Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
पब्लिक एग्जाम कानून में बदलाव की तैयारी, आज लोकसभा में प्रस्ताव रखेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आज 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अब तक की बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. बदायूं में गंगा, लखीमपुर खीरी में शारदा और बाराबंकी व अयोध्या में घाघरा नदी खतरे के निशान के पास रही है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पेपर लीक पर और सख्ती की तैयारी, आज लोकसभा में संशोधन विधेयक पेश करेगी सरकार
केंद्र सरकार आज संसद के मानसून सत्र में सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल पर रोक को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024 में संशोधन के लिए एक नया विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगे. इस संशोधन का मकसद प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों पर और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है. वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. IMD ने लोगों सेखराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
27 जुलाई से देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई से देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर, मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में व्यापक बारिश हो सकती है. IMD ने कहा है कि कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को बाढ़, जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.