Todays Top News List : एथेनॉल से वाहन खराबी पर गडकरी इस्तीफा दें, परीक्षा सुधारों पर हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठित, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: वाम दलों के नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों एवं युवाओं के आंदोलन की ऐतिहासिक जीत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से जुड़ी मांगों में सिर्फ पहला कदम है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी ने कहा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग किया जाना चाहिए और छात्र तथा छात्र विरोधी, व्यावसायिक तथा सांप्रदायिक एनईपी 2020 को वापस लिया जाना चाहिए. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी दिया जाए. प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं. अब वे शिक्षा मंत्री भी होंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 26 Jul, 2026 | 07:42 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 07:26 PM (IST)

    एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से लोगों के वाहन खराब हो गए, नितिन गडकरी इस्तीफा दें - हर्षवर्धन सपकाल

    मुंबई: 26 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रविवार को आरोप लगाया कि एथेनॉल-मिश्रित ईंधन से लोगों के वाहन खराब हो गए हैं. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग की.

    बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के कथित पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गडकरी को भी इस मामले में इस्तीफा दे देना चाहिए, जिसे उन्होंने ‘एथेनॉल घोटाला’ करार दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 07:10 PM (IST)

    नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया और कहा, "नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया." प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत सरकार छात्रों के भविष्य के लिए लगातार कई कदम उठा रही है. जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेल में हैं। हमने पहले ही फास्ट-ट्रैक कोर्ट बना दिए हैं। हम संसद में नया कानून लाने की दिशा में भी बढ़ रहे हैं, जिसमें सख्त कानूनी प्रावधान होंगे. हालांकि, हमें भविष्य पर भी ध्यान देना होगा.

    हमारी परीक्षा प्रणाली भरोसेमंद और पारदर्शी होनी चाहिए, और इसमें टेक्नोलॉजी का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल होना चाहिए. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. यह टास्क फोर्स परीक्षा में सुधार पर ध्यान देगी और इसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 07:01 PM (IST)

    सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 16.73 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश

    नयी दिल्ली: 26 जुलाई- दिल्ली के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 2017 में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एसयूवी की टक्कर से जान गंवाने वाले 45 वर्षीय फल विक्रेता के परिजनों को 16.73 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। पीठासीन अधिकारी ऋचा मनचंदा ने आरोपी कार चालक को लापरवाही का दोषी माना और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 7.5 फीसदी सालाना ब्याज के साथ मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 06:53 PM (IST)

    अवसर मिलते ही सीमावर्ती गांवों में जाता हूं, वहां जाने का अवसर छोड़ता नहीं हूं- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026' को संबोधित करते हुए कहा, "आज का ये कार्यक्रम मेरे लिए बहुत खास इसलिए भी है, क्योंकि जब मैं सरकार और राजनीतिक जीवन से दूर था, तब कई बार मुझे ऐसे सीमावर्ती गांवों में जाने का अवसर मिला है. वहां के लोगों से मेरी जान-पहचान भी रहती थी. कई गांवों के साथ तो मेरा संपर्क काफी लंबे समय तक बना रहा था.

    जब मैं सरकार में आया तो भी मैं अवसर मिलते ही सीमावर्ती गांवों में जाता हूं, वहां जाने का अवसर छोड़ता नहीं हूं. दिवाली के दिन भी मैं सीमा पर हमारे देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के साथ त्यौहार मनाता हूं...मेरी तरह आप सबका भी अनुभव बहुत शानदार रहा..." उन्होंने आगे कहा, "संयोग से आज कारगिल विजय दिवस भी है. आपमें से अनेक साथियों ने कारगिल के आस-पास के क्षेत्र को भी देखा. वहां कितनी चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में हमारे शूरवीरों ने विजय का परचम लहराया था, ये भी आपने देखा..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 06:40 PM (IST)

    छात्रों पर दर्ज केस पर सरकार से बातचीत हुई है, आगे की स्ट्रैटेजी हम जल्द ही बताएंगे- अभिजीत दिपके

    दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, "हम जल्द ही आगे की स्ट्रैटेजी बताएंगे. यह कल ही खत्म हुई है, प्लीज हमें थोड़ा समय दें..." पंजाब में कथित पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि हम उस पर भी बात करेंगे, हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं..." सरकार के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, "जो केस फाइल किए गए हैं, उनके बारे में बातचीत चल रही है. किसी भी स्टूडेंट के खिलाफ कोई केस रजिस्टर नहीं होना चाहिए."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 06:27 PM (IST)

    जंतर-मंतर पर 36 दिन के आंदोलन के बाद पसरा सन्नाटा

    नयी दिल्ली: परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर 36 दिन तक आंदोलन के केंद्र रहे जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के एक दिन बाद रविवार को पूरी तरह सन्नाटा रहा.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 06:14 PM (IST)

    प्रधान के इस्तीफे के बाद युवा कांग्रेस ने दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थन में लगाए होर्डिंग

    नयी दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने रविवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए होर्डिंग लगाए और दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ प्रश्नपत्र लीक के कथित मामलों के खिलाफ छात्रों के देशव्यापी आंदोलन की पहली जीत हुई है.  ये होर्डिंग मुख्य रूप से लुटियन दिल्ली के रायसीना रोड पर लगाए गए हैं, जहां आईवाईसी का मुख्यालय स्थित है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 05:55 PM (IST)

    नीट आंदोलन की सफलता में युवाओं और विपक्ष की एकजुटता की अहम भूमिका : मुरलीधरन

    तिरुवनंतपुरम: 26 जुलाई(भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ आंदोलन की सफलता का श्रेय युवाओं के साथ-साथ विपक्षी दलों की एकजुटता को भी जाता है. मुरलीधरन ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से एकजुट रहने का आह्वान किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    मैं 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा : सिद्धरमैया

    बेंगलुरु: 26 जुलाई - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को घोषणा की कि वह बढ़ती उम्र और राजनीति के ‘बेहद दूषित’ होने के मद्देनजर 2028 का राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.  कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और लोगों की मुश्किलों और भलाई के लिए आवाज उठाते रहेंगे.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jul 2026 05:36 PM (IST)

    वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, सीमावर्ती गांवों में आया बड़ा बदलाव

    दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ से जुड़े लोगों से संवाद किया. पीएम मोदी ने कहा कि वह हर दिवाली पर सैनिकों के साथ समय बिताने के लिए बॉर्डर पर जाते हैं. उन्होंने 2016 में दिवाली के दौरान चांगो क्षेत्र की अपनी यात्रा को याद किया. कार्यक्रम में शामिल निकिता ने बताया कि पहले चांगो में सुविधाओं की कमी थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, बिजली और नेटवर्क कनेक्टिविटी से गांवों की तस्वीर बदल गई है. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा मिला है और जीवन आसान हुआ है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    सतीश महाना ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि

    आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आलम बदी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आलम बदी पिछले करीब 30 वर्षों से विधानसभा के सदस्य रहे और लगातार पांच चुनाव जीत चुके थे. महाना ने उन्हें बेहद विनम्र और अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि आलम बदी उनके लिए एक वरिष्ठ अभिभावक के समान थे. विधानसभा अध्यक्ष ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दिवंगत नेता को याद किया.(ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 05:14 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यूपी के मेरठ परिक्षेत्र में चार अस्थायी थाने, 58 पुलिस चौकियां स्थापित

    मेरठ: 26 जुलाई - उत्तर प्रदेश में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में चार अस्थायी थाने व 58 अस्थायी चौकियां स्थापित की गई हैं.  अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष श्रावण मास शुरू होने से चार दिन पहले ही इन व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jul 2026 05:12 PM (IST)

    राहुल गांधी पर बोले मनोहर लाल, हर मुद्दे पर राजनीति जनता को पसंद नहीं

    हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने युवाओं से पढ़ाई और अपने करियर पर पूरा ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उन्हें अपनी पूरी ऊर्जा शिक्षा और भविष्य निर्माण में लगानी चाहिए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खट्टर ने कहा कि हर विषय पर राजनीति करना जनता को पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक टकराव के दौरान विपक्ष के ऐसे बयान अंततः उन्हें ही नुकसान पहुंचाते हैं और जनता विपक्ष के किसी भी झांसे में आने वाली नहीं है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jul 2026 04:55 PM (IST)

    पंजाब में पेपर लीक को लेकर AAP पर बरसे मनजिंदर सिंह सिरसा

    हरियाणा के सिरसा में दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यदि उनकी सरकार में पेपर लीक होगा तो मंत्री को हटा दिया जाएगा, लेकिन 19 जुलाई को पंजाब में फार्मेसी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया. सिरसा ने आरोप लगाया कि पहले भी 2023 और 2025 में पेपर लीक की घटनाएं हुईं. उन्होंने कहा कि इस्तीफे की बात आने पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. सिरसा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी बच्चों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jul 2026 04:39 PM (IST)

    पंजाब में 4.5 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ- भगवंत मान

    मोहाली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में राज्य में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि केवल दो स्थानों से नकल की शिकायत मिली थी, जहां आरोपी ब्लूटूथ पेन की मदद से प्रश्नपत्र को डिजिटल रूप से स्कैन कर बाहर भेज रहे थे और बाहर से उत्तर प्राप्त कर रहे थे. मान ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट के भीतर नकल करने वाले छात्रों और बाहर से पेपर हल कराने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जो एक पेपर के लिए 3 से 5 लाख रुपये तक वसूल रहे थे.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Jul 2026 04:23 PM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सुरेश कश्यप

    हिमाचल प्रदेश के नाहन में भाजपा सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने सर्वोच्च लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा. कश्यप ने कहा कि उन्होंने यह कदम इस भावना से उठाया कि देश को बाहरी ताकतों से किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे. उन्होंने इसे राष्ट्रहित में लिया गया बड़ा और सम्मानजनक निर्णय बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने देश के हित को हमेशा प्राथमिकता दी. (ANI)

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 04:07 PM (IST)

    ‘एक्यपायरी डेट’ में हेरफेर समेत अन्य उल्लंघनों पर वेस्टेंड एग्रो प्रोडक्ट्स का लाइसेंस निलंबित

    नयी दिल्ली: 26 जुलाई- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य उत्पादों के विनिर्माण और मियाद अवधि (एक्सपायरी) तिथि में बदलाव सहित गंभीर उल्लंघनों के मामले में वेस्टेंड एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 03:53 PM (IST)

    एशिया की सबसे बड़ी अश्वनाल झील की बिगड़ती स्थिति को लेकर एनजीटी का केंद्र को नोटिस

    नयी दिल्ली: 26 जुलाई - राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिहार स्थित एशिया की सबसे बड़ी अश्वनाल झील की बिगड़ती पारिस्थितिक स्थिति के मामले में केंद्र और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है. अश्वनाल झील नदी के चौड़े मोड़ के मुख्य धारा से कट जाने पर बनने वाला अश्वनाल आकार का एक जलाशय होता है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    बंगाल में कोविड के दौरान पीएम केयर्स के तहत लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र बंद, वेंटिलेटर भी बेकार: कैग

    कोलकाता: 26 जुलाई (भाषा) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के दौरान पीएम केयर्स और सीएसआर पहल के तहत लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों में से आधे से अधिक संयंत्र दिसंबर 2023 तक या तो शुरू ही नहीं हुए थे या फिर काम नहीं कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दो सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सांद्रकों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

    रिपोर्ट में कोविड से जुड़ी निधि के इस्तेमाल में भी कमियां बताई गई हैं। इसमें कहा गया कि आपात कोविड प्रतिक्रिया पैकेज (ईसीआरपी)-2 के तहत जारी कुल राशि में से 659.28 करोड़ रुपये (65 प्रतिशत) मार्च 2022 तक खर्च नहीं की गई थी। इसके अलावा, कोविड से निपटने के लिए राज्य को दी गई 462.05 करोड़ रुपये की राज्य कोविड संयुक्त निधि का भी इस्तेमाल नहीं किया गया।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 03:26 PM (IST)

    पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच कराए सरकार - भाजपा सांसद

    दिल्ली: पंजाब फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और CBI जांच की मांग पर भाजपा सांसद तरूण चुघ ने कहा, "पूरा पंजाब आक्रोशित है जिस तरह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया. कार्रवाई करने के बजाए, पंजाब सरकार के सीएम, मंत्री पूरा केजरावाल कुंबा दोषियों को बचाने में लगे हुए हैं.

