Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) 20 जून को जारी होगी. एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
केंद्र सरकार ने बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं- जदयू नेता संजय झा
Agriculture News in Hindi: पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के हिमालयी तराई क्षेत्रों में कल मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी चलने की संभावना है. झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्र सरकार ने बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं- जदयू नेता संजय झा
जदयू नेता संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना और नई ट्रेनों की शुरुआत जैसी पहल से राज्य में रेल सुविधाएं बेहतर हुई हैं. संजय झा ने बताया कि रेलवे लोगों के लिए संपर्क का एक प्रमुख साधन है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज रेल मंत्री बिहार दौरे पर आ रहे हैं और छपरा स्टेशन से एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत भी की जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी को बधाई देने आए हैं, क्योंकि वह उनके नेता हैं. अखिलेश प्रसाद सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि राहुल गांधी को लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता मिले, ताकि वे आगे भी देश और जनता की सेवा करते रहें.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई. शैलजा ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी आगे भी नई पीढ़ी की आवाज उठाएंगे और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाने से सही रहेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हैदराबाद में जमीन के नीचे बचा हुआ पानी भी प्रदूषित
हैदराबाद में भूजल संकट सिर्फ पानी की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन के नीचे बचा हुआ पानी भी प्रदूषित होता जा रहा है. तेलंगाना भूजल विभाग की निगरानी में पाया गया कि वर्ष 2021 के दौरान हैदराबाद के कई इलाकों में भूजल में नाइट्रेट और फ्लोराइड की मात्रा तय सुरक्षित सीमा से अधिक थी. रिपोर्ट के अनुसार, मॉनसून से पहले भूजल में नाइट्रेट का स्तर 6 से 166 मिलीग्राम प्रति लीटर के बीच था, जो मॉनसून के बाद कुछ स्थानों पर बढ़कर 259 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गया. इसी तरह फ्लोराइड की मात्रा भी कई इलाकों में सामान्य स्तर से अधिक दर्ज की गई. मॉनसून से पहले फ्लोराइड का स्तर 0.25 से 3.68 मिलीग्राम प्रति लीटर और मॉनसून के बाद 0.35 से 3.33 मिलीग्राम प्रति लीटर के बीच पाया गया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हैदराबाद में भूजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, टेंशन में सरकार
हैदराबाद में भूजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. तेलंगाना भूजल विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शहर अपने सालाना उपलब्ध भूजल का 96 प्रतिशत तक इस्तेमाल कर चुका है. यही वजह है कि हैदराबाद को भूजल दोहन की 'क्रिटिकल' श्रेणी में रखा गया है. अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि शहर प्राकृतिक रूप से हर साल जितना भूजल रिचार्ज होता है, उसका लगभग पूरा उपयोग कर रहा है. वहीं हैदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल-मलकाजगिरी जिलों के 26 मंडल और तहसील भी भूजल संकट की गंभीर श्रेणी में पहुंच चुके हैं. इससे साफ है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण पूरे महानगरीय क्षेत्र में जल संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओम प्रकाश राजभर ने शिवसेना (UBT) पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिवसेना (UBT) में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर सांसद को अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला लेने की स्वतंत्रता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई सांसद किसी दूसरे दल में विलय करना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है. राजभर के अनुसार, संबंधित सांसदों ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है और उन्हें उम्मीद है कि स्पीकर नियमानुसार इस पर अनुमति दे देंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना सरकार की किसानों को सलाह, फसल बुवाई शुरू करने की जल्दबाजी न करें
तेलंगाना सरकार ने किसानों को मौसम को लेकर भी सलाह दी. उसने कहा कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस बार सामान्य से कम बारिश और बीच-बीच में सूखे जैसी स्थिति बनने की आशंका है. ऐसे में किसान पहली बारिश होते ही बुवाई शुरू करने की जल्दबाजी न करें. सरकार ने किसानों से कृषि विभाग के अधिकारियों की सलाह मानने और खेत में पर्याप्त नमी बनने के बाद ही बुवाई करने को कहा. सरकार अनुसार, फसल के अच्छे अंकुरण और शुरुआती विकास के लिए आमतौर पर कम से कम 7-7 मिमी की दो अच्छी बारिश होना जरूरी है, ताकि मिट्टी में पर्याप्त नमी बन सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गिरिराज सिंह ने PM मोदी की उपलब्धियों की सराहना की
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं. इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और MBBS सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया, जिससे लोगों को समय पर दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराई गईं. गिरिराज सिंह के अनुसार, इस अवधि में गरीबी कम हुई है, स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ी है और भारत की GDP वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज रहने वाले देशों में शामिल रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना सरकार का ऐलान, किसानों के खातों में पहुंचेंगे 9,000 करोड़ रुपये
तेलंगाना सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि रैतु भरोसा योजना के तहत करीब 9,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण 30 जून से शुरू किया जाएगा. यह फैसला मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक में लिया गया. बैठक के बाद मंत्रियों एन. उत्तम कुमार रेड्डी, थुम्मला नागेश्वर राव और दानसारी अनसूया ने बताया कि मुख्यमंत्री 30 जून को खम्मम जिले के मधिरा में आयोजित रैतु सम्मेलन में इस योजना की राशि वितरण की औपचारिक शुरुआत करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग दिवस शिविर में भाग लिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग दिवस शिविर में भाग लिया.
#WATCH सिरसा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग दिवस शिविर में भाग लिया। pic.twitter.com/lQki9mo9e2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी के जन्मदिन पर समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए इंदिरा भवन के बाहर पोस्टर और बैनर लगाए
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश को प्राकृतिक खेती से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी योजना को लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला
आंध्र प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी योजना को इस महीने बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. राज्य के आंध्र प्रदेश कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग (APCNF) कार्यक्रम को 15 लाख डॉलर करीब 13 करोड़ रुपये का प्रतिष्ठित फूड प्लैनेट प्राइज प्रदान किया गया है. पुरस्कार देने वाली जूरी ने इसे कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की दिशा में दुनिया के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रयासों में से एक बताया है. पिछले एक दशक में राज्य के करीब 18 लाख किसान परिवार इस योजना से जुड़ चुके हैं. प्राकृतिक खेती की तकनीकों को हजारों गांवों और लगभग 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अपनाया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 जून तक लू चलने की आशंका
मध्य भारत में मौसम थोड़ा मुश्किल भरा रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. साथ ही पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 जून तक लू (हीटवेव) चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने कहा है कि हीटवेव यानी असामान्य रूप से ज्यादा गर्मी की स्थिति होती है, जो शरीर पर असर डाल सकती है. हालांकि इसके बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CWC के 216 गोदामों में आधुनिक निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत लोगों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न को केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों में रखा जाता है. अब अनाज की सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनाज की हेराफेरी रोकने के लिए सरकार ने स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम लागू किया है. केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि CWC के 216 गोदामों में आधुनिक निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है. इस सिस्टम की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खाद्यान्न का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण हो और उसकी गुणवत्ता बनी रहे. साथ ही गोदामों में रखे अनाज की निगरानी रियल-टाइम में की जा सकेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अनाज के गलत इस्तेमाल या चोरी की आशंका कम होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्र सरकार ने खाद्यान्न भंडारण को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है
केंद्र सरकार ने खाद्यान्न भंडारण को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के 216 अनाज गोदामों में स्मार्ट वेयरहाउसिंग प्रणाली की शुरुआत की. इस नई व्यवस्था के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर गोदामों में रखे अनाज के स्टॉक और संचालन की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी. इससे अनाज की मात्रा, उसकी स्थिति और गोदामों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी.
केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्मार्ट वेयरहाउसिंग प्रणाली की शुरुआत करते हुए कहा कि खाद्यान्न को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि स्मार्ट वेयरहाउसिंग केवल तकनीकी सुधार नहीं है, बल्कि यह देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मिर्च एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, इंडिया ने सरकार को लिखा पत्र, की ये मांग
मिर्च एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, इंडिया ने आंध्र प्रदेश सरकार से अपील की है कि निर्यात के लिए उगाई जाने वाली मिर्च की खेती में खतरनाक और अधिक जोखिम वाले कीटनाशकों के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए या उस पर सख्त नियंत्रण किया जाए. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर मिर्च में कीटनाशक अवशेष बार-बार तय सीमा से ज्यादा पाए जाते रहे, तो भारत की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिति कमजोर हो सकती है. इसका असर खासकर चीन जैसे बड़े बाजारों पर पड़ सकता है.
द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून को राज्य के कृषि, रेशम, सहकारिता और विपणन विभाग को दिए गए एक ज्ञापन में बताया गया कि भारत से, खासकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक से भेजे जाने वाले सूखे मिर्च के निर्यात में समस्याएं आ रही हैं. कई खेपों को या तो अस्वीकार किया जा रहा है या उनमें देरी हो रही है. साथ ही जांच भी बढ़ा दी गई है. इसकी वजह मिर्च में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष पाया जाना बताया गया है. एसोसिएशन ने अपने अध्यक्ष वेलागापुडी संभाशिव राव और महासचिव थोता रामकृष्ण के नेतृत्व में कई खतरनाक कीटनाशक रसायनों को लेकर चिंता जताई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश हो सकती है
आज सुबह बाहर निकलते ही मौसम हर जगह अलग दिख सकता है. उत्तर भारत में बादल छाने के संकेत हैं, जबकि मध्य भारत में गर्मी और उमस का असर बना रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस समय देश में दो अलग-अलग मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसका असर शुक्रवार के मौसम में साफ तौर पर देखने को मिलेगा. खासकर पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में बारिश हो सकती है.