैन्य ताकत! PM मोदी बोले - आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र ने रचा नया इतिहास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भरता, नवाचार, आधुनिक तकनीक और स्वदेशी निर्माण के बल पर देश ने रक्षा क्षेत्र में प्रगति की है. PM मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्होंने देश की सैन्य ताकत को नई ऊंचाई दी है और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया है.
-
Posted By: Isha Gupta
पानीपुरी खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत! उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती, विक्रेता हिरासत में
तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में पानीपुरी खाने के बाद 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार, सभी बच्चे एक कॉलोनी में सड़क किनारे लगे ठेले से पानीपुरी खाकर बीमार हुए. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. मामले की जांच के लिए पानीपुरी विक्रेता को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि परिवारों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
शिवसेना UBT में बगावत की अटकलों के बीच संजय राउत का फूटा गुस्सा! प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया तीखा बयान
दिल्ली में शिवसेना (UBT) में संभावित टूट की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कथित बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला. राउत ने अटकलों पर नाराजगी जताते हुए मीडिया के सामने कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी. उनके बयान के बाद शिवसेना (UBT) के भीतर चल रही राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है, जबकि पार्टी में संभावित विभाजन को लेकर चर्चाएं जारी हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
सोन नदी में मिला 3 युवकों का शव! इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी से तीन युवकों के शव बरामद किए गए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल युवकों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
अभी तक किसी ने पार्टी छोड़ने की बात नहीं कही, शिवसेना में टूट की अटकलों पर अरविंद सावंत का बड़ा बयान
दिल्ली में शिवसेना (UBT) में संभावित टूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि अभी तक किसी भी नेता ने पार्टी छोड़ने की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है. सावंत के इस बयान के बाद शिवसेना (UBT) में जारी राजनीतिक चर्चाओं को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
68 साल में पहली बार इतना खाली हुआ वैगई बांध, किसानों के सामने सिंचाई और पानी का संकट
तमिलनाडु के मदुरै स्थित वैगई बांध में जलस्तर घटकर सिर्फ 27 फीट रह गया है, जो पिछले 68 साल में सबसे कम बताया जा रहा है. बांध की कुल क्षमता 71 फीट है. आमतौर पर जून में किसानों के लिए पानी छोड़ा जाता है, लेकिन कम बारिश के कारण अब यह प्रक्रिया जुलाई तक खिसक गई है. जलस्तर में भारी गिरावट से किसानों ने सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है.
-
Posted By: Isha Gupta
छात्रों को राजनीति में न घसीटें, राहुल गांधी के कोटा दौरे पर संबित पात्रा का हमला
मोहाली में बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित कोटा प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से पहले छात्रों का तनाव बढ़ाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस कोटा जैसे देश के प्रमुख कोचिंग हब की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ कोचिंग संस्थानों पर छात्रों को कार्यक्रम में लाने का दबाव बनाया जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
प्रयागराज ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी यमुना नगर **विवेक चंद्र यादव** ने बताया कि 16 जून को मेजा थाना क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव से हत्या की सूचना मिली थी. इस घटना में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और उनके परिवार की दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला, बड़ी साजिश की आशंका से मचा हड़कंप
झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि दो लोगों ने कार और बाइक से आकर पेट्रोल बम फेंके. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और किसी बड़ी साजिश की तैयारी का संकेत हो सकता है. प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अशोक गहलोत के बयान पर गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया, कहा- भारत हजारों साल पहले हिंदू राष्ट्र है
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत हजारों साल पहले भी हिंदू राष्ट्र था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा. उन्होंने कहा कि हिंदू कोई धर्म, जाति या संप्रदाय नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है. शेखावत ने कहा कि लगता है अशोक गहलोत ने इस विषय को सही ढंग से समझा नहीं है और हिंदू दर्शन के व्यापक अर्थ को जानने की जरूरत है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कही ये बात
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश में इस समय युवाओं के भविष्य, परीक्षाओं में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली गड़बड़ियों का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों और परीक्षाओं में बार-बार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे युवा और अभिभावक चिंतित हैं. पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के भविष्य के साथ न्याय की मांग उठाते रहे हैं, जबकि भाजपा पर युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवराज सिंह चौहान ने पटना में 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया, दिया ये संदेश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना स्थित गोलघर में आयोजित 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और जनभागीदारी से स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत बनाने की अपील की.