    अभी तक कोई ठोष कार्रवाई नहीं हुई है तुरंत CBI की मांग करते हैं कि CBI इसकी जांच करे और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सबसे पहले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और अपराधियों को सीएम को सामने आकर इस्तीफा देना चाहिए."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 03:14 PM (IST)

    जिम्मेदारी मिलने के बाद आज मैंने पूरे मंत्रालय के कामकाज को समझने की कोशिश की है - प्रह्लाद जोशी

    दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा विश्वास रखकर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है...मैंने आज यहां कार्यभाल संभाला है. मैंने यहां पूरी विस्तृत जानकारी ली है...मैंने पूरे मंत्रालय के कामकाज को समझने की कोशिश की है...आज मैंने लगातार बैठक की हैं..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 02:59 PM (IST)

    छात्रों पर ‘पुलिस की ज्यादती’ को लेकर संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष, प्रधानमंत्री से माफी की मांग पर रहेगा जोर

    कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कथित ‘‘ज्यादती’’ को लेकर संसद में सरकार पर दबाव बनाए रखने की तैयारी में है तथा इस दौरान वह छात्रों पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी की मांग करेगा. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

    सूत्रों ने हालांकि यह भी कहा कि संसद में विपक्ष की रणनीति और प्रश्नपत्र लीक रोधी दो वर्ष पुराने कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक पर उसका रुख सोमवार सुबह संसद भवन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में होने वाली ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’(इंडिया) गठबंधन की बैठक में तय किया जाएगा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 02:41 PM (IST)

    प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा सांसद की बेटी की सोशल मीडिया पोस्ट से पार्टी में नाराजगी

    भुवनेश्वर: 26 जुलाई (भाषा) भुवनेश्वर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर की उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ओडिशा में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नाराजगी पैदा हो गयी है जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कथित तौर पर जश्न और खुशी का इजहार किया गया है.

    राहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि में धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘नीट प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर छात्रों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री सोनोवाल को फोन कर असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

    गुवाहाटी: 26 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को फोन कर असम में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। एक दिन पहले ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के राहत शिविरों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की थी। इस पूर्वोत्तर राज्य में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिनों में प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार फोन किया। इससे पहले, शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी बात की थी और बाढ़ से निपटने के लिए राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था।

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    मन की बात: वगू कला से हर्बल टी तक, PM ने बताई नए भारत की प्रेरक कहानियां 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कश्मीर की पारंपरिक वगू कला, बिजनौर की हर्बल टी और मणिपुर के वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो लैशराम के नवाचार का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि परंपरा, नवाचार और संकल्प के मेल से नया भारत अपनी अलग पहचान बना रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 01:56 PM (IST)

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण 

    निवाड़ी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ीवासियों को कई सौगात देंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी जिले में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लगभग 193 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुल 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 01:42 PM (IST)

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का हुआ रेस्क्यू, रेडियो कॉलर हटाकर दोबारा जंगल में गया छोड़ा

    मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर अंतर्गत बीट बरबसपुर में शनिवार को एक कॉलरयुक्त मादा बाघिन का रेस्क्यू कर उसके गले में लगे रेडियो कॉलर को हटाकर उसे प्राकृतिक आवास जंगल में में सुरक्षित छोड़ा गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 01:28 PM (IST)

    प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला

    नयी दिल्ली: 26 जुलाई - नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पदभार संभाल लिया है. धर्मेंद्र प्रधान के शनिवार को पद से इस्तीफा देने के बाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया. जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं.

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनों के के बीच, प्रधान ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया. प्रधान ने अपने त्यागपत्र में कहा कि यह उनके लिए ‘‘व्यक्तिगत प्रतिष्ठा’’ का विषय नहीं है और पिछले 10 दिनों के दौरान हुई घटनाओं से वह व्यथित हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 01:10 PM (IST)

    एंटी-पेपर लीक बिल सोमवार को संसद में नए ढंग से पेश होगा- आरपी सिंह

    दिल्ली: भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, "...हम अपेक्षा करते हैं कि छात्रों की मांग के अनुसार इस बिल (एंटी-पेपर लीक बिल) को नए ढंग से (संसद में) पेश किया जाएगा, इसमें विपक्ष भागीदारी करेगा और एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 12:54 PM (IST)

    अरुणाचल के पहले स्टेट वेटेरिनरी पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन, पशुओं की गंभीर बीमारियां ठीक की जाएंगी

    अरुणाचल प्रदेश के पहले स्टेट वेटेरिनरी पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन पशुपालन, पशु चिकित्सा और डेयरी विकास मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू और अरुणाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री मनीष कुमार गुप्ता (IAS) ने किया.

    एक आधुनिक और कई तरह की चिकित्सा सुविधाओं वाली पशु चिकित्सा केंद्र के तौर पर स्थापित, यह स्टेट वेटेरिनरी पॉलीक्लिनिक पालतू जानवरों के लिए बचाव, जांच, इलाज, सर्जरी और इमरजेंसी जैसी सभी तरह की पशु चिकित्सा सेवाएं देने के लिए बनाया गया है.

    यह केंद्र ईटानगर राजधानी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए नोडल सेंटर के तौर पर भी काम करेगा, जिसमें जानवरों की आबादी को नियंत्रित करने (ABC), एंटी-रेबीज टीकाकरण, बीमारियों की निगरानी और जानवरों के कल्याण से जुड़े काम शामिल हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 12:41 PM (IST)

    प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला, परीक्षाओं के दौरान सख्ती बढ़ाने का पहला निर्देश

    नयी दिल्ली: 26 जुलाई (भाषा) नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पदभार संभाल लिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. धर्मेंद्र प्रधान के शनिवार को पद से इस्तीफा देने के बाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया. अधिकारियों से उन्होंने परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्ती, निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 12:32 PM (IST)

    यूपी के लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड के बाद बिल्डिंग ध्वस्त करने की कार्रवाई

    अलीगंज की जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 छात्रों की मौत हुई थी, उस बिल्डिंग को लगभग ढहा दिया गया है. पोकलैंड मशीन आगे से ऊपर चढ़ सके इसके लिए मिट्टी डाली गई है जिससे पीछे का हिस्सा भी तोड़ा जाएगा. यह आवासीय क्षेत्र है जहां कमर्शियल बिल्डिंग बनाई गई थी. बिल्डिंग भले ही तोड़ दी गई हो लेकिन लोगों को उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है जिनके संरक्षण में ऐसी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 12:24 PM (IST)

    प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाने मुंबई के शिवाजी पार्क में उमड़ा युवाओं का सैलाब

    मुंबई: 26 जुलाई (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मनाने के लिए रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के पोस्टर लेकर एकत्र हुए. सुबह से हल्की बारिश के बावजूद ‘रेनकोट’ और छतरियों के साथ पहुंचे युवाओं के हाथों में भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर भी थे. उनके पास कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘मीम’ के पोस्टर भी थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तापमान 27 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    नयी दिल्ली: 26 जुलाई - राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसी के साथ मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम कार्यालय के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 11:56 AM (IST)

    7 अगस्त को बुनकरों के सम्मान में हमारा देश राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा - पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिनों बाद 7 अगस्त को हमारा देश राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा. इस अवसर पर हम अपने बुनकर भाई-बहनों के कौशल और उनकी सृजनशीलता का उत्सव मनाते हैं. हमारे ये साथी पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं...आज के दिन मेरा आग्रह है कि हम हस्तकला को प्रोत्साहित करें, अपने बुनकर साथियों का सम्मान करें. हम वोकल फॉर लोकल की भावना को और सशक्त करें. आज देश में जिस तरह हथकरघा को बढ़ावा दिया जा रहा है. उससे बड़ी संख्या में लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 11:44 AM (IST)

    छात्रों पर पैलेट गन इस्तेमाल की मंजूरी किसने दी? राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या गृह मंत्री के तौर पर उन्होंने छात्रों के खिलाफ 'घातक बल' और पैलेट गन जैसे तरीकों के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी? राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई करना गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने सरकार से इस मामले में जवाब देने की मांग की.

    अमरनाथ यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार! लैंडस्लाइड हटते ही 4,500 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े लैंडस्लाइड का मलबा हटने के बाद अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है. अधिकारियों के अनुसार, 4,474 श्रद्धालुओं का नया जत्था रविवार तड़के जम्मू के आधार शिविर से कश्मीर स्थित पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ. प्रशासन ने बताया कि मार्ग सुरक्षित होने के बाद यात्रा को दोबारा सुचारु रूप से शुरू किया गया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    26 Jul 2026 11:34 AM (IST)

    26 जुलाई : महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश का कहर

    नयी दिल्ली: जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में वर्षा होने लगती है लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर आई. देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए. लोग कई दिनों तक अपने घरों, कार्यालयों, कारखानों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे. स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 11:28 AM (IST)

    Kargil Vijay Diwas: द्रास वॉर मेमोरियल में 'शौर्य विजय यात्रा' का हुआ समापन

    Kargil Vijay Diwas:: कारगिल विजय दिवस 2026 के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के कारगिल वॉर मेमोरियल, द्रास में 'शौर्य विजय यात्रा' (मोटरसाइकिल रैली) का समापन किया. उन्होंने यात्रा के समापन पर फ्लैग-इन सेरेमनी में हिस्सा लिया. यह मोटरसाइकिल रैली देश के वीर सैनिकों के साहस, बलिदान और कारगिल युद्ध की गौरवगाथा को याद करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 11:15 AM (IST)

    '26 जुलाई कभी नहीं भूल सकते...' कारगिल विजय दिवस पर PM मोदी ने वीर जवानों को किया नमन

    PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में कारगिल विजय दिवस को याद करते हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जिन्हें याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती और 26 जुलाई ऐसी ही एक तारीख है. पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश को गर्व से भर देता है और यह दिन भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस और बलिदान की याद दिलाता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 11:01 AM (IST)

    जोग फॉल्स का दिखा रौद्र और मनमोहक रूप, मॉनसून लौटते ही उमड़े पर्यटकों के हुजूम

    कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में लगातार हो रही बारिश से शरावती नदी लबालब भर गई है. मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद जोग फॉल्स पूरे वेग के साथ बहने लगा है. झरने का शानदार नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने की अपील की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    कड़ी सुरक्षा के बीच आगे बढ़ी अमरनाथ यात्रा, रामबन से रवाना हुआ 19वां जत्था

    जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चंदरकोट से अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगे बढ़ा. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रहे. प्रशासन लगातार मौसम और सुरक्षा स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 10:30 AM (IST)

    अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक

    कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि, अगर पाकिस्तान से कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी, क्योंकि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है. राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    'देश और छात्र पद से बड़े'! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश, युवा और छात्र किसी भी पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी सोच का उदाहरण है. NEET पेपर लीक विवाद को लेकर लगातार बढ़ते विरोध के बीच शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अमित शाह ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों और देश के भविष्य को प्राथमिकता देती है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 10:01 AM (IST)

    असम में बड़ा एक्शन! पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 3 संदिग्ध गिरफ्तार, कई अहम दस्तावेज बरामद

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरामुल इस्लाम (धुबरी), अमीनुर रहमान (चिरांग) और अब्दुल हुसैन (बरपेटा) के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! सभी स्टेशन पूरी तरह खुले, सेवा सामान्य

    Delhi Metro Update: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह खुले हैं. सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट दोनों सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं. DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    राजौरी में फ्लैश फ्लड का कहर! घरों में घुसा पानी, खेत और फसलें तबाह

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दरहाली अट्टी क्षेत्र में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ का पानी कई रिहायशी घरों में घुस गया, जबकि बड़ी मात्रा में कृषि भूमि जलमग्न हो गई. इससे फसलों और लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 09:15 AM (IST)

    वीर जवानों का शौर्य हमेशा रहेगा देश की प्रेरणा, कारगिल विजय दिवस पर PM मोदी का नमन

    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर सैनिकों को नमन किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र भारत की सुरक्षा के लिए असाधारण साहस और समर्पण दिखाने वाले जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में सैनिकों का शौर्य, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा राष्ट्रीय गर्व का विषय रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 09:01 AM (IST)

    कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन, द्रास वॉर मेमोरियल में सेना ने दी श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख के द्रास वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया गया. समारोह में सेना के अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन किया.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 08:43 AM (IST)

    पीएम मोदी के 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का ऐलान, सुबह 11 बजे फिर करेंगे देश से बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को सुबह 11:00 बजे देशवासियों को 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें एपिसोड के जरिए संबोधित करेंगे. इस मासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के विभिन्न मुद्दों, प्रेरणादायक कहानियों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 08:28 AM (IST)

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिलीप घोष का जवाब, बोले - सरकार बातचीत से निकालेगी समाधान

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि सरकार सभी को साथ लेकर विकास करना चाहती है और हर मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकालने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि, सरकार इसी दिशा में काम कर रही है और संवाद के माध्यम से समस्याओं का हल निकालने की कोशिश जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 08:14 AM (IST)

    यमुनानगर में दौड़े युवा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई यूथ मैराथन को हरी झंडी

    हरियाणा के यमुनानगर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 07:59 AM (IST)

    दुश्मन अब भी घुसपैठ और प्रॉक्सी वॉर से बाज नहीं आया, कारगिल विजय दिवस से पहले राजनाथ सिंह की चेतावनी!

    कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुश्मन अब भी प्रॉक्सी वॉर और घुसपैठ की कोशिशों से बाज नहीं आया है. उन्होंने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 07:43 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में फिर हरे होंगे बंजर खेत! किसानों के लिए शुरू हुई नई कृषि योजनाएं

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने बताया कि जिले में बंजर हो चुकी जमीन पर फिर से खेती शुरू कराने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं जमीन पर लागू की जा रही हैं. बिष्ट के अनुसार, खेती को आसान और लाभदायक बनाने के लिए कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, और किसानों को बीज, जैव उर्वरक (बायो-फर्टिलाइजर) तथा जैव रसायन (बायो-केमिकल) उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उत्पादन बढ़ सके.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 07:29 AM (IST)

    असम में बाढ़ का कहर! लाखों लोग बेघर, हजारों राहत शिविरों में रहने को मजबूर

    असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि राज्य में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं. उन्होंने बताया कि लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई है और पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है. सैकिया के अनुसार, असम के करीब 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्यों में जुटी है. सिर्फ शिवसागर जिले में 40 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां करीब 20,000 लोग रह रहे हैं. बाद में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 07:16 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में खेतों में लौटी रौनक! पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई में जुटे किसान

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई पूरे जोर-शोर से चल रही है. किसान पारंपरिक आपसी सहयोग की परंपरा निभाते हुए मिलकर खेतों में रोपाई कर रहे हैं. बारिश के बीच गांवों में खेती का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. किसानों का कहना है कि सामूहिक मेहनत से रोपाई का काम जल्दी पूरा हो जाता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Jul 2026 07:01 AM (IST)

    असम में बाढ़ से तबाही! राहत शिविर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बोले - हालात बेहद गंभीर

    असम के शिवसागर में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया. उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है. कई लोगों के घर उजड़ गए हैं और कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सोनोवाल ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और असम सरकार मिलकर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं. उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 26 Jul, 2026 | 07:01 AM