Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today Top News List: गन्ना किसानों से अपील, टोल फ्री नंबर 1800 121 3203 पर करें शिकायत, तेलंगाना में बारिश से फसल नुकसान, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक आसमान में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की आशंका है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गन्ना किसानों से अपील, टोल फ्री नंबर 1800 121 3203 पर करें शिकायत
उत्तर प्रदेश की कुछ चीनी मिलों पर किसानों द्वारा लाए गए गन्ने को बिना उनकी लिखित अनुमति के डिग्रेड वैरायटी में तौल करने का आरोप लगा है. इसके लिए विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी गन्ने को डिग्रेड वैरायटी में तौल करने से पहले किसान की लिखित सहमति लेना अनिवार्य है और गन्ना वापस नहीं किया जाए. किसानों से अपील की गई है कि अगर गन्ना आपूर्ति के समय ऐसी कोई समस्या हो, तो वे विभागीय टोल फ्री नंबर 1800 121 3203 पर शिकायत दर्ज कराएं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी ने किसानों के हितों को बहुत ज्यादा नुकसान किया- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2014 से देश में भाजपा की सरकार है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकसित भारत की बात तो की, लेकिन देश की असल जरूरतों और किसानों के हितों के साथ समझौता हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हितों के साथ अब तक किसी भी प्रधानमंत्री से ज्यादा नुकसान किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है- TMC नेता कुणाल घोष
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि मुख्य सचिव का कलकत्ता उच्च न्यायालय दौरा प्रशासनिक काम है और इस पर अभी वे कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं. उनका कहना था कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है, लेकिन यह बैठक पूरी तरह प्रशासनिक है. देखते हैं बैठक में क्या होता है, उसके बाद नेतृत्व स्थिति का आकलन करेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ISMA ने कुल चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 32.4 मिलियन टन कर दिया
भारतीय शुगर और बायो-एनर्जी निर्माता संघ (ISMA) ने देश में कुल चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 32.4 मिलियन टन कर दिया है, जो पहले के 34.35 मिलियन टन और सरकार के 33 मिलियन टन के अनुमान से कम है. ISMA ने 2025-26 की चीनी सीजन (अक्टूबर–सितंबर) के लिए अपने तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए हैं. इसके अनुसार, कुल उत्पादन 32.4 मिलियन टन होगा, एथेनॉल के लिए 3.1 मिलियन टन डायवर्ज़न होगा और शुद्ध चीनी उत्पादन 29.29 मिलियन टन रहेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंचे, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंचे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर AIMIM नेता का बड़ा बयान, कही ये बात
बिहार के AIMIM अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि वे सिर्फ सीमांचल नहीं, बल्कि पूरे देश के गृह मंत्री हैं, इसलिए उन्हें सीमांचल भी जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जहां घुसपैठियों की बात कही जाती है, वहां SIR ने साबित कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है. सीमांचल का शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल किसी के बिगाड़ने की अनुमति नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
RJD MLC सुनील सिंह के बयान पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा, कही ये बात
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD MLC सुनील सिंह के बयान पर कहा कि सभी ने मिलकर शराबबंदी का संकल्प लिया था. उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई कमी या समस्या है, तो इसे कैसे सफल बनाया जाए, यह बताना चाहिए. सरकार इसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह काम कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
IMD का अलर्ट, तेलंगाना में हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), हैदराबाद ने पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और हैदराबाद सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली के मजबूत होने की वजह से यह बारिश की चेतावनी दी गई है. IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने सतही सिस्टम के मजबूत होने से दक्षिण भारत की तरफ नमी भरी हवाएं आएंगी. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना में बारिश से फसल बर्बाद, किसानों को नुकसान
तेलंगाना के कुछ इलाकों में सोमवार को अचानक और बेमौसमी बारिश होने से कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा. नलगोंडा जिले के चंदेम्पेट में सबसे अधिक 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. सिद्धिपेट जिले के तोगुता मंडल में भी भारी बारिश से मक्का और आम की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. खास बात यह है कि घनापुर और वेंकटराओपेट गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. इन गांवों के किसानों का कहना है कि हर साल ऐसी बेमौसमी बारिश से फसलें नुकसान झेलती हैं और उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रदूषण केवल मुंबई की नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया की समस्या है- पंकजा गोपीनाथ मुंडे
महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि प्रदूषण केवल मुंबई की नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया की समस्या है. उन्होंने बताया कि मुंबई में दिवाली से फरवरी तक तापमान कम रहता है, जिससे प्रदूषण का असर बढ़ सकता है. सरकार रोज़ाना प्रदूषण की निगरानी करती है और जहां स्तर खतरनाक लगता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि कोई भी इलाका पूरी तरह खतरनाक नहीं है, लेकिन अधिक घनत्व वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
किसानों के हित में केंद्र का बड़ा फैसला, अब समय पर होगा भुगतान
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से तकनीक पर आधारित खेती करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि कृषि यंत्रों की मदद से खेती करने पर लागत और समय की बचत होगी और किसानों की कमाई में इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार 18 से अधिक योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं के माध्यम से ड्रिप, स्प्रिंकलर, पाली हाउस और ग्रीन हाउस जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है. वहीं, कृषि सुधारों पर अपनी बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के बकाया भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अब कोई भी एजेंसी या राज्य सरकार किसानों का पैसा रोककर नहीं रख सकती. ऐसा करने पर 12 फीसदी ब्याज देना होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हिमाचल प्रदेश में गाय की नई नस्ल विकसित, तीन उत्कृष्ट जर्सी बछड़ों का हुआ जन्म
हिमाचल प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पालमपुर के बनूरी स्थित राज्य की पहली IVF लैब ने एक साल में एक उत्कृष्ट जर्सी गाय से उच्च नस्ल के तीन बछड़ों को जन्म दिलाया है. पशुपालन विभाग को उम्मीद है कि IVF लैब की इस सफलता से प्रदेश में पशुपालन सेक्टर में क्रांतिक आएगी. इससे ज्यादा दूध देने वाली नस्लों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. इससे हिमाचल में दूध उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की कमाई में बढ़ोतरी होगी. खास बात यह है कि यह लैब पशुपालन विभाग के तहत खोला गया है और इसे केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश लाइवस्टॉक एंड पोल्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से वित्त पोषित किया गया है. इस सुविधा का उद्घाटन जनवरी 2025 में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने किया था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं को नुकसान, एडवाइजरी जारी
पंजाब में अचानक तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. इससे रबी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. इसी बीच पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने राज्य में बढ़ते तापमान को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को गेहूं की फसल की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है. विश्वविद्यालय के एक्सटेंशन एजुकेशन निदेशक डॉ. मखान सिंह भुल्लर ने कहा है कि इस सीजन में करीब 95 प्रतिशत गेहूं की बुवाई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच हुई, जो उपयुक्त समय माना जाता है. लेकिन अब बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी चिंता का कारण बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि दाना बनने के चरण में गेहूं की फसल अधिक तापमान के प्रति बहुत संवेदनशील होती है. इस दौरान तापमान बढ़ने से दानों का वजन घट सकता है, जिससे पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल और झारखंड की 3 निचली अदालतों को बम की झूठी धमकी मिली, जांच जारी
कोलकाता: (25 फरवरी) अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड की कम से कम तीन निचली अदालतों को बम की धमकी मिली, जिसके बाद उन्हें खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि, उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को अब तक सर्च के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है.
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल और सूरी की जिला अदालतों और झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट को ईमेल पर बम की धमकी मिली है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब में ट्रेन की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत
होशियारपुर: (25 फरवरी) पुलिस ने बुधवार को बताया कि यहां मुकेरियां शहर के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात को जालंधर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर मुकेरियां से करीब छह किलोमीटर दूर अलीपुर रेलवे लेवल क्रॉसिंग के पास हुआ.
मुकेरियां रेलवे पुलिस पोस्ट इंचार्ज, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मलकीत सिंह बाजवा ने कहा कि दोनों आदमी रात में रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान के धौलपुर में पटवारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन दाखिल-खारिज के नाम पर मांगी थी घूस
जयपुर: (25 फरवरी) राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को धौलपुर जिले में एक पटवारी (गांव लेवल का रेवेन्यू ऑफिसर) को जमीन दाखिल-खारिज करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ब्यूरो के मुताबिक, बसई सामंता रेवेन्यू सर्कल के पटवारी के तौर पर पोस्टेड बीरेंद्र कुमार शर्मा को एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी लैंड म्यूटेशन एंट्री प्रोसेस करने के लिए 50,000 रुपये मांग रहा था और पेमेंट के लिए उसे परेशान कर रहा था, एक ऑफिशियल बयान में कहा गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
एक साल में 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी देकर किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराई- कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा में कृषि मेला में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी देकर हमने किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराई. जब हम 6,000 रुपये देने में 60 हजार करोड़ खर्च करते हैं, तो 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये की फर्टिलाइज़र सब्सिडी सीधे किसान के खाते में जाए इस पर भी हमें रिफॉर्म के रूप में गंभीरता से काम करना चाहिए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ग्वालियर के संभागीय हाट बाजार में खुलेगा स्थायी “आजीविका मार्ट”
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए स्थायी “आजीविका मार्ट” खुलने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 25 फरवरी को दोपहर में ग्वालियर के आजीविका मार्ट के साथ-साथ प्रदेश के अन्य शहरों में शुरू होने जा रहे आजीविका मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे.
संभागीय हाट बाजार में आयोजित होने जा रहे आजीविका मार्ट के उदघाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव व उपाध्यक्ष प्रियंका घुरैया मौजूद रहेंगीं. ग्वालियर के आजीविका मार्ट में होली के सामान के साथ-साथ स्वय सहायता समूहों द्वारा निर्मित अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे.
फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में 27 व 28 फरवरी को “होली के रंग, आजीविका के संग” होली मेला लगेगा. इस मेले में संभाग भर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं दीदियां एक से बढ़कर एक उत्पाद लेकर आयेंगीं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
इंटीग्रेटेड फार्मिंग और अन्य नवाचारों से किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम करेंगे - शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा कृषि मेला में कहा कि हमारा यही संकल्प है कि खेती के तीनों उद्देश्य पूरे करें. देश के अन्न भंडार भरें, फल और सब्ज़ियों का उत्पादन बढ़ाएँ और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करें. दूसरा, हम केवल पेट भरने का नहीं, बल्कि पोषण देने का लक्ष्य लेकर चलेंगे— देश को बेहतर पोषण आहार उपलब्ध कराएंगे. और तीसरा, इंटीग्रेटेड फार्मिंग और अन्य नवाचारों के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम करेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रोजगार, स्वरोजगार और अप्रैटिसशिप मेला का आयोजन 26 फरवरी को, डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचे युवा
भोपाल जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार और अप्रैटिसशिप मेला का आयोजन कल 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक एमके पोडा कालेज न्यु चौकसे नगर, लाम्बाखेडा बैरसिया रोड, भोपाल में किया जाएगा.
उन्होंने अभ्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षत्कार के लिए उपस्थित हो, भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी. साक्षत्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करे तथा अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय,भोपाल से संपर्क कर सकते है.
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले में सेल्स मार्केटिग, मशीन आपरेटर, इंश्योरेंश एडवाईजर, टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता 5वी से 12वी, स्नातक, आई.टी आई, डिप्लोमा बी.एड., डी.एड बी.ए बी. एस.सी एम.ए.सी एवं आयु 18 से 40 वर्ष तक भर्ती में शामिल हो सकते हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
देहरादून में CM धामी की कैबिनेट मीटिंग! क्या उत्तराखंड में होने वाला है बड़ा फैसला?
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अहम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, सरकार विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित योजनाओं को लेकर बड़े निर्णय ले सकती है. इस बैठक को आगामी रणनीति और नीतिगत बदलावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. अब सबकी नजर सरकार के अगले ऐलान पर टिकी है.
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/QAytezpY0M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
‘डरेंगे नहीं!’ हरियाणा में सड़कों पर गरजी कांग्रेस, विनेश फोगाट का बीजेपी को खुला चैलेंज
चंडीगढ़ में कई मुद्दों को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विनेश फोगाट ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है और झुकने वाली नहीं. उन्होंने भगत सिंह के आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि संघर्ष करना गुनाह नहीं है. फोगाट ने साफ कहा कि कांग्रेस प्रदेश में हक की लड़ाई सड़क पर लड़ रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
टोक्यो में योगी की बड़ी डील? जापान में हुई हाई-प्रोफाइल मीटिंग से बढ़ेंगी UP की इंडस्ट्री!
टोक्यो, जापान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा के साथ अहम बैठक की. इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में निवेश, ऑटोमोबाइल सेक्टर के विस्तार और औद्योगिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई. माना जा रहा है कि यह बैठक राज्य में बड़े निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खोल सकती है. योगी सरकार का फोकस वैश्विक कंपनियों को यूपी में आकर्षित करने पर है. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ECI की टीम आज तमिलनाडु और पुडुचेरी का करेगी दौरा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम आज तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेगी. यह दौरा चुनावी मशीनरी की मुस्तैदी और स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पश्चिम बंगाल: SIR प्रक्रिया को लेकर जजों की छुट्टियां रद्द
पश्चिम बंगाल: कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने मंगलवार को बड़ा आदेश जारी किया. उन्होंने पश्चिम बंगाल की अलग-अलग अदालतों में काम कर रहे सभी दीवानी न्यायाधीशों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
आज हम चावल के उत्पादन में दुनिया में पहले नंबर पर आ गए हैं, गेहूं के भंडार भरे हैं - कृषि मंत्री
दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कई सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए हैं. उन्हीं सुधारों का प्रभाव है कि आज हम चावल के उत्पादन में दुनिया में प्रथम स्थान पर आ गए हैं. गेहूं के भंडार भरे हैं. 34% हमारे खाद्यान्न के उत्पादन में पिछले 10 सालों में वृद्धि हुई है लेकिन अभी और काम करना बाकी है और इसलिए हम कई सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं. उन सुधारों पर भी तेजी से चर्चा करके खाद्यान्न के भंडार भरना, गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन हमारा हो और किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम हम लगातार करेंगे. भारत केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए 'फूड बास्केट' बन जाए इसकी भी हम चिंता करेंगे. आयात गुणवत्ता के फल, सब्जियां, फूल और अनाज कैसे पैदा करें, इस पर भी हम काम करेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राज्य का नाम बदलने से क्या वहां के हालात बदल जाएंगे- सांसद इमरान मसूद
दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केरल प्रदेश का नाम केरलम किए जाने पर कहा, "क्या नाम बदलने से हालात बदल जाएंगे? आप नाम बदलते रहिए हालात तो नहीं बदल रहे हैं. आपकी जिम्मेदारी तो हालात बदलने की है... नाम से आप इतिहास बदल देंगे क्या? इतिहास वही रहेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बांग्लादेश के नए क्राइम ट्रिब्यूनल के चीफ प्रॉसिक्यूटर ने कथित गड़बड़ियों की जांच का वादा किया
ढाका: (24 फरवरी) बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के प्रॉसिक्यूशन प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों की जांच की जाएगी, जिसने पिछले साल अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई थी, इसके नए चीफ प्रॉसिक्यूटर अमीरुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा.
अमीरुल इस्लाम की यह घोषणा प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार द्वारा उनके पहले के प्रधानमंत्री ताजुल इस्लाम को हटाने के एक दिन बाद आई, जिन्हें मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने नियुक्त किया था.
78 साल की हसीना अगस्त 2024 में भारत भाग गईं, जब उनकी अवामी लीग सरकार छात्रों के नेतृत्व वाले एक हिंसक सड़क विरोध प्रदर्शन में गिर गई थी और अब भी वहीं हैं. गैरहाजिरी में ट्रायल के बाद, उन्हें नवंबर 2025 में ICT-BD ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी.
-
Posted By: Kisan India
बरेली बना डेयरी टेक्नोलॉजी का नया केंद्र, स्वदेशी गौवंश जीनोमिक्स मेगा सेंटर से मिलेगी हाई-टेक ताकत
बरेली में स्वदेशी गौवंश जीनोमिक्स और उन्नत प्रजनन तकनीक के लिए मेगा आरएंडडी सेंटर की शुरुआत हुई है. भारत-ब्राजील सहयोग से बने इस केंद्र में आईवीएफ-ईटी, जीनोमिक्स और पैथोलॉजी की आधुनिक लैब एक ही जगह पर स्थापित की गई हैं. इससे देश में बेहतर नस्ल सुधार, ज्यादा दूध उत्पादन और टिकाऊ डेयरी विकास को बढ़ावा मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल डेयरी सेक्टर को नई तकनीकी ताकत देगी.
-
Posted By: Kisan India
जापान में सीएम योगी का निवेश मिशन, मित्सुई कंपनी को यूपी आने का न्योता
जापान दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में मित्सुई कंपनी के प्रबंधन से मुलाकात की. उन्होंने उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश का आमंत्रण दिया. सीएम ने कहा कि यूपी में बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ा बाजार मौजूद है, जो निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होगा.
-
Posted By: Kisan India
हर समझौता किसानों के हित में, देश की छवि खराब करने वालों पर शिवराज का हमला
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सभी समझौते किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत दुनिया के सामने अपनी ताकत दिखा रहा था, तब कुछ लोग देश की छवि खराब करने में लगे थे. शिवराज ने कहा कि ऐसी राजनीति से देश और किसानों दोनों को नुकसान होता है, इसलिए सभी को राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए.
-
Posted By: Kisan India
किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं पैसा? शिवराज बोले- अब इसकी सख्त निगरानी जरूरी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाओं के तहत पैसे दे रही है, लेकिन अब यह देखना जरूरी है कि वह राशि सही समय पर किसानों तक पहुंच भी रही है या नहीं. उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार को और गंभीरता से काम करना होगा. मंत्री ने संकेत दिए कि योजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने पर खास जोर दिया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो और किसानों को पूरा लाभ मिल सके.
-
Posted By: Kisan India
नकली बीज और दवाइयों पर सख्त होंगे, किसानों को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं छोड़ेंगे: शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नकली बीज और दवाइयां किसानों को बर्बाद कर देती हैं. उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा जो किसानों के साथ धोखा करते हैं. मंत्री ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि संदिग्ध मामलों में तुरंत टीम भेजकर जांच करें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें. उनका कहना है कि किसानों की मेहनत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
-
Posted By: Kisan India
कृषि विज्ञान मेले में शिवराज का बयान, बोले- चावल में नंबर वन बने, अब गेहूं निर्यात की तैयारी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर-आईएआरआई, पूसा में आयोजित कृषि विज्ञान मेले में कहा कि भारत अब चावल उत्पादन में दुनिया में नंबर एक बन चुका है और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि देश अब गेहूं को बड़े पैमाने पर निर्यात करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि दलहन उत्पादन में अभी और काम करने की जरूरत है. मंत्री ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की.
-
Posted By: Kisan India
भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- मेरे हस्तक्षेप से टला परमाणु युद्ध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने समय पर दखल न दिया होता तो दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान खतरे में पड़ जाती. ट्रंप ने अपने संबोधन में दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से हालात काबू में आए. हालांकि भारत पहले भी ऐसे दावों को खारिज करता रहा है और कहता है कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से युद्ध नहीं टला था.
-
Posted By: Kisan India
अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर 126 फीसदी ड्यूटी लगाई, ट्रेड रिश्तों में बढ़ी तल्खी
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सोलर पैनलों पर 126 फीसदी तक की भारी ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि भारतीय कंपनियों को सब्सिडी मिलने से वे सस्ते दाम पर पैनल बेच रही थीं, जिससे अमेरिकी उद्योग प्रभावित हो रहा था. इस कदम को “अमेरिका फर्स्ट” नीति से जोड़ा जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और सोलर निर्यात पर असर पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
अमेरिका से ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, बोले- दबाव में हुआ समझौता
कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’ में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चार महीने से रुकी यह डील अचानक दो कारणों से साइन की गई. राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका में कुछ गोपनीय फाइलों को लेकर दबाव बनाया गया और इसी वजह से सरकार ने समझौता किया. साथ ही उन्होंने अडानी से जुड़े कानूनी मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर सरकार पर भी पड़ता है. राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर पारदर्शिता की मांग की.
-
Posted By: Kisan India
अमेरिका का ‘गोल्डन एज’ शुरू: ट्रंप बोले- देश पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका का “सुनहरा दौर” शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि देश अब पहले से ज्यादा मजबूत, अमीर और बेहतर स्थिति में है. ट्रंप ने 4 जुलाई को अमेरिकी आजादी की 250वीं सालगिरह का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पल होगा और देश बड़ी उपलब्धियां हासिल करने जा रहा है. सीमा सुरक्षा पर भी उन्होंने बड़ा दावा किया और कहा कि पिछले 9 महीनों में एक भी अवैध प्रवासी अमेरिका में दाखिल नहीं हुआ. साथ ही फेंटेनिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी में 56% कमी आने की बात कही. ट्रंप के मुताबिक, दुनिया में अमेरिका को अब पहले से ज्यादा सम्मान मिल रहा है.
-
Posted By: Kisan India
पूसा में कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ करेंगे शिवराज सिंह चौहान, किसानों को करेंगे संबोधित
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के आईसीएआर–आईएआरआई, पूसा में आयोजित कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे मेले में पहुंचे किसान भाइयों और बहनों को संबोधित करेंगे. मेले में नई कृषि तकनीक, उन्नत बीज, आधुनिक खेती के उपकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसानों को खेती में नई दिशा मिल सके.
-
Posted By: Kisan India
टैरिफ से जुटाए अरबों डॉलर, कई देशों के साथ की ट्रेड डील: ट्रंप
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ की मदद से अमेरिका ने अरबों डॉलर की कमाई की और इसी के दम पर कई देशों के साथ नई ट्रेड डील की. उन्होंने दावा किया कि ये देश भी इन समझौतों से खुश हैं. ट्रंप के मुताबिक, टैरिफ से इतनी बड़ी रकम आई कि इससे महंगाई पर काबू पाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली. उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बावजूद राष्ट्रपति के अधिकारों का इस्तेमाल कर नई व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे देश में निवेश और उत्पादन लगातार बढ़ रहा है.
-
Posted By: Kisan India
हिमाचल में 26-27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ने की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 फरवरी को मौसम बदलने वाला है. मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण सुबह के समय ठंड और बढ़ सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में 26-27 फरवरी को बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
उत्तराखंड में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की पूरी संभावना है. नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. बारिश के चलते कई शहरों में तापमान में कमी आ सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
सरकार ने 25 लाख टन गेहूं निर्यात को दी मंजूरी, 5 लाख टन आटे की भी अनुमति
केंद्र सरकार ने 25 लाख टन गेहूं के निर्यात की अनुमति दे दी है. इसके साथ ही 5 लाख टन गेहूं के आटे और संबंधित उत्पादों के अतिरिक्त निर्यात को भी मंजूरी मिली है. सरकार का कहना है कि देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नई फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद है, इसलिए इस फैसले से घरेलू खाद्य सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस कदम का मकसद बाजार में कीमतों को संतुलित रखना और किसानों को उचित दाम दिलाना है.
-
Posted By: Kisan India
रबी 2026 के लिए चना, सरसों और मसूर की MSP पर खरीद को हरी झंडी
रबी सीजन 2026 से पहले सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. चना, सरसों और मसूर की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करने की मंजूरी दे दी गई है. जब बाजार में इन फसलों के दाम एमएसपी से नीचे जाएंगे, तब सरकारी एजेंसियां सीधे किसानों से खरीद करेंगी. अलग-अलग राज्यों के लिए खरीद की मात्रा भी तय कर दी गई है. इस फैसले से दाल और तिलहन उगाने वाले किसानों को अपनी फसल का तय दाम मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, ग्रेटर नोएडा में 200 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट
होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित एक पनीर भंडार पर टीम ने छापा मारा. जांच के दौरान करीब 200 किलो पनीर बरामद हुआ, जो पहली नजर में संदिग्ध और मिलावटी लगा. अधिकारियों ने पनीर का नमूना जांच के लिए भेज दिया है, जबकि बाकी पूरा स्टॉक मौके पर ही नष्ट कराकर नाले में फिंकवा दिया गया. त्योहार से पहले इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.
-
Posted By: Kisan India
उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई शहरों में विजिबिलिटी होगी बेहद कम
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश के बरेली, अलीगढ़, आगरा और कानपुर में सुबह के समय कोहरा ज्यादा परेशान कर सकता है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में भी दृश्यता कम रहने की संभावना है. वहीं पंजाब के अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर और गुरदासपुर में कोहरे का असर दिखेगा.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में फिलहाल साफ रहेगा मौसम, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को दिल्ली का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी. सुबह के वक्त करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी दो दिवसीय इस्राइल दौरे पर रवाना, रक्षा सौदों और आयरन डोम पर होगी अहम चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के इस्राइल दौरे पर हैं. इस यात्रा के दौरान वे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, खासकर आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली और उन्नत ड्रोन तकनीक पर चर्चा होने की उम्मीद है. साथ ही व्यापार, कृषि, जल प्रबंधन और तकनीक के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाने पर बातचीत होगी. इस दौरे को भारत-इस्राइल रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में धान खरीद की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 मार्च तक कर सकेंगे बिक्री
बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. भारत सरकार ने राज्य में धान खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है. पहले यह तारीख जल्द खत्म होने वाली थी, लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए समय बढ़ाया गया है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से केंद्र से अनुरोध किया गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. अब किसानों को अपना धान सरकारी केंद्रों पर बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे उन्हें फायदा होगा.
-
Posted By: Kisan India
अगले 24 घंटे में 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25 से 26 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.