Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में, दिल्ली के किसान घाट पर किसानों का प्रदर्शन, दिनभर की बड़ी अपडेट पढ़ें
Agriculture News in Hindi: उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए भारी बारिश वाले रहने वाले हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने पांच जिलों में कल स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया,
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन वाली जगह से पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें बस के अंदर देखा गया. (सोर्स: समाजवादी पार्टी)
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन वाली जगह से पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें बस के अंदर देखा गया।
(सोर्स: समाजवादी पार्टी) pic.twitter.com/fngqDJ4Sb1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
-
Posted By: Saurabh Sharma
CJP प्रदर्शन पर बोले सौरभ भारद्वाज, छात्रों के आंदोलन को बताया Gen Z की ताकत
दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Gen Z की ऊर्जा की तुलना किसी भी आंदोलन से नहीं की जा सकती. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि छात्रों को डराने के लिए उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन इसके बावजूद वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और प्रदर्शन स्थल पर भीड़ लगातार बनी हुई है. उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक जारी रह सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से देरी करना उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
NEET मुद्दे पर CJP का प्रदर्शन, शरद पवार ने जताया समर्थन
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की. यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग उठाई. यह विरोध प्रदर्शन संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के एक दिन बाद आयोजित किया गया था. जंतर-मंतर पर नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीके शिवकुमार भी हुए शामिल
दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हुए. उनके साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, केरल कांग्रेस नेता वीडी सतीसन समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
समिक भट्टाचार्य का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- बंगाल के लिए शर्मनाक स्थिति
दिल्ली में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी खुद को “शेरनी” बताती थीं, लेकिन अब उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें “कॉकरोच पार्टी” के साथ खड़े होने की बात करनी पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने की बात करने वाली ममता अब अलग राजनीतिक समीकरण तलाश रही हैं, जो पूरे बंगाल के लिए शर्मनाक है. वहीं, प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अधीर रंजन चौधरी का TMC पर निशाना, बोले- शहीदों के नाम पर हो रही सियासत
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस पार्टी नए तरीके से मजबूत हो रही है और इसके लिए तीन तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं. अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि दो कार्यक्रमों में “सर्कस” चल रहा है, जबकि यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए तर्पण किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग शहीदों के खून पर राजनीति करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस शहीदों का सम्मान करना चाहती है.(ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब मंत्रिमंडल ने तीन से 10 अगस्त तक मानसून सत्र बुलाने को मंजूरी दी
चंडीगढ़: 21 जुलाई- पंजाब मंत्रिमंडल ने राज्य विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से 10 अगस्त तक आहूत करने की मंगलवार को मंजूरी दे दी. यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
विदेशी आक्रांता गाजी के नाम पर कोई आयोजन न हो, इसकी हम पुख्ता व्यवस्था करेंगे : योगी
बहराइच (उप्र) 21 जुलाई- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में विदेशी आक्रांता गाजी (गाजी सैयद सालार मसूद) के नाम पर कोई आयोजन न हो: इसकी उनकी सरकार पुख्ता व्यवस्था करेगी. योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले की महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रुपये लागत की 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने अपने संबोधन में महाराजा सुहेलदेव का स्मरण करते हुए कहा,‘‘हमारी सरकार जब आई तो हमने बड़ी स्पष्टता के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी विदेशी आक्रांता के स्मारक को हम स्वीकार नहीं करेंगे और उसके नाम पर मेला का आयोजन भी स्वीकार नहीं होना चाहिए. योगी आदित्यनाथ ने कहा,‘‘मैं यहां के लोगों का अभिनंदन करूंगा जिन्होंने गाजी के नाम पर होने वाले आयोजनों को रोक दिया और आने वाले समय में गाजी के नाम पर कोई आयोजन न हो, इसकी हम पुख्ता व्यवस्था करेंगे. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के लिए 250 इलेक्ट्रानिक बसों की खरीद को दी मंजूरी
लखनऊ: 21 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े के वास्ते 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कार्रवाई के बाद भी जंतर-मंतर पर डटे रहे CJP के प्रदर्शनकारी, दिपके ने घायल समर्थकों से माफी मांगी
नई दिल्ली: (21 जुलाई) 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारी भारी बारिश, कड़ी सुरक्षा और एक दिन पहले "संसद चलो" मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बावजूद पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहे. मंगलवार सुबह वॉलंटियर्स ने प्रदर्शन वाली जगह की सफ़ाई की, जबकि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए समर्थकों से माफी मांगी. प्रदर्शन स्थल के आस-पास कड़ी सुरक्षा बनी रही और वॉलंटियर्स मंच की सफाई करते दिखे; सोमवार को पुलिस द्वारा टेंट और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाए जाने के बाद यही एकमात्र ढांचा बचा था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पीएम आवास के निकट खरगे, राहुल गांधी धरने पर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बात करने पहुंचे
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेता, छात्रों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठ गए. प्रधानमंत्री के आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए.
इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की। pic.twitter.com/X2MGVO4z1i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूरोपीय संघ के साथ एफटीए लागू होने से पहले खाद्य सुरक्षा तंत्र मजबूत करे भारतः जीटीआरआई
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने मंगलवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने से पहले भारत को अपना खाद्य सुरक्षा तंत्र मजबूत करना होगा और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि विदेशी नियमों का इस्तेमाल छिपे हुए व्यापार अवरोध के रूप में न हो.
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा नहीं करने पर भारत का बाजार यूरोपीय खाद्य उत्पादों के लिए अधिक खुल सकता है, जबकि भारतीय कृषि निर्यात को यूरोपीय सीमाओं पर खारिज किए जाने का जोखिम बना रहेगा. भारत और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ के बीच एफटीए पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने और अगले वर्ष की शुरुआत में इसके लागू होने की संभावना है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कन्हैया कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "यह बीजेपी का आतंकवाद है. वे छात्रों की बात नहीं सुनते..."दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है, "अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा..."दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/64rG2Z9aYj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पीएम का इस्तीफा मांग कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और… pic.twitter.com/lMQSZAy4bN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी को हरियाणा पुलिस ने हिरासत से छोड़ा
किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी को हरियाणा पुलिस ने हिरासत से छोड़ दिया है. उन्हें भारत अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध को लेकर किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी को हरियाणा पुलिस ने कल हिरासत में लिया था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू
अमरावती: 21 जुलाई- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार सूखा प्रभावित रायलसीमा क्षेत्र में जल संरक्षण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, जल भंडारण क्षमता बढ़ाने, सिंचाई अवसंरचना के आधुनिकीकरण और सिंचित क्षेत्र के विस्तार के लिए 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है.
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर 1,472 करोड़ लीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होने, 4.37 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था स्थिर होने तथा लगभग 9.80 लाख एकड़ अतिरिक्त भूमि को सिंचाई का लाभ मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने तीन अगस्त से विधानमंडल का मॉनसून सत्र बुलाने को मंजूरी दी
लखनऊ: 21 जुलाई- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस वर्ष विधानमंडल (विधानसभा-विधानपरिषद) के दोनों सदनों का तीसरा सत्र तीन अगस्त से बुलाने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी. इस सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट और अन्य विधायी कामकाज पर चर्चा होगी. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां उनके आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया.
बैठक के बाद वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार विधानसभा और विधानपरिषद दोनों का सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि सरकार सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगें पेश करेगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
BJP सरकार ने शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड लगवा कर किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया, उनकी आवाज दबाई- कांग्रेस
देश के अन्नदाता भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में महापंचायत के लिए दिल्ली आ रहे थे, लेकिन BJP सरकार ने अपनी पुलिस से शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड लगवा दिए. ये साफ तौर पर तानाशाही भरा रवैया है, जिसमें किसानों की आवाज दबाई जा रही है.
मोदी सरकार ने ट्रेड डील में भारत के बाजारों को अमेरिकी प्रोडक्ट्स के लिए खोल दिया है और ये फैसला हमारे किसानों के लिए घातक साबित होगा. मगर मोदी सरकार यह याद रखे कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके हक की आवाज बुलंद करती रहेगी.
किसान विरोधी-मोदी सरकार
देश के अन्नदाता भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में महापंचायत के लिए दिल्ली आ रहे थे, लेकिन BJP सरकार ने अपनी पुलिस से शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड लगवा दिए।
ये साफ तौर पर तानाशाही भरा रवैया है, जिसमें किसानों की आवाज दबाई जा रही है।
मोदी सरकार ने… pic.twitter.com/L5kpEDjnyL
— Congress (@INCIndia) July 21, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि अमेरिकी डील किसानों को बर्बाद कर देगी- भूपेश बघेल
दिल्ली: पंजाब के किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि यह डील किसानों को बर्बाद कर देगी. यह सरकार पूरी तरह से समझौता कर चुकी है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जो भी कहते हैं, ये बस उसी से सहमत हो जाते हैं. जरूर उनकी कोई कमजोरी होगी तभी वो इतना दबे रहे हैं..."
#WATCH दिल्ली: पंजाब के किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि यह डील किसानों को बर्बाद कर देगी। यह सरकार पूरी तरह से समझौता कर चुकी है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जो भी कहते हैं, ये बस उसी से सहमत हो जाते हैं। ज़रूर उनकी कोई… pic.twitter.com/hVIVMRYuGn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
वीर दास ने छात्रों के आंदोलन को लेकर कलाकारों की चुप्पी पर उठाए सवाल, समर्थन की अपील की
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- अभिनेता और हास्य कलाकार वीर दास ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे को लेकर लाइव प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे छात्रों का समर्थन करने की अपील की है.
वीर दास ने मंगलवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर एक संदेश में कहा कि जो कलाकार आज लोगों के मुद्दों पर चुप हैं, वही बाद में उन्हीं लोगों से अपने कार्यक्रमों में आने और उनका समर्थन करने की अपेक्षा रखते हैं. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के ‘‘संसद चलो’’ मार्च में शामिल छात्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा ‘‘अत्यधिक बल प्रयोग’’ के मामले में दायर याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया. मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘‘अदालत को इन सब मामलों में नहीं घसीटें. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुई युवती को RML अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया: सूत्र
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुई एक युवती को यहां राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में ‘वेंटिलेटर’ पर रखा गया है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। युवती को सोमवार को प्रदर्शन के दौरान चोटें आई थीं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया के डेंगू के टीके ‘क्यूडेंगा’ को उसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता का व्यापक वैज्ञानिक मूल्यांकन पूरा होने के बाद उपयोग में लाने की अनुमति दे दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में डेंगू की रोकथाम के लिए मंजूरी पाने वाला यह पहला टीका है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में हंगामा, प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सके
नयी दिल्ली: 21 जुलाई- नीट प्रश्नपत्र लीक और इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और प्रश्नकाल एवं शून्यकाल नहीं हो सके. मानसून सत्र के दूसरे दिन निचले सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया.
-
Posted By: Isha Gupta
CJP प्रदर्शन हिंसा पर पुलिस का दावा! 120 जवान घायल, FIR दर्ज कर जांच शुरू
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है. एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारी भी चोटिल हुए हैं और उन्हें भी हाथ में चोट लगी है. मामले में FIR दर्ज की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
Posted By: Isha Gupta
‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन ठीक, हिंसा किसी भी हालत में मंजूर नहीं’, CJP मार्च पर फडणवीस का बयान!
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CJP के मार्च के दौरान हुई दिल्ली पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती. फडणवीस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है और किसी भी प्रदर्शन के दौरान नियमों का पालन होना चाहिए.
-
Posted By: Isha Gupta
राहुल गांधी का बड़ा हमला! बोले- 'दीमक की तरह खोखली हो चुकी है परीक्षा व्यवस्था'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह "दीमक की तरह अंदर से खोखली हो चुकी है." उन्होंने CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों का हाल जानने डॉक्टरों के साथ की बैठक
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों के साथ बैठक की. अस्पताल में उन लोगों का इलाज चल रहा है, जो कल CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे. बैठक में घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली गई.
-
Posted By: Isha Gupta
किसानों के खिलाफ है समझौता… भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस का सरकार पर हमला!
दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत-UK और भारत-US ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं है. तिवारी का आरोप है कि इस समझौते में भारतीय किसानों पर टैक्स का बोझ होगा, जबकि अमेरिकी किसानों को छूट मिलेगी. उन्होंने इसे किसान विरोधी समझौता बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाज सुनी जानी चाहिए.
-
Posted By: Isha Gupta
संसद मार्च दोबारा नहीं निकालेगी कॉजपा: अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका संगठन फिलहाल दोबारा संसद मार्च नहीं निकालेगा. उनका कहना है कि अगर फिर से मार्च निकाला गया, तो पुलिस प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ दोबारा बल प्रयोग कर सकती है. दीपके ने आरोप लगाया कि सोमवार को दिल्ली में हुए संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ मारपीट की और भीड़ को हटाने के लिए जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया.
-
Posted By: Isha Gupta
RML अस्पताल पहुंचे केजरीवाल, बोले - एक छात्र की हालत गंभीर, FIR और हिरासत पर उठाए सवाल
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में घायल केवल एक छात्र की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि बाकी घायल छात्र और पुलिसकर्मी अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं. केजरीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर 110 लोगों के घायल होने की खबरें हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. उन्होंने बताया कि वे संसद मार्ग थाने जाकर दर्ज एफआईआर और हिरासत में लिए गए छात्रों की जानकारी लेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
'PM छात्रों के साथ हैं’, NEET पेपर लीक पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, सख्त कार्रवाई की मांग
एनडीए की 'मंगल मिलन' बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रों के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. रिजिजू ने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
-
Posted By: Isha Gupta
पीएम मोदी ने NDA बैठक में युवाओं के भविष्य पर की चर्चा
दिल्ली में हुई NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं और उनके बेहतर भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने उन युवाओं के अनुभव भी साझा किए, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं की प्रतिभा, अवसरों और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातें रखीं. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन! तोड़फोड़ और पथराव पर दर्ज हुईं 5 FIR
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित तोड़फोड़ और पथराव के मामले में दिल्ली पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है.
-
Posted By: Isha Gupta
'पुलिस की वर्दी में गुंडे थे’, CJP का बड़ा आरोप, कहा - अब आंदोलन और तेज होगा
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया गया. CJP ने आरोप लगाया कि "कल पुलिस की वर्दी में गुंडे थे." पार्टी का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
-
Posted By: Isha Gupta
'PM छात्रों की बात सुनें’, CJP प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का हमला
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें वास्तविक हैं और उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है. प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उनके अनुसार शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संबंधित मंत्री की है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शंभू बॉर्डर पर आगे की रणनीति तय करने से पहले किसान नेताओं की हरियाणा के एसपी से बातचीत
शंभू बॉर्डर पर आगे की रणनीति तय करने से पहले किसान नेताओं की हरियाणा के एसपी (पुलिस अधीक्षक) से बातचीत होगी. इस बैठक में दिल्ली और हरियाणा में हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई का मुद्दा उठाया जाएगा. इसके बाद किसान नेता केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत करेंगे। किसानों का कहना है कि उन्हें दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा है और बंद किए गए रास्ते तुरंत खोले जाने चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मल्लिकार्जुन खरगे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली के किसान घाट पहुंचे अन्नदाता, सरदार वीएम सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली के किसान घाट पहुंच रहे किसानों को पुलिस रास्ते में रोक रही है और हिरासत में ले रही है. किसान नेता सरदार वीएम सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस दौरान किसानों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि उन्हें किसान घाट तक जाने से रोका जा रहा है और सवाल उठाया कि क्या अब किसान किसान घाट भी नहीं जा सकता.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
NDA संसदीय दल की बैठक और 'मंगल मिलन' कार्यक्रम शुरू
NDA संसदीय दल की बैठक और 'मंगल मिलन' कार्यक्रम शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के अन्य नेता इस बैठक में शामिल हो रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार खरीफ सीजन में डिजिटल क्रॉप सर्वे का दायरा बढ़ाने जा रही है
सरकार खरीफ सीजन में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का दायरा बढ़ाने जा रही है. पिछले रबी सीजन में 4.41 लाख गांवों के 31.3 करोड़ खेतों (प्लॉट) का सर्वे किया गया था, जबकि इस बार 5.53 लाख गांवों के 45 करोड़ खेतों को सर्वे में शामिल करने की तैयारी है. सरकार के मुताबिक, अब तक 20 राज्यों में 10.15 करोड़ किसानों की डिजिटल फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है. इससे फसलों का उत्पादन और रकबा लगभग रियल टाइम में पता चल सकेगा. आने वाले समय में किसानों को उनकी डिजिटल आईडी के आधार पर फसल चयन और वैज्ञानिक खेती से जुड़ी व्यक्तिगत सलाह (पर्सनलाइज्ड एडवाइजरी) भी दी जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जनता उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए संसद में हमें चुनकर भेजती है- ओम प्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संसद के मानसून सत्र पर कहा कि जनता उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए संसद में हमें चुनकर भेजती है. विपक्ष के लोग वहां जाकर केवल विरोध करते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर विरोध, संसद परिसर में चंद्रशेखर आजाद का प्रदर्शन
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. उन्होंने NEET पेपर लीक मामले और CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
NEET UG में AIR 2 लाने वाले पंशुल बंसल से मिले CM सैनी, दी बधाई
NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल करने वाले फरीदाबाद के छात्र पंशुल बंसल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मॉनसून सत्र में आज अहम बिल, अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे संशोधन विधेयक
संसद के मॉनसून सत्र में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करने की अनुमति मांगेंगे. इसके बाद वह इस विधेयक को सदन से पारित कराने का प्रस्ताव भी रखेंग.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों के दिल्ली मार्च से पहले सख्ती, शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात
भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली मार्च से पहले पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है.
#WATCH शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। pic.twitter.com/VSY1SoUD1W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CJP विरोध मार्च में हिंसा और तोड़फोड़, अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
CJP के विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा और गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक, यह मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
'पुलिस ने सारी हदें पार कीं', CJP का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने आरोप लगाया कि विरोध मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. उन्होंने कहा कि कई युवाओं को पीटा गया, घसीटा गया और कुछ लोग घायल हुए. रंका का दावा है कि सोनम सर की पत्नी गीतांजलि के साथ भी बदसलूकी की गई और एक वॉलंटियर की पसलियां टूट गईं. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और तेज होगा. उनका कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में पानी की कमी से मूंगफली पर संकट
तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के करीमंगलम क्षेत्र में पानी की कमी से मूंगफली की खेती संकट में है. किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसल सूख रही है और उसकी बढ़वार भी रुक गई है. धर्मपुरी जिले में करीब 16,000 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली की खेती होती है. इनमें से करीमंगलम में लगभग 3,800 हेक्टेयर में इसकी खेती की जाती है. किसानों का कहना है कि पानी की कमी के कारण यहां की अधिकांश फसल प्रभावित हो गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
संजय सिंह का राज्यसभा में नोटिस, NEET लीक से सोनम वांगचुक तक उठाए 4 बड़े मुद्दे
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन का कामकाज रोककर अहम मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की है. उन्होंने NEET-UG पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की खामियों, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज FTA के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर बड़ी किसान महारैली
देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर भारत- अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर बड़ी किसान महारैली होगी. पंजाब समेत कई राज्यों से हजारों किसान इस महारैली में शामिल होंगे. इसके लिए सभी किसान अपने-अपने राज्य से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का अमृतसर- गुरदासपुर का काफिला भी ब्यास पुल से दिल्ली के लिए निकल चुका है. उन्होंने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा (पंजाब चैप्टर), संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष समेत कई किसान संगठनों के काफिले भी पंजाब के अलग-अलग जिलों से दिल्ली जा रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देशभर में मॉनसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है
देशभर में मॉनसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मॉनसून ट्रफ अपने सामान्य स्थान पर बनी हुई है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में कई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय हैं, जिसकी वजह से कई राज्यों में लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है.