अब लाइव

यूपी में गर्मी का कहर जारी, वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

Latest Agriculture News in Hindi: भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (MoFAH&D) की ओर से आज 25 मई 2026 को मिजोरम के आइजोल में "क्षेत्रीय समीक्षा बैठक: पूर्वोत्तर क्षेत्र 2026" का आयोजन किया जा रहा है. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह करेंगे. इस दौरान वह लगभग 32.15 करोड़ रुपये की प्रमुख मत्स्यपालन परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी लू की चेतावनी जारी की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 25 May, 2026 | 09:03 AM
  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 09:33 AM (IST)

    बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और उमस से बढ़ सकती है लोगों की परेशानी

    बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. मौसम विभाग ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 25 और 26 मई को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं तेज हवाओं के साथ बढ़ती उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 09:17 AM (IST)

    दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    दिल्ली-एनसीआर में जल्द मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 मई के बीच राजधानी में तेज आंधी और बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं आज भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने के आसार हैं. हालांकि अगले तीन दिनों तक लोगों को लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 28 मई के बाद होने वाली बारिश से तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 09:02 AM (IST)

    नीट पेपर लीक विवाद के बीच छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किसान पिता ने लगाया बड़ा आरोप

    महाराष्ट्र के लातूर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक किसान ने दावा किया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद के चलते मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. परिवार के मुताबिक छात्रा डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी और परीक्षा की तैयारी के लिए उसने काफी मेहनत की थी. लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से वह लगातार तनाव में थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 08:46 AM (IST)

    कर्नाटक में फिर तेज हुई सत्ता बदलाव की चर्चा, सिद्धारमैया को दिल्ली तलब

    कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस हाईकमान ने 26 मई को दिल्ली बुलाया है, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और बढ़ गई हैं. लंबे समय से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है. माना जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव और कर्नाटक कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक को राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 08:31 AM (IST)

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत! इस राज्य में 5% बढ़ा DA, सैलरी और पेंशन में होगा बड़ा इजाफा

    महंगाई के बीच त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA बढ़कर बेसिक सैलरी का 41 प्रतिशत हो जाएगा. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएंगी. इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में सीधा फायदा देखने को मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 08:16 AM (IST)

    यूपी में गर्मी का कहर जारी, वाराणसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर और कौशांबी समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि गर्म हवाओं और धूल भरी आंधी ने हालात और खराब कर दिए हैं. वहीं पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार भी जताए गए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और लू से बचाव करने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 08:01 AM (IST)

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश में पेट्रोल 115 रुपये के करीब पहुंचा

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. ताजा बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल 115 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, जबकि डीजल भी 100 रुपये के आसपास बिक रहा है. भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं उज्जैन में पेट्रोल 115.03 रुपये और डीजल 100.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तेल के दाम कम होने पर जनता को राहत नहीं दी गई, जबकि अब पूरा बोझ आम लोगों पर डाला जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 07:46 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में जहरीले खरपतवारनाशी पर बड़ा एक्शन, पैराक्वाट डाइक्लोराइड 60 दिनों के लिए बैन

    आंध्र प्रदेश सरकार ने इंसानों के लिए खतरनाक माने जा रहे पैराक्वाट डाइक्लोराइड 24% एसएल खरपतवारनाशी पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने इसकी खरीद, बिक्री, वितरण और इस्तेमाल पर 60 दिनों की अस्थायी रोक लगा दी है. यह कदम राज्य में बढ़ते पॉइजनिंग और मौत के मामलों को देखते हुए उठाया गया है. कृषि विभाग का कहना है कि यह केमिकल बेहद जहरीला है और इसकी थोड़ी मात्रा भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 07:31 AM (IST)

    हिमाचल में बढ़ेगी गर्मी की मार, ऊना में पारा 41.4 डिग्री पार... कई जिलों में लू का अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, सोलन और कांगड़ा में 26 से 28 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं 25 से 30 मई तक कई जिलों में तेज अंधड़, गर्जना और बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 07:15 AM (IST)

    जून में 98 केंद्रों पर होंगी 10वीं-12वीं की सप्लीमेंटरी और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जून महीने में प्रदेशभर के 98 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं कक्षा की रेगुलर सप्लीमेंटरी और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं आयोजित करेगा. बोर्ड ने परीक्षा तैयारियों को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं.

  • Posted By: Kisan India

    25 May 2026 07:00 AM (IST)

    महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा

    देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं. नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल भी 95 रुपये से ऊपर बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में भी लोगों को महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों के बजट, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के सामानों पर भी दिखने लगा है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 25 May, 2026 | 06:58 AM