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना के गोलघर में स्वच्छता से स्वागत अभियान में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/WKRpDtPQoA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल और दूसरे मंत्रियों के साथ मेयर घाट पर 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान में हिस्सा लिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दलहन फसलों की बुवाई की रफ्तार काफी धीमी
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की कमजोर और देरी से हुई शुरुआत का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर दिखने लगा है. खासकर दलहन फसलों की बुवाई की रफ्तार इस साल काफी धीमी चल रही है. 12 जून तक देश में दलहन की कुल बुवाई पिछले साल के मुकाबले 43 फीसदी कम दर्ज की गई है. कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे तुअर, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुवाई शुरू हो सके. बारिश में देरी से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोपों पर बोले रवि किशन, कही ये बात
भाजपा सांसद रवि किशन ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोपों पर कहा कि अगर किसी ने कोई गलत काम किया है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर का विरोध करते थे, उन्हें अब इसके शुभचिंतक बनने की जरूरत नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों में मशहूर बासमती धान की बुवाई शुरू
जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों में मशहूर बासमती धान की बुवाई शुरू हो गई है. कृषि विभाग का कहना है कि इस साल जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में करीब 63,000 हेक्टेयर क्षेत्र में बासमती की खेती होने की संभावना है. अपनी खास खुशबू और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाला जम्मू का बासमती चावल क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसलों में शामिल है. खासकर आरएस पुरा की बासमती को वर्ष 2016 में जीआई टैग मिलने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी पहचान और मजबूत हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार ने 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 1761.6 लाख टन रखा है
कमजोर मॉनसून के अनुमान (लगभग 90 फीसदी लॉन्ग पीरियड एवरेज) के बावजूद सरकार ने 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 1761.6 लाख टन रखा है. यह 2025-26 के वास्तविक उत्पादन 1760.4 लाख टन के लगभग बराबर है. सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. इसके तहत 1231.5 लाख टन चावल, 84 लाख टन दलहन, 289.2 लाख टन तिलहन, 135.6 लाख टन न्यूट्री अनाज और 310.4 लाख टन मक्का उत्पादन का अनुमान रखा गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकारी योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में कुल 5.61 करोड़ टन खाद्यान्न का वितरण किया गया
सरकारी योजनाओं के तहत वर्ष 2025-26 में कुल 5.61 करोड़ टन खाद्यान्न का वितरण किया गया. यह अनाज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), पीएम पोषण योजना, आंगनवाड़ी और ICDS, सेना व अर्धसैनिक बलों, आपदा राहत कार्यक्रमों, त्योहारों के विशेष आवंटन और किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया. इस कुल वितरण में 1.799 करोड़ टन गेहूं और 3.81 करोड़ टन चावल शामिल रहा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत के केंद्रीय पूल में खाद्यान्न का भंडार 1 जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 12.2 करोड़ टन पर पहुंच गया
अल नीनो के संभावित असर के बीच सरकार और आम जानता के लिए राहत की खबर है. भारत के केंद्रीय पूल में खाद्यान्न का भंडार 1 जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 12.2 करोड़ टन पर पहुंच गया है. यह भंडार देश की सालभर की चावल खपत के लगभग बराबर है. रिकॉर्ड स्तर का यह स्टॉक सरकार को खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने वाली योजनाओं को बिना किसी बाधा के जारी रखने में मदद करेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा, रायबरेली, एटा, इटावा, ललितपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, वाराणसी, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, झांसी और प्रयागराज में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम के अनुसार कल प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके साथ ही उमस भी बनी रहने की संभावना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देशभर में मॉनसून और प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज, होगी बारिश
देशभर में मॉनसून और प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जून को देश के 21 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.