Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News: उत्तर भारत में भयंकर गर्मी का कहर, कान्हा टाइगर रिजर्व में ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना शुरू, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मध्यप्रदेश में 31 मई तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रहेगी. मौसम विभाग ने 21 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 25 मई से नौतपा शुरू होगा, जिसके दौरान पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कान्हा टाइगर रिजर्व में ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना शुरू, पहले दिन 306 गिद्ध दर्ज
मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना-2026 के द्वितीय चरण के तहत कान्हा टाइगर रिजर्व में ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना का कार्य शुक्रवार 22 मई से शुरू हो गया. यह तीन दिवसीय गणना 24 मई तक कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर वनमंडल तथा फेन वाइल्डलाइफ सेंचुरी के सभी 13 परिक्षेत्रों में की जा रही है.
गिद्ध गणना के लिए 182 बीटों में वन विभाग का अमला सुबह 5:30 बजे से ही जंगल क्षेत्रों में पहुंच गया. वनकर्मियों द्वारा गिद्धों की पहचान और गणना वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है. इसके लिए गिद्ध आंकलन एवं संरक्षण हेतु विकसित डिजिटल मोबाइल एप “गरूण” और डाटा शीट का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही फील्ड स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि आंकड़ों का सटीक संकलन हो सके.
गणना के पहले दिन कान्हा, किसली, मुक्की और सरही परिक्षेत्रों में भारतीय गिद्ध एवं सफेद पीठ वाले गिद्ध प्रजातियों के कुल 306 गिद्ध दर्ज किए गए. इससे पूर्व फरवरी 2026 में 20 से 22 फरवरी के बीच हुई शीतकालीन गिद्ध गणना में कान्हा, किसली और सरही परिक्षेत्रों में कुल 224 गिद्ध दर्ज किए गए थे. उस दौरान वृक्षों पर गिद्धों के 50 घोंसले भी चिन्हित किए गए थे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
दिल्ली में अमेरिका-भारत संबंधों पर बड़ा बयान, मार्को रुबियो बोले- व्यापार और सुरक्षा साझेदारी लगातार हो रही मजबूत
दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंध लगातार बढ़ रहे हैं और भारतीय कंपनियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. रुबियो ने बताया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य अभ्यासों के जरिए सुरक्षा साझेदारी को भी मजबूत किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग में भी तेजी से विस्तार हो रहा है, जो दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
कोलकाता में TMC का भाजपा पर हमला, सोभनदेब चट्टोपाध्याय बोले- फेरीवालों पर बुलडोजर चलाकर लोगों को किया जा रहा बेघर
कोलकाता में सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे फेरीवालों और आम लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि बिस्वा बांग्ला स्टैच्यू समेत कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है और दार्जिलिंग से लेकर दक्षिण बंगाल तक फेरीवालों को हटाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि TMC इसके खिलाफ आवाज उठा रही है और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को उनके घरों से बेदखल किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गरीब और मेहनतकश लोगों के खिलाफ है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
कोलकाता में मंत्री दिलीप घोष का बयान, बोले- कुर्बानी कानून के दायरे में हो, TMC बताए क्या बांग्लादेश जाना चाहती है
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने ईद और कुर्बानी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि कुर्बानी करने वालों का मामला है और इमाम की राय को महत्व दिया जाना चाहिए. दिलीप घोष ने कहा कि देश के कानून के मुताबिक ही काम होना चाहिए और गोहत्या को लेकर पहले से कानून मौजूद है, जो सभी पर समान रूप से लागू होता है. TMC नेताओं के विरोध पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वे क्या बांग्लादेश जाना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी कानून का राज कायम रखना है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
कांगड़ा में पहलवान बबीता फोगाट का युवाओं को संदेश, बोलीं- नशा करना है तो खेल और तिरंगे का करो
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी चीज का नशा करना है तो खेलों का करें और अगर जुनून रखना है तो तिरंगे के लिए रखें. बबीता फोगाट ने कहा कि सफलता का ऐसा जुनून होना चाहिए जिससे देश, परिवार और खुद का नाम रोशन हो. उन्होंने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहकर खेलों और फिटनेस को अपनाने की अपील की.
-
Posted By: Saurabh Sharma
दिल्ली में बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, कहा- इंडो-पैसिफिक रणनीति में भारत की भूमिका बेहद अहम
दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को इंडो-पैसिफिक रणनीति की आधारशिला बताया. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड देशों के साथ हुई थी, जो इस साझेदारी की अहमियत दिखाती है. रुबियो ने कहा कि अमेरिका ने यह बैठक यहां आयोजित कर भारत के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का संदेश दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता, सहयोग और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने में भारत की भूमिका अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
कुपवाड़ा में PDP विधायक वहीद पर्रा का बड़ा बयान, बोले- जेल में बंद युवाओं की रिहाई और संविधान के अनुसार मिले मुसलमानों को हक
कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर में PDP विधायक वहीद पर्रा ने इंजीनियर राशिद समेत जेल में बंद युवाओं की रिहाई की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि कई परिवार इस वजह से बर्बाद हो चुके हैं और सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए. ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर उन्होंने कहा कि अगर जनता मांग करती है तो सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करना चाहिए, ताकि युवा नशे की लत से बच सकें. वहीद पर्रा ने भाजपा पर देश में नफरत और ध्रुवीकरण बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश संविधान के अनुसार चलना चाहिए और मुसलमानों को उनके अधिकार मिलने चाहिए. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बिहार जल्द ही AI पॉलिसी लाएगा और राज्य को प्रमुख AI हब बनाएंगे - सीएम सम्राट चौधरी
पटना: (23 मई) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पॉलिसी लाएगी. यह बिहार को एक प्रमुख AI हब के तौर पर विकसित करने की उनकी योजना का हिस्सा है.
पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में 'बिहार AI समिट 2026' के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए चौधरी ने कहा कि शासन-प्रशासन में बदलाव लाने, पारदर्शिता बढ़ाने और बिहार के विकास की गति को तेज करने में AI की अहम भूमिका होगी.
उन्होंने कहा, "बिहार एक AI हब बनने की दिशा में लगातार काम करता रहेगा, और सरकार जल्द ही एक AI पॉलिसी लाएगी. AI के जरिए, बिहार देश के अग्रणी विकसित राज्यों में से एक बनकर उभरेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार ने कहा- उर्वरकों के एमआरपी में कोई बदलाव नहीं किया गया
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने 11 मई को जारी आंकड़ों में कहा कि खरीफ सीजन से पहले उर्वरकों का रिकॉर्ड स्टॉक मौजूदा है और मांग के मुकाबले 51% भंडार सुरक्षित है. इसलिए कीमतें नहीं बढ़ेंगी. देश में उर्वरक संकट खत्म हो गया है और घरेलू उत्पादन और आयात के साथ ही ग्लोबल टेंडर भी जारी किए गए हैं. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों को राहत को देते हुए उर्वरकों की MRP में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
कोलकाता में ईद को लेकर नखोदा मस्जिद के इमाम की अपील, बोले- कानून के दायरे में करें कुर्बानी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने ईद को लेकर लोगों से शांति और कानून का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी लोग कानून के दायरे में रहकर ईद की नमाज अदा करें और सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दें, जिनकी अनुमति है. इमाम ने साफ कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचना चाहिए. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की.(ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच तेज, आरोपी समर्थ को अदालत ने भेजा रिमांड पर
भोपाल, मध्य प्रदेश में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. परिवार के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि आरोपी समर्थ ने पहले अपनी अग्रिम जमानत वापस ली, जिसके बाद वह जबलपुर जिला अदालत पहुंचे. वहां जबलपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर भोपाल पुलिस को सौंप दिया. भोपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. जांच एजेंसी ने अदालत से 7 दिन की रिमांड मांगी, यह कहते हुए कि आरोपी की मामले में बड़ी भूमिका रही है. सभी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी.(ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
बड़ी कूटनीतिक मुलाकात! भारत-अमेरिका रिश्तों पर जोर, मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो
दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है. बैठक में सुरक्षा, व्यापार और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर बताया कि यह बातचीत बेहद उत्पादक रही और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया. साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और खुली व्यवस्था को लेकर भी साझा प्रतिबद्धता जताई गई.
-
Posted By: Isha Gupta
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट! आरोपी समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर
ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश के भोपाल कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब गहन पूछताछ करेगी. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन शामिल हो सकता है. इस फैसले के बाद केस की जांच और तेज होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Isha Gupta
राजौरी में एनकाउंटर! सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ से इलाके में हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गम्भीर मुग्लान इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था. इसके बाद से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सुरक्षा बल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इलाके में तनाव के बीच अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में बड़ा बदलाव! बकरीद की छुट्टी अब 28 मई को, 26-27 मई होंगे वर्किंग डे
पश्चिम बंगाल सरकार ने ईद-उद-जोहा (बकरीद) की छुट्टियों को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है. सरकार के अनुसार अब 28 मई, 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया गया है. इसके साथ ही पहले घोषित 26 मई (बकरीद से एक दिन पहले) और 27 मई (बकरीद) की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अब ये दोनों दिन सभी सरकारी दफ्तरों और संस्थानों के लिए कार्य दिवस होंगे. इस बदलाव के बाद छुट्टी के कैलेंडर में अहम संशोधन किया गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
शिरडी में बड़ा धार्मिक दौरा! राजनाथ सिंह ने साईं बाबा के किए दर्शन, मुख्यमंत्री फडणवीस भी रहे साथ
महाराष्ट्र के शिरडी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने मंदिर में दर्शन कर देश की शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की. शिरडी में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में बड़ा एक्शन! SAIL की जमीन पर चला बुलडोजर, TMC पार्षद का ऑफिस भी ध्वस्त
आसनसोल, पश्चिम बंगाल में SAIL (Steel Authority of India Limited) की ISP यूनिट ने बर्नपुर स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान कई पार्टी कार्यालय और क्लब भवनों को ध्वस्त कर दिया गया, जिनमें वार्ड 78 के TMC पार्षद अशोक रुद्र का कार्यालय भी शामिल है. यह कदम रेलवे और SAIL की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के लिए उठाया गया. प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव और हलचल का माहौल देखने को मिला.
-
Posted By: Isha Gupta
Twisha Sharma Case: AIIMS दिल्ली की 4 डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमॉर्टम, कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा कदम
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. कोर्ट ने पोस्टमॉर्टम के लिए केवल AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर को मेडिकल बोर्ड गठित करने की अनुमति दी है. मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुरोध पर रविवार को पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी है. AIIMS के फॉरेंसिक प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी के बाद 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है. यह टीम सभी आधुनिक उपकरणों के साथ शाम 6 बजे स्टेट चार्टर विमान से रवाना होगी. जांच को बेहद अहम माना जा रहा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP के बलिया में पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने वाले पति को उम्रकैद
बलिया (UP): (23 मई) पुलिस ने शनिवार को बताया कि यहाँ की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने और 2019 में उसका शव एक तालाब में फेंकने के जुर्म में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। यह घटना तब हुई जब शादी के कई साल बाद भी इस दंपति की कोई संतान नहीं हुई थी.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, गाज़ीपुर जिले के भंवरकोल थाना क्षेत्र के सोनाडी गांव के रहने वाले नेपाल पासवान ने 2014 में अपनी बेटी टेटरी की शादी, बलिया के नरही थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर गाँव के रामजीत पासवान के बेटे दीनानाथ पासवान से की थी.
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि दीनानाथ दहेज की माँग को लेकर अपनी पत्नी को परेशान करता था और संतान न होने पर उसे ताने भी मारता था। 10 अगस्त, 2019 की रात को, उसने कथित तौर पर टेटरी की हत्या कर दी और उसके शव को तालाब में फेंक दिया.
-
Posted By: Saurabh Sharma
उत्तरी चीन की कोयला खदान में बड़ा हादसा, गैस विस्फोट से 90 मजदूरों की दर्दनाक मौत
उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत स्थित लियुशेन्यु कोयला खदान में हुए भीषण गैस और कार्बन मोनोऑक्साइड विस्फोट में कम से कम 90 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के समय खदान के अंदर 247 श्रमिक काम कर रहे थे. विस्फोट इतना जोरदार था कि खदान में अफरा-तफरी मच गई. कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया. बचाव दल लगातार खदान के अंदर फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पिछले साल पंजाब में 12,000 से ज्यादा खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस करके मालिकों को लौटाए गए: पुलिस
चंडीगढ़: (23 मई) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल पंजाब में विस्तृत तकनीकी और डेटा विश्लेषण के बाद 12,000 से ज़्यादा खोए हुए मोबाइल फ़ोन ट्रेस किए गए और उनके मालिकों को लौटा दिए गए. अनुमानों के मुताबिक, बरामद किए गए इन फोन की कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है.
संगरूर जिला 68 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ सबसे ऊपर रहा, जहां 1,875 खोए हुए फोन में से 1,276 फोन ट्रेस किए गए. बठिंडा दूसरे स्थान पर रहा, जहां 1,797 खोए हुए मोबाइल फोन में से 939 फोन बरामद किए गए, जो 52 प्रतिशत का रिकवरी रेट है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
AIR 24 मई से पद्म पुरस्कार विजेताओं पर विशेष श्रृंखला प्रसारित करेगा
नई दिल्ली: (23 मई) अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ऑल इंडिया रेडियो (AIR) अपनी श्रृंखला 'आकाशवाणी पर लोगों का पद्म' के तहत 16 विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा, जिसमें पद्म पुरस्कार विजेताओं - विशेष रूप से "गुमनाम नायकों" के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा.
यह विशेष रेडियो श्रृंखला 24 मई को शुरू होगी, जो उस दिन से ठीक एक दिन पहले है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को एक नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी. अधिकारियों के अनुसार इन एपिसोड्स के माध्यम से श्रोताओं को पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी मिलेगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
चित्तौड़गढ़ राजस्थान में सबसे गर्म, तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, रविवार से तापमान बढ़ने की संभावना
जयपुर: (23 मई) राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
विभाग ने बताया कि दिन के समय गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से स्थिति और बिगड़ने की संभावना है, क्योंकि अगले एक हफ़्ते तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
US विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की अपनी 4-दिवसीय यात्रा के तहत कोलकाता पहुंचे
कोलकाता: (23 मई) US विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को भारत की अपनी चार-दिवसीय राजनयिक यात्रा के लिए कोलकाता पहुंचे। यह शहर उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव है, जिसकी राजनीतिक और ऐतिहासिक गूंज काफी अहम है.
इस पूर्वी महानगर में उनके आगमन के साथ ही 14 साल का वह लंबा इंतज़ार खत्म हो गया, जब आखिरी बार किसी अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस शहर का दौरा किया था. यह यात्रा पश्चिम बंगाल में एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के कुछ ही हफ़्तों बाद हो रही है, जहाँ BJP के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता संभाली है.
X पर एक पोस्ट में, भारत में US राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "विदेश मंत्री मार्को रूबियो कोलकाता पहुंच गए हैं। यह भारत की उनकी पहली यात्रा है. आज बाद में, हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात करेंगे। अगले कुछ दिनों में व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, QUAD और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा!" (PTI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
महोबा में दलित बच्ची के साथ रेप किया गया, ये उठाने पर मुझ पर केस किया गया है- कांग्रेस नेता अजय राय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "मैं महोबा गया था... एक दलित बच्ची के साथ 16 दिनों तक रेप किया गया है. उसको नशे के इंजेक्शन लगाए गए. उसके गुप्तांगों को अपराधियों ने सिगरेट से जलाया. आज उसकी बात मैंने उठाई तो भाजपा को नागवार गुजरा. AI वीडियो के माध्यम से मुझपर मुकदमा लगाया जा रहा है, मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. मैं सरकार से कहना चाहूंगा एक नहीं 100 मुकदमे लगा दो लेकिन उस दलित बच्ची को न्याय दीजिए. मैं जेल जाने को तैयार हूं. 100 मुकदमे झेलने के लिए तैयार हूं. भाजपा के नेता उस बच्ची के घर गए क्या?..."
