अब लाइव

बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में राशन घोटाले को लेकर कई जगह छापेमारी

Latest Agriculture News in Hindi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज 25 अप्रैल 2026 को जयपुर के दौरे पर हैं. इस दौरान, उपराष्ट्रपति राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. वे जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर उत्तरजीवी दिवस में भी भाग लेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: राजस्थान में आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तेज होने के आसार हैं. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की चेतावनी जारी की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 25 Apr, 2026 | 08:24 AM
  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 09:03 AM (IST)

    जयपुर में पहली बार Tea Festival, 250 तरह की चाय का मिलेगा स्वाद

    पिंक सिटी जयपुर में पहली बार बड़े स्तर पर Tea Festival का आयोजन होने जा रहा है, जिससे चाय प्रेमियों में खास उत्साह है. जयपुर इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस दो दिवसीय फेस्टिवल में देशभर के 40 से ज्यादा ब्रांड और स्टार्टअप हिस्सा लेंगे. यहां करीब 250 तरह की चाय का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. आयोजन में लाइव टी टेस्टिंग, वर्कशॉप, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. आयोजकों का कहना है कि यह फेस्टिवल चाय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन और छोटे कारोबारियों के लिए भी नए अवसर खोलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 08:46 AM (IST)

    देश में जल संकट गहराया, 166 जलाशयों में घटा पानी, कई राज्यों में 30 फीसदी से नीचे स्तर

    देशभर में पानी का संकट बढ़ता नजर आ रहा है. 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर घटकर करीब 40 फीसदी रह गया है, जबकि कई राज्यों में यह 30 फीसदी से भी नीचे पहुंच चुका है. कम बारिश और बढ़ती गर्मी के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है, जिससे पानी की खपत बढ़ेगी और जल स्तर और गिर सकता है. विशेषज्ञों ने लोगों से पानी के सही इस्तेमाल और बचत की अपील की है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में राशन घोटाले को लेकर कई जगह छापेमारी

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की टीमें अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही हैं. चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 08:15 AM (IST)

    तेलंगाना में मक्का किसानों का फूटा गुस्सा, खरीद में देरी और गिरते दाम पर प्रदर्शन

    तेलंगाना में मक्का किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है. रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद खरीद प्रक्रिया धीमी है और बाजार में कीमतें MSP से नीचे चली गई हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. कई जिलों में किसान सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं और सरकार से खरीद तेज करने, ज्यादा केंद्र खोलने और बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. बारदाना की कमी, तौल में देरी और बारिश से फसल खराब होने जैसी समस्याओं ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 08:01 AM (IST)

    राजस्थान में गर्मी का कहर, पारा 44.5°C पार, 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां गंगानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 07:47 AM (IST)

    बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत के संकेत, 27 अप्रैल से बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो वार्निंग

    बिहार में इन दिनों तेज गर्मी और लू से लोग परेशान हैं, जहां कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. हालांकि अब मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 25 अप्रैल से बादल छाने और आंधी-बारिश की शुरुआत हो सकती है, जबकि 27 अप्रैल से कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी, बिजली और बारिश के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, हालांकि इससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 07:31 AM (IST)

    26 अप्रैल को कुंड बैराज से छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ेगा, अलर्ट जारी

    उत्तराखंड में 26 अप्रैल को कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी गेट खोले जाएंगे, जिससे मंदाकिनी नदी का जलस्तर और प्रवाह तेजी से बढ़ सकता है. यह कदम रेडियल गेट की मरम्मत और सिल्ट फ्लशिंग के लिए उठाया जा रहा है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और खनन कार्य में लगे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और इस दौरान नदी के पास न जाने की अपील की है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 07:15 AM (IST)

    AAP में बड़ी हलचल, 7 सांसदों के टूटने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

    आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के अलग होने की खबर के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है. इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है. इससे पहले संजय सिंह ने भी इस घटनाक्रम पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी थी.

  • Posted By: Kisan India

    25 Apr 2026 06:59 AM (IST)

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट आज जारी, 10वीं-12वीं के 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म

    उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आज सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रिजल्ट घोषित करेंगे. इस साल कुल 2,15,262 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,12,276 हाईस्कूल और 1,02,986 इंटर के छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुई थीं और 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया गया. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 25 Apr, 2026 | 06:55 AM