अब लाइव

काबुल हमले पर बवाल, तालिबान का पाकिस्तान पर आरोप- सैकड़ों लोगों की मौत

Latest Agriculture News in Hindi: एलपीजी संकट के बीच राजस्थान के बीकानेर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 46 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए है. मुखबिर से मिली सूचना पर एक संदिग्ध बाडे की जांच की गई, जहां मौके से 38 घरेलू गैस सिलेण्डर, गैस रिफिलिंग मोटर और तोलन कांटा बरामद किया गया. वहीं अन्य स्थानों पर चलाए गए जांच अभियान में 8 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. वहीं, अगले दो-तीन दिनों तक पूर्वोत्तर समेत कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 17 Mar, 2026 | 08:34 AM
  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 08:34 AM (IST)

    काबुल हमले पर बवाल, तालिबान का पाकिस्तान पर आरोप- सैकड़ों लोगों की मौत

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच काबुल में हुए हवाई हमले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसकी सेना ने किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया. दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी संघर्ष अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 08:19 AM (IST)

    पंजाब में बारिश से बदला मौसम, कई शहरों में तापमान में गिरावट

    पंजाब के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट में 14 मिमी और रूपनगर में 9.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा होशियारपुर और अमृतसर में भी हल्की बारिश हुई है. बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में मौसम ठंडा महसूस किया जा रहा है और लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 08:04 AM (IST)

    देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, पश्चिमी हिमालय से पूर्वोत्तर तक मौसम बदलेगा

    देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी हिमालय के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 17 मार्च को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दक्षिण तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 07:45 AM (IST)

    बंगाल में अधिकारियों के ट्रांसफर पर ममता बनर्जी की नाराजगी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के अचानक किए गए ट्रांसफर पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना, डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार समेत कई अधिकारियों के एकतरफा तबादले से प्रशासनिक परंपरा और संविधान की भावना पर सवाल खड़े होते हैं. ममता बनर्जी ने आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफर बिना किसी ठोस कारण या चुनाव से जुड़े उल्लंघन के आरोप के किए गए हैं. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि 4 मई को मतगणना होगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 07:32 AM (IST)

    दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

    राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं 18 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम में आए इस बदलाव से दिल्ली के लोगों को हल्की गर्मी से राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 07:16 AM (IST)

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 18–21 मार्च के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से कई इलाकों में आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि 17 मार्च को मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है. इसके बाद 18 से 21 मार्च के बीच तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. खासकर 18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग, जबकि 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार

    उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को राज्य के कई जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. खासकर पश्चिमी और मध्य यूपी के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बादल और हवाओं के कारण दिन के तापमान में कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 17 Mar, 2026 | 06:54 AM