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में दर्ज FIR पर ASP वंदना सिंह ने कहा, " 22 मई 2026 को सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो प्राप्त हुई, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ जमाव करते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई और आम रास्ते को अवरूद्ध किया गया. उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की. इस वीडियो के संबंध में महोबा में तहरीर प्राप्त हुई, जिस पर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार की गलत नीतियों ने महंगाई बढ़ाई, जनता पर बढ़ रहा बोझ- राजीव शुक्ला
दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "ये सबसे ज्यादा झटका देश की जनता के लिए है, जहां पेट्रोल-डीजल बढ़ता है हर चीज के दाम बढ़ जाते हैं. हर चीज में महंगाई आ जाती है। वो जनता के लिए बहुत घातक होती है. हमारी गलत विदेश नीति के चलते आज पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ते जा रहे हैं. अभी तक 5 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है और कितने रुपए प्रति लीटर बढ़ेगी उसका पता नहीं है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पेट्रोल, डीजल की कीमतें 91 पैसे तक बढ़ीं, 10 दिन से भी कम समय में दाम करीब 5 रुपये/लीटर बढ़ गए
नई दिल्ली: (23 मई) शनिवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 87-91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही, खुदरा ईंधन की कीमतों में कुल बढ़ोतरी 10 दिन से भी कम समय में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, क्योंकि सरकारी कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है. उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस ताज़ा बदलाव के बाद पूरे देश में पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं.
खुदरा ईंधन की कीमतों में लंबे समय तक कोई बदलाव न होने के बाद, अब ये लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें काफी ज़्यादा हैं, रिफाइनिंग मार्जिन कम हो रहा है, और रुपया कमज़ोर पड़ रहा है—जिसके चलते आयात की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
फडणवीस ने ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ चेतावनी दी, किसानों के लिए डीजल की आपूर्ति का आश्वासन दिया
शिरडी: (23 मई) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हालांकि ग्रामीण इलाकों में ईंधन आसानी से उपलब्ध नहीं है, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें.
यहां पत्रकारों से बात करते हुए, फडणवीस ने किसानों के नाम पर ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की, और बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बिक्री में अचानक 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. मुख्यमंत्री एक रक्षा और एयरोस्पेस कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान में 76 हजार 800 करोड़ रूपए से अधिक के रेल विकास कार्य प्रगति पर: रेलमंत्री
पाली, 23 मई। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में 76 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक के रेल विकास कार्य प्रगति पर हैं. वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 85 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद राजस्थान के लिए 46 नई रेल सेवाओं की शुरूआत की गई है. पाली मारवाड़, सोजत रोड, फालना, सोमेसर, मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं.
उन्होंने कहा कि जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, आबूरोड, पाली मारवाड़ और जैसलमेर स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे यह शहर के पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04875, जालोर–दिल्ली उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
-
Posted By: Isha Gupta
युवाओं के लिए खुल रहे नए मौके! PM मोदी बोले, ‘अब सपनों को उड़ान देने का सही समय’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत के युवाओं के पास आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने के पहले से कहीं ज्यादा अवसर हैं. उन्होंने कहा कि देश में मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, डिजिटल सर्विस, रेलवे, रक्षा और स्पेस जैसे कई सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी ने बताया कि सरकार स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री से जुड़ी शिक्षा और भविष्य की तकनीकों पर लगातार जोर दे रही है. IITs को आधुनिक बनाया जा रहा है और नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स को भी मजबूत किया जा रहा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब: भीषण गर्मी से थोड़ी राहत, पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया
चंडीगढ़: (22 मई) पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, शुक्रवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. फगवाड़ा और होशियारपुर जैसे इलाकों में सुबह हुई हल्की बारिश से, मौजूदा गर्मी से काफी राहत मिली। जालंधर और पठानकोट में भी हल्की बूंदाबांदी हुई. यहां के मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से एक डिग्री कम है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में डबल मर्डर का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार! मां-बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सौरव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 20 मई को गोविंदपुरी इलाके में एक महिला और उसके 13 साल के बेटे की घर के अंदर बेरहमी से हत्या करने का आरोप है. इस सनसनीखेज डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश और मकसद का पता लगाने में जुटी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से तापमान लुढ़का, गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा गया. जीसस एंड मैरी मार्ग और चंद्रगुप्त मार्ग और आरके पुरम इलाकों में बारिश दर्ज की गई है. सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है.
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। वीडियो आरके पुरम से है। pic.twitter.com/Jxs8C4BzWV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी! PM मोदी ने रोजगार मेला में बांटे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए. ये नौकरियां देश के अलग-अलग सरकारी विभागों में दी गई हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए लगातार नए रोजगार के मौके पैदा करने पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि रोजगार मेला युवाओं को नौकरी देने की सरकार की बड़ी पहल है.
-
Posted By: Isha Gupta
लद्दाख में बड़ा हादसा! सेना का Cheetah हेलिकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत 3 घायल
लद्दाख सेक्टर में 20 मई को भारतीय सेना का चीता (Cheetah) लाइट हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में दोनों पायलटों के साथ डिविजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता घायल हुए हैं. राहत की बात यह है कि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. हादसे के बाद सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने संवेदनशील इलाके में यह बड़ा हादसा कैसे हुआ?
-
Posted By: Kisan India
शोपियां में ओलावृष्टि का कहर, फलों के बागों को भारी नुकसान; किसानों ने मांगा मुआवजा
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में भारी ओलावृष्टि ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार रात हुई तेज ओलावृष्टि से कई इलाकों में सेब और अन्य फलों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. लार्गम, बोनजार, मेमेंडर और गाग्रेन समेत कई गांव सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं. किसानों का कहना है कि फसल विकास के अहम समय पर हुई इस तबाही से इस साल पैदावार पर बड़ा असर पड़ सकता है. नुकसान से परेशान बागवानों ने सरकार से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है.
-
Posted By: Kisan India
पेट्रोल-डीजल पर GST की मांग फिर तेज, बढ़ती कीमतों के बीच टैक्स कम करने की उठी आवाज
देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब इन्हें GST के दायरे में लाने की मांग फिर तेज हो गई है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेट्रोलियम उत्पादों पर मौजूदा टैक्स व्यवस्था खत्म कर GST लागू करने की मांग की है. संगठन का कहना है कि अभी पेट्रोल पर करीब 42 फीसदी और डीजल पर 32 फीसदी तक टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है. व्यापारियों का मानना है कि अगर पेट्रोल-डीजल GST के दायरे में आए तो ईंधन सस्ता हो सकता है और महंगाई पर भी कुछ राहत मिल सकती है.
-
Posted By: Kisan India
MSP और महंगे डीजल के खिलाफ किसानों का बड़ा ऐलान, 27 मई से देशभर में आंदोलन
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 27 मई से देशभर में बड़े किसान आंदोलन का ऐलान किया है. किसान संगठन केंद्र सरकार की नई MSP नीति, बढ़ती डीजल कीमतों और खाद संकट के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. आंदोलन के दौरान किसान MSP आदेश और CACP रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे. किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन MSP और सरकारी राहत पर्याप्त नहीं है. खाद की कमी और कालाबाजारी को लेकर भी किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, 2215 पदों पर भर्ती और पर्यटन सीजन में 24 घंटे खुलेंगी दुकानें
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में 1500 शिक्षकों समेत कुल 2215 पद भरने का फैसला लिया गया. इसके अलावा पर्यटन सीजन के दौरान राज्य में दुकानें 24 घंटे खुली रखने की अनुमति भी दी गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और पर्यटन कारोबार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. वहीं इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत अब दो लाख रुपये से कम आय वाली महिलाओं को ही 1500 रुपये मासिक सहायता मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विभाग ने पहले ही धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई थी. कई जगहों पर हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची. भीषण गर्मी और लू के बीच हुई इस बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, सपा-कांग्रेस गठबंधन के ऐलान से बढ़ी BJP की चुनौती
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और चुनाव साथ मिलकर लड़ा जाएगा. सपा-कांग्रेस गठबंधन के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. वहीं बीजेपी ने भी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. आने वाले महीनों में यूपी की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप और चुनावी समीकरण और तेज होने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 22 पत्रकार घायल
उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया. वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में लिफ्ट अचानक पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिसमें फरीदाबाद से घूमने आए 22 पत्रकार घायल हो गए. बताया जा रहा है कि लिफ्ट की वायर टूटने के कारण यह सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी. हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन से लिफ्ट के रखरखाव से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक IAS समेत 19 PCS अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. राम मोहन मीणा को प्रतापगढ़ का नया सीडीओ बनाया गया है. वहीं कई अधिकारियों को लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और उन्नाव समेत अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब में चीनी मिल विवाद पर किसानों का बड़ा आंदोलन, स्वामित्व बदलाव के खिलाफ शुरू हुआ पक्का मोर्चा
पंजाब के अमृतसर में शेरों सहकारी चीनी मिल के स्वामित्व में बदलाव को लेकर किसानों ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों ने “पक्का मोर्चा” अभियान के तहत अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. किसान नेताओं का कहना है कि सहकारी चीनी मिल किसानों की मेहनत और अधिकारों से जुड़ी है, इसलिए किसी भी तरह का निजीकरण या स्वामित्व परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आंदोलन की शुरुआत गुरुद्वारा बाबा सिधाना में आयोजित किसान सभा के साथ हुई, जहां बड़ी संख्या में किसान जुटे.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में 46 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
पंजाब और हरियाणा में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पंजाब के फरीदकोट में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के सिरसा में पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन, 8 दिन में 4 रुपये महंगी हुई गैस
देश में महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. शनिवार को CNG 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. पिछले 8 दिनों में CNG के दाम करीब 4 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब आम आदमी के बजट, टैक्सी-ऑटो किराए और रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण ईंधन लगातार महंगा हो रहा है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में भीषण गर्मी का कहर, 10 जिलों में रेड अलर्ट... 47 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
उत्तर प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है. तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने खासकर दोपहर के समय बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, अगले 7 दिन 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
दिल्ली-NCR में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान भी 31 डिग्री के आसपास बना रह सकता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं. मौसम विभाग ने लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर बढ़ाई टेंशन, मई में तीसरी बार महंगा हुआ ईंधन
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शनिवार सुबह से नई दरें लागू हो गई हैं. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसके बाद राजधानी में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़े हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
NEET-UG 2026 उम्मीदवारों को राहत, फीस रिफंड के लिए NTA ने शुरू किया विशेष पोर्टल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े छात्रों को बड़ी राहत दी है. एजेंसी ने फीस रिफंड के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं. यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. NTA ने छात्रों से समय रहते सही बैंक डिटेल भरने की अपील की है, ताकि रिफंड प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.
-
Posted By: Kisan India
दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत का कब्जा, यूपी के 26 शहरों ने बढ़ाई चिंता
भीषण गर्मी ने उत्तर भारत में हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं. शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी शहर भारत के रहे, जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश के 26 शहर शामिल थे. बांदा 46.4 डिग्री तापमान के साथ यूपी का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय राहत नहीं मिल रही. विशेषज्ञों ने लू और गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी आज रोजगार मेले में बांटेंगे 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र, देशभर के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा और देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेला लगेगा. चयनित युवाओं को रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा समेत कई विभागों में नौकरी मिलेगी. सरकार का कहना है कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देना उसकी प्राथमिकता है. इससे पहले आयोजित 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं.