Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
आज से सीएनजी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, दिल्ली में 80.09 रुपये प्रति किलो रेट
Agriculture News in Hindi: देश में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. विभाग के अनुसार 17 मई को 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा बना रहेगा. वहीं पहाड़ी इलाकों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भोजशाला मंदिर का दौरा किया और वहां दर्शन किए
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भोजशाला मंदिर का दौरा किया और वहां दर्शन किए. उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही यहां दर्शन करने आती रही हैं. सावित्री ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के निर्देश के बाद अब यह स्थान हिंदू समाज के लिए हमेशा खुला रहेगा और लोग यहां पूजा-पाठ व दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने इस फैसले पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अदालत ने जनता के हित में निर्णय दिया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दुनिया में मौजूदा भू-राजनीतिक हालात एक बड़ा संकट पैदा कर रहे हैं- दीया कुमारी
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि दुनिया में मौजूदा भू-राजनीतिक हालात एक बड़ा संकट पैदा कर रहे हैं. ऐसे समय में अगर सभी लोग मिलकर ईंधन बचाने की कोशिश करें, तो इसका सकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से सार्वजनिक परिवहन और साइकिल का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है, जिसका सभी को पालन करना चाहिए. दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की चिंता कर रहे हैं और संकट से बाहर निकलने के उपायों पर काम कर रहे हैं. उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि वह लोगों को गलत संदेश देने के बजाय इस पहल का समर्थन करे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज की कीमतों में गिरावट, किसान 1 रुपये किलो बेचने को मजूबर
महाराष्ट्र में प्याज किसानों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक किसान सरकारी मंडी में प्याज बेचने गया, लेकिन कमाई करने के बजाय उसे अपनी जेब से पैसे देने पड़े. पैठण तालुका के वरुडी गांव के किसान प्रकाश गलधर 1,262 किलो प्याज लेकर एपीएमसी मंडी पहुंचे थे. मंडी में उनकी प्याज का भाव सिर्फ 1 रुपये प्रति किलो मिला, जिससे उन्हें कुल 1,262 रुपये की कमाई हुई. लेकिन एपीएमसी मंडी ने किसान से 1,263 रुपये शुल्क वसूल लिया, जबकि उसकी कुल कमाई सिर्फ 1,262 रुपये हुई. यानी प्याज बेचने के बाद भी किसान को घाटा उठाना पड़ा. वे खाली हाथ घर लौट गए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज से सीएनजी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, दिल्ली में 80.09 रुपये प्रति किलो रेट
आज से सीएनजी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. अब दिल्ली में सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 88.70 रुपये प्रति किलो हो गई है. पिछले दो दिनों में यह दूसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई गई थी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जहां भी अवैध निर्माण होगा वहां बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी- मंत्री दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि जहां भी अवैध निर्माण होगा, वहां बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से ही अवैध कब्जों और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. दिलीप घोष ने लोगों से अपील की कि वे वैध तरीके से कारोबार करें, सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवराज सिंह चौहान का सख्त निर्देश, अब होगी तगड़ी कार्रवाई
शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट को निर्देश दिया कि 8 से 10 सदस्यों की टीम बनाकर आईसीएआर की सभी 113 संस्थाओं का औचक निरीक्षण कराया जाए. उन्होंने कहा कि वे खुद भी अलग-अलग संस्थानों का निरीक्षण करेंगे. उनका कहना था कि निरीक्षण का मकसद सिर्फ कमियां निकालना नहीं, बल्कि संस्थानों को ज्यादा बेहतर और जवाबदेह बनाना है.
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में उन्होंने संस्थानों के कामकाज, जवाबदेही, गुणवत्ता और किसानों को बेहतर परिणाम देने पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने पुणे स्थित आईसीएआर के राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान संस्थान में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि 15 मई को औचक निरीक्षण के दौरान वहां के अधिकारियों के पास संस्थान से जुड़ी जरूरी जानकारी तक नहीं थी. मंत्री ने कहा कि पहले उन्हें फील्ड में जाने से रोका गया और कहा गया कि वहां अंगूर नहीं हैं, लेकिन मौके पर पहुंचने पर नर्सरी में घास उगी मिली.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
एक्शन में शिवराज सिंह चौहान, दिया कार्रवाई करने काआदेश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुणे स्थित आईसीएआर के राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान संस्थान में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है. उन्होंने संस्था के निदेशक डॉ. कौशिक बनर्जी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमों के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने संस्थानों में निदेशक और वैज्ञानिकों की नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी जानकारी मांगी, ताकि व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जा सकें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
बिहार के पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मौसम में अचानक बदलाव और तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, 17 मई को झारखंड में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. रांची, धनबाद, बोकारो और देवघर समेत कई शहरों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ कई इलाकों में मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में कुल 121.70 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन दर्ज किया गया
देश में गेहूं उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर रहने वाले हरियाणा में इस सीजन कुल 121.70 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन दर्ज किया गया. ई-खरीद पोर्टल के अनुसार गेहूं खरीद और जे-फॉर्म प्रदर्शन में सिरसा जिला सबसे आगे रहा, जहां गुरुवार रात 8 बजे तक 10.70 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई. यहां 1.09 लाख किसानों ने अपनी फसल बेची. इसके बाद जींद में 8.31 लाख मीट्रिक टन, करनाल में 7.55 लाख मीट्रिक टन, फतेहाबाद में 7.40 लाख मीट्रिक टन, कैथल में 6.96 लाख मीट्रिक टन, हिसार में 6.68 लाख मीट्रिक टन और कुरुक्षेत्र में 5.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
17 मई के लिए 19 राज्यों में बड़ा मौसम अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 मई के लिए 19 राज्यों में बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है. IMD का कहना है कि आज देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल सकता है. उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी, दक्षिणी और पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने और भारी बारिश की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को यात्रा या बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का मौसम अपडेट जरूर चेक करने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में टारगेट से ज्यादा गेहूं खरीदी, किसानों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये
हरियाणा में रबी विपणन सीजन 2026-27 की गेहूं खरीद प्रक्रिया 15 मई को खत्म हो गई. करीब 45 दिन तक चली इस खरीद में सरकार ने तय लक्ष्य 75 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा यानी 80.89 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा. इस दौरान मंडियों में कुल 84.45 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा. पिछले साल मंडियों में 75.61 लाख मीट्रिक टन गेहूं आया था, जिसमें से 72.41 लाख मीट्रिक टन सरकार ने खरीदा था, जबकि बाकी गेहूं निजी व्यापारियों ने खरीदा था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत दुनिया का सबसे युवा देश, साथ में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी- PM मोदी
नीदरलैंड के द हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की विशेषज्ञता और भारत की तेज गति व बड़े स्तर पर काम करने की क्षमता को साथ जोड़कर हर क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाई जा सकती हैं. पीएम मोदी ने नवाचार, निवेश, स्थिरता और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इसी साझा सोच के साथ भारत और नीदरलैंड अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं.