Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
सीएम भगवंत मान को कोर्ट का आदेश, 1 मई को पेश होने के निर्देश
Agriculture News in Hindi: राजस्थान के जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट की संभावना है. अगले तीन-चार दिन आंधी चलने और साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, गुरुवार को कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बरसात हुई और सवाईमाधोपुर के जामुलखेड़ा, रावल छारोदा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Kisan India
मई की शुरुआत में बड़ा झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा
1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर ₹3,071.50 में मिलेगा, जो पहले ₹2,078.50 था. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर खर्च बढ़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों की रसोई पर असर नहीं पड़ेगा.
-
Posted By: Kisan India
सीएम भगवंत मान को कोर्ट का आदेश, 1 मई को पेश होने के निर्देश
भगवंत सिंह मान को मानसा की अदालत ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि साल 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. अब इस मामले की सुनवाई के लिए सीएम को अदालत में उपस्थित होना होगा.
-
Posted By: Kisan India
अमित शाह का लद्दाख दौरा, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पवित्र अवशेषों को नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके साथ ही 1 से 14 मई तक चलने वाली प्रदर्शनी में शामिल होकर उसके आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार भी साझा करेंगे.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और ओलों से मिली राहत
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम अचानक बदल गया है. तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. कई इलाकों में तेज हवाएं 70 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 1 मई को भी शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट जारी रह सकती है.
-
Posted By: Kisan India
ओडिशा को 1700 करोड़ की बड़ी सौगात, 898 गांवों तक पहुंचेगी सड़क
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान रायगढ़ा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मिलकर 1700 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 898 गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाई जाएगी, जिससे ग्रामीण इलाकों में विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.