Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट… 47 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
Agriculture News in Hindi: मध्यप्रदेश में 31 मई तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रहेगी. मौसम विभाग ने 21 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 25 मई से नौतपा शुरू होगा, जिसके दौरान पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में 46 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
पंजाब और हरियाणा में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पंजाब के फरीदकोट में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के सिरसा में पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन, 8 दिन में 4 रुपये महंगी हुई गैस
देश में महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. शनिवार को CNG 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. पिछले 8 दिनों में CNG के दाम करीब 4 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब आम आदमी के बजट, टैक्सी-ऑटो किराए और रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण ईंधन लगातार महंगा हो रहा है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट... 47 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
उत्तर प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है. तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने खासकर दोपहर के समय बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, अगले 7 दिन 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
दिल्ली-NCR में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान भी 31 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं. मौसम विभाग ने लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर बढ़ाई टेंशन, मई में तीसरी बार महंगा हुआ ईंधन
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शनिवार सुबह से नई दरें लागू हो गई हैं. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसके बाद राजधानी में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
NEET-UG 2026 उम्मीदवारों को राहत, फीस रिफंड के लिए NTA ने शुरू किया विशेष पोर्टल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े छात्रों को बड़ी राहत दी है. एजेंसी ने फीस रिफंड के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं. यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. NTA ने छात्रों से समय रहते सही बैंक डिटेल भरने की अपील की है, ताकि रिफंड प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
-
Posted By: Kisan India
दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत का कब्जा, यूपी के 26 शहरों ने बढ़ाई चिंता
भीषण गर्मी ने उत्तर भारत में हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं. शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी शहर भारत के रहे, जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश के 26 शहर शामिल थे. बांदा 46.4 डिग्री तापमान के साथ यूपी का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय राहत नहीं मिल रही. विशेषज्ञों ने लू और गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी आज रोजगार मेले में बांटेंगे 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र, देशभर के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा और देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेला लगेगा. चयनित युवाओं को रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा समेत कई विभागों में नौकरी मिलेगी. सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देना उसकी प्राथमिकता है. इससे पहले आयोजित 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं.