Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: पीएम बोले- 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं, सिक्किम ऑर्गेनिक खेती का रोल मॉडल बना, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने आज से आगामी 5 दिनों तक पश्चिमी जनपदों में कहीं कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है. वहीं 28 अप्रैल से राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी हल्की बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना की मंडियों में मक्का का रेट न्यूनतम समर्थ मूल्य से काफी कम हो गया
तेलंगाना की मंडियों में मक्का का रेट न्यूनतम समर्थ (MSP) मूल्य से काफी कम हो गया है. ऐसे में किसानों को नुकसानसे उबारने के लिए तेलंगाना सरकार ने दखल देने का फैसला किया है. सरकार कुल अनुमानित 43.20 लाख टन उत्पादन में से कम से कम एक-तिहाई मक्का की खरीद करेगी. राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि वह किसानों से MSP पर 2,400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 14.89 लाख टन मक्का की खरीद करेगी. इसके लिए 4,173 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को समझ नहीं है कि यह वोट उनके खिलाफ है. सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की पढ़ाई, कमाई, इलाज, सिंचाई और उनकी समस्याओं का समाधान करना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
वाराणसी में बोले PM मोदी- अब तक लगभग 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं
-
Posted By: Saurabh Sharma
वाराणसी में नितिन नवीन का बयान, महिला नेतृत्व पर पीएम मोदी की भूमिका की सराहना
वाराणसी, उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षनितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज को जोड़ने के साथ-साथ निर्णायक नेतृत्व भी दे रही हैं. नितिन नवीन ने कहा कि पूरा देश महिला नेतृत्व को आगे देखना चाहता है और प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में मजबूत संकल्प लिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संकल्प और आगे बढ़ेगा और महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी. यह बयान महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
काशी अनादि संस्कृति की जीवंत चेतना- नितिन नवीन
वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि काशी केवल एक शहर या भौगोलिक हिस्सा नहीं है, बल्कि यह अनंत और अनादि संस्कृति की जीवंत चेतना है, जिसने भारत को ज्ञान, शक्ति और भक्ति की राह दिखाई है. उन्होंने पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि वे इस पवित्र शहर को प्रणाम करते हैं. उनके बयान में काशी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया गया. उपस्थित नेताओं और समर्थकों ने भी विरासत और परंपरा पर समान विचार साझा किए. यह बयान वाराणसी में दिए गए सार्वजनिक संबोधन के दौरान आया. यह संदेश भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत रूप से दर्शाता है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
वाराणसी में योगी आदित्यनाथ का बयान: महिला आरक्षण पर विपक्ष पर साधा निशाना
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11-12 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है. योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि 2029 तक महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण को रोकने की कोशिश विपक्ष द्वारा की गई है. उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर देश की आधी आबादी में आक्रोश है और महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो रही हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ
वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर विशेष चर्चा की गई. प्रधानमंत्री ने सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया. यह कार्यक्रम राज्य में विकास और महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
नगर निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस देगी युवा चेहरों को मौका
कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. नगर निगम चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी आज आवेदन करेंगे, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी और अंतिम सूची जारी होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार पार्टी युवाओं को प्राथमिकता देगी और नए चेहरों को आगे लाया जाएगा. इससे संगठन को मजबूत करने और जनता से बेहतर जुड़ाव बनाने की कोशिश की जा रही है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
महात्मा गांधी के नाम के इस्तेमाल पर सियासी विवाद तेज
दिल्ली में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार कोई दोषी व्यक्ति अदालत में पेश होने से इनकार कर रहा है और महात्मा गांधी का हवाला दे रहा है. पूनावाला ने कहा कि गांधीजी ने सत्याग्रह और शराबबंदी का समर्थन किया था, लेकिन आज उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह संविधान विरोधी आचरण है और जनता अब ऐसे नेताओं से दूरी बना रही है. यह बयान राजनीतिक बहस को और तेज कर रहा है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
रामदेव ने मोदी की तारीफ की, बंगाल वोटिंग को बताया ऐतिहासिक
लखनऊ में बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनका इरादा और रणनीति देशहित में है और उनके लिए भारत सर्वोपरि है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में हुई 91.91 फीसदी रिकॉर्ड वोटिंग को ऐतिहासिक बताया. पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भागीदारी देश की लोकतांत्रिक ताकत को और मजबूत करती है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
केजरीवाल पर मनोज तिवारी का निशाना, बंगाल में भाजपा के उभार का किया दावा
दिल्ली में मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सत्याग्रह नहीं, झूठाग्रह करते हैं और उन्हें लगता है कि उनका ही फैसला कानून है, जबकि देश संविधान से चलता है. तिवारी ने यह भी कहा कि किसी को अपनी मर्जी से न्याय व्यवस्था तय करने की इजाजत नहीं दी जा सकती. वहीं पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने दावा किया कि वहां की जनता बदलाव चाहती है. उनके मुताबिक लोग भय का राज हटाकर भरोसे का राज लाना चाहते हैं और भाजपा के समर्थन में माहौल बन रहा है. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान में ग्राम रथ अभियान की शुरुआत, किसानों से सीधा संवाद करेगी सरकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित ओटीएस से ग्राम रथ अभियान की विधिवत शुरुआत की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान का सशक्तिकरण ही देश को आत्मनिर्भर बनाने का मूलमंत्र है. उन्होंने कहा कि यह ग्राम रथ प्रदेश के 180 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा. इस रथ में एक सुझाव पेटी भी रखी गई है ताकि किसान अपनी बहुमूल्य सुझाव सरकार तक पहुंचा सके.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष राजस्थान के विकास का वर्ष होगा. नितिन नबीन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच का ही नतीजा है कि कोविड के समय ना केवल भारतीयों बल्कि विदेशों तक भी दवाईयां और वैक्सीन पहुंचाई गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मुक्त व्यापार समझौतों में किसानों और देश के हित सर्वोपरि: मंत्री चौहान
श्रीनगर: (27 अप्रैल) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि भारत और अन्य देशों के बीच हुए सभी मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) में किसानों और देश के हितों को सर्वोपरि रखा गया है.
वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की कृषि को अमेरिका के हाथों "बेच" दिया है. "उन्होंने (कांग्रेस ने) कभी कुछ नहीं किया। उन्होंने किसानों और हमारे खेतों को बर्बाद कर दिया."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
'सच की जीत': मेराज मलिक के परिवार ने उनकी रिहाई का स्वागत किया
जम्मू: (28 अप्रैल) AAP विधायक मेराज मलिक के परिवार के सदस्यों और पार्टी नेताओं ने मंगलवार को उनकी रिहाई का स्वागत किया, इसे "सच की जीत" बताया और जम्मू-कश्मीर में जन कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
मलिक के पिता शम्मास दीन ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे ने हमेशा लोगों के लिए काम किया है. "वह मेरा बेटा है और वह लोगों और उनकी खुशी के लिए यहाँ है। लोग सब कुछ देख रहे हैं, यह सच की जीत है। यह लोगों की जीत है," उन्होंने कहा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
MP में 150 साल बाद फिर से जंगली भैंसे लाए गए, CM बोले - इकोसिस्टम के लिए यह मील का पत्थर है
बालाघाट (MP): (28 अप्रैल) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाए गए चार जंगली भैंसों को कान्हा टाइगर रिज़र्व में छोड़ा. इसके साथ ही, 150 साल पहले "विलुप्त" मान ली गई इस प्रजाति की राज्य में वापसी हो गई है.
मध्य प्रदेश के वन्यजीवों और इकोसिस्टम के लिए इसे एक बहुत ही खास दिन बताते हुए, यादव ने कहा कि इस कदम से राज्य के जंगलों को और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी और पर्यटन पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
रणथंभौर में बाघ T-2402 मृत मिला, आपसी संघर्ष की आशंका
सवाई माधोपुर, 28 अप्रैल। रणथंभौर बाघ परियोजना के फलौदी रेंज में मंगलवार को एक बाघ मृत अवस्था में मिला, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया. मृत बाघ की पहचान टी-2402 के रूप में की गई है, जिसकी उम्र लगभग चार से पांच वर्ष बताई जा रही है. यह बाघिन टी-99 का शावक था.
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत का कारण किसी अन्य बाघ के साथ हुए आपसी संघर्ष को माना जा रहा है. क्षेत्र में बाघों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर अक्सर संघर्ष की घटनाएं सामने आती रही हैं. मृत बाघ के शव को राजबाग नाका लाया गया है, जहां राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
इसके बाद विस्तृत जांच के लिए आवश्यक नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके. वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और अन्य बाघों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
सिक्किम बना ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती का रोल मॉडल! PM मोदी ने की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिक्किम का ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने बताया कि सिक्किम की जीवनशैली और उसका मजबूत संकल्प अब देश की सोच और विजन का हिस्सा बन चुके हैं. पीएम के मुताबिक, यह मॉडल न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है बल्कि किसानों की आय और सेहत के लिए भी फायदेमंद दिशा दिखाता है.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल चुनाव में बवाल! CAPF सर्च के दौरान TMC समर्थकों का हंगामा, नारेबाजी से गरमाया माहौल
बंगाल चुनाव 2026 के बीच फाल्टा, साउथ 24 परगना में CAPF ने चुनाव पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा की अगुवाई में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस समर्थक उम्मीदवार जहांगीर खान के दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए और CAPF के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सर्च जारी रहने के बीच इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
NHRC का 21 राज्यों को निर्देश- लू से कमजोर तबकों को बचाने के लिए पहले से कदम उठाएं
नई दिल्ली: (28 अप्रैल) लू की बढ़ती बारंबारता और तीव्रता का हाशिए पर पड़े तबकों पर पड़ने वाले असमान प्रभाव की ओर इशारा करते हुए, NHRC ने मंगलवार को 21 राज्यों और दिल्ली से कमज़ोर आबादी को बचाने के लिए पहले से कदम उठाने को कहा.
बुज़ुर्ग, बच्चे, शिशु और नवजात शिशु अत्यधिक गर्मी के स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं। इसके अलावा, NHRC ने एक बयान में कहा कि लू से आजीविका का नुकसान हो सकता है और आग लगने की दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ सकता है.
पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में पारे का स्तर काफी बढ़ गया है और दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP के सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे को नोंचकर मार डाला
सहारनपुर (UP): (28 अप्रैल) पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां फतेहपुर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने आठ साल के एक बच्चे को नोंचकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हुई, जब पीड़ित बच्चा, जिसकी पहचान लविस के रूप में हुई है, अपने गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में गेहूँ का भूसा इकट्ठा करने गया था.
थाना प्रभारी (SHO) वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जब बच्चा अकेला था, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
PM ने सिक्किम में लड़कों और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला
गंगटोक: (28 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो सिक्किम के दो-दिवसीय दौरे पर हैं, ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला और इस फुटबॉल सेशन को "ऊर्जा से भरा" बताया. मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्हें युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है.
"गंगटोक की एक प्यारी सुबह में सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं! साफ़ तौर पर, इन युवाओं के साथ यह एक ऊर्जा से भरा फुटबॉल सेशन था!" PM ने X पर कहा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जम्मू-कश्मीर को केंद्र से मिली बड़ी सौगात: शिवराज सिंह ने 3566 करोड़ की सड़कों की स्वीकृति दी
जम्मू-कश्मीर को केंद्र से मिली विकास की बड़ी सौगात: शिवराज सिंह चौहान द्वारा 3566 करोड़ रु. की सड़कों की स्वीकृति के साथ ग्रामीण प्रगति को नई रफ्तार
श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने PMGSY-IV के तहत करोड़ों रुपये की मंजूरी का पत्र मंच पर ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सौंपा
DAY-NRLM के तहत शिवराज सिंह द्वारा 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 4568.23 करोड़ रु. से अधिक की मदर सैंक्शन जारी
कश्मीर के विकास के लिए “दिल के द्वार भी खुले हैं, दिल्ली के द्वार भी खुले हैं”; शिवराज सिंह चौहान
“विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर जरूरी”; सड़क, आजीविका, आवास और कृषि विकास को लेकर शिवराज का स्पष्ट रोडमैप
“किसानों की आमदनी बढ़ेगी, हर गांव जुड़ेगा”- इंटीग्रेटेड फार्मिंग, क्लीन प्लांट, वैज्ञानिक टीम और नई कृषि रणनीति पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का फोकस
-
Posted By: Isha Gupta
विराट कोहली का खास पल! पुराने कोच संग फिर जुड़े, दिल्ली में की अकादमी लॉन्च
दिल्ली में क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने DPS आरके पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की नई शाखा का उद्घाटन किया. इस मौके पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे. यह पल खास इसलिए रहा क्योंकि कोहली ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए युवाओं को मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया. नई अकादमी से उभरते खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलेंगी.
#WATCH | Delhi: Cricket star Virat Kohli inaugurated a branch of West Delhi Cricket Academy at DPS RK Puram. His childhood coach, Rajkumar Sharma was also with him. pic.twitter.com/gQumDN5om8
— ANI (@ANI) April 28, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
मुंबई में सनसनीखेज मामला! नाबालिगों से जुड़े केस पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मुंबई में दो नाबालिग लड़कियों से जुड़े कथित रेप मामले ने तूल पकड़ लिया है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तेजी से जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए. साथ ही इस मामले से जुड़े फंड और अन्य पहलुओं की भी जांच चल रही है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
शिमला में मौसम ने ली करवट! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पहाड़ों पर बारिश, ठंड बढ़ी
हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल टाउन शिमला में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हल्की बारिश दर्ज की गई है. अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी है और ठंड का एहसास बढ़ गया है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुहाना मौसम देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में भी पहाड़ी इलाकों में बादल और बारिश का असर बना रह सकता है, जिससे मौसम और भी ठंडा हो सकता है.
-
Posted By: Isha Gupta
Gold Price: लगातार दूसरे दिन गिरा सोना, चांदी के भाव में भी गिरावट, जानें ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: IBJA के अनुसार 28 अप्रैल 2026 (सुबह) को सोने-चांदी की रिटेल कीमतों में बदलाव देखा गया है. 999 शुद्ध सोने की कीमत 14956 रुपये प्रति ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोना 14597 रुपये, 20 कैरेट 13311 रुपये, 18 कैरेट 12114 रुपये और 14 कैरेट 9646 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. वहीं चांदी (999) की कीमत 238339 रुपये प्रति किलोग्राम रही. (ये सभी दरें 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज के बिना हैं.)
#indicative #Retail Selling #Rates for #Jewellery
To get these rates on your phone give a missed call on - 8955664433
For more details contact: Saurabh +91 9004120120 / 022-23426971 / 022-23427459
Follow us on Twitter : https://t.co/lXovVzctug
Follow us on Instagram :… pic.twitter.com/psxbqRa6gp
— IBJA (@IBJA1919) April 28, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
राजघाट से बड़ी तस्वीर! केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी ने गांधीजी को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया और आतिशी के साथ राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. सभी नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को याद किया. इस मौके पर शांति और अहिंसा के संदेश को दोहराया गया और गांधीजी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही गई.
#WATCH | Former Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal and other leaders of the party, including Manish Sisodia and Atishi, pay floral tributes to Mahatma Gandhi at the Rajghat. pic.twitter.com/j73poZJu8Q
— ANI (@ANI) April 28, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
योगी सरकार का बड़ा ऐलान! 936 युवाओं को मिला पुलिस में मौका
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 936 नए पुलिस टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र दिए. उन्होंने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह साफ और बिना किसी गड़बड़ी के हुई है. सीएम ने सभी चयनित युवाओं को बधाई दी और भर्ती बोर्ड की तारीफ की. उन्होंने बताया कि पिछले 9 सालों में यूपी पुलिस में करीब 2,20,000 लोगों की भर्ती की जा चुकी है, जो एक बड़ी उपलब्धि है और सिस्टम की मजबूती दिखाती है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन तेज हवाएं और बूंदाबांदी के आसार
हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 28 से 30 अप्रैल के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. इस बदलाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है.
फिलहाल राज्य में गर्मी का असर काफी ज्यादा है. रोहतक में 44.2 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 43.5, हिसार में 43.4, जींद में 43.1 और गुरुग्राम में करीब 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम थोड़ा बदला. आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
इंडोनेशिया के नए कोटा नियम और सख्त गुणवत्ता मानकों से भारतीय मूंगफली निर्यात पर बड़ा असर
इंडोनेशिया ने मूंगफली के आयात को लेकर नया कोटा सिस्टम और सख्त गुणवत्ता नियम लागू कर दिए हैं, जिससे भारतीय निर्यातकों की चिंता बढ़ गई है. नए नियम के तहत अब निर्यात के लिए GAP सर्टिफिकेट जरूरी होगा, जिसे हासिल करने में 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता है. ऐसे में आने वाले महीनों में भारत से इंडोनेशिया को मूंगफली निर्यात प्रभावित हो सकता है. भारत इंडोनेशिया को मूंगफली भेजने वाले प्रमुख देशों में शामिल है, इसलिए इस फैसले का सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि सप्लाई कम होने से कीमतों में भी तेज उछाल आ सकता है.
-
Posted By: Isha Gupta
संसद में बड़ा बयान! धामी का विपक्ष को सीधा संदेश, महिला आरक्षण पर मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विशेष सत्र बुलाया गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में 2023 में नारी शक्ति वंदन बिल पास हुआ था, जिसे 2029 तक लागू होना है. उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ वह सभी ने देखा. महिलाओं के विकास की राह रोकी गई है. धामी ने विपक्ष से अपील की कि वे इस मुद्दे पर सहयोग करें और शांति से अपने विचार रखें, ताकि सकारात्मक चर्चा हो सके.
-
Posted By: Saurabh Sharma
सिक्किम के 50 साल, पीएम मोदी ने बताया पूरब का स्वर्ग
पीएम मोदी ने गंगटोक में सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यहां का मौसम, सुबह की ठंडक और खिली धूप मन को खुशी से भर देती है. पीएम ने सिक्किम को “पूरब का स्वर्ग” और ऑर्किड्स का गार्डन बताते हुए इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा को खास बताया. उन्होंने कहा कि यहां की शांति और सौंदर्य का अनुभव बहुत सौभाग्य से मिलता है.
-
Posted By: Kisan India
गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय, सुबह 7:30 से 12:30 तक लगेंगी क्लास
गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे. यह फैसला बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए लिया गया है.
पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्मी बहुत ज्यादा हो जाती है. ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी. नए समय के अनुसार बच्चे सुबह जल्दी स्कूल जाएंगे और दोपहर की भीषण गर्मी से बच सकेंगे. इस फैसले से अभिभावकों को भी राहत मिली है, क्योंकि वे लंबे समय से स्कूल टाइम बदलने की मांग कर रहे थे.
-
Posted By: Kisan India
खरीफ सीजन में नहीं होगी खाद की कमी, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश में आने वाले खरीफ सीजन को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के बावजूद राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि समय से पहले पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा जाए. उन्होंने कहा कि किसानों को बुवाई के समय किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पारदर्शी और मजबूत वितरण प्रणाली लागू की जाए. सरकार का फोकस इस बात पर है कि मांग के अनुसार खाद उपलब्ध रहे और कहीं भी कमी की स्थिति पैदा न हो.
-
Posted By: Kisan India
कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर, कुछ जगह ओले गिरने की भी आशंका
IMD के अनुसार देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना है, हालांकि दिन बीतने के साथ इन गतिविधियों में कमी आ सकती है. वहीं हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और 28 अप्रैल से 1 मई के दौरान मध्य व पूर्वी भारत, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं, कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
-
Posted By: Kisan India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे पर, लोक भवन में राज्यपाल के भोज में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों शिमला के दौरे पर हैं. अपने कार्यक्रम के तहत वह आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा लोक भवन में आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल होंगी. इस दौरे को औपचारिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और मुलाकातें भी संभव हैं.
-
Posted By: Kisan India
वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, 6350 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और महिला सम्मेलन में संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वह शाम करीब 5 बजे आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां करीब 6,350 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जो वाराणसी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच चलेंगी. अगले दिन वहकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. उनका यह दौरा विकास परियोजनाओं और धार्मिक कार्यक्रमों दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
बैंक ने मांगा सबूत तो भाई ने कब्र खोद निकाला बहन का कंकाल, 19 हजार रुपये के लिए दर्दनाक मजबूरी
ओडिशा के केंदुझर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जीतू मुंडा नाम का एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के खाते से 19,300 रुपये निकालने बैंक गया था, लेकिन कागजों के अभाव में उसे मना कर दिया गया. मजबूरी में उसने अपनी बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल निकाला और उसे कपड़े में लपेटकर कंधे पर रखकर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया.
बताया जा रहा है कि उसकी बहन की दो महीने पहले मौत हो चुकी थी और परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं बचा था. जीतू के पास न मृत्यु प्रमाण पत्र था और न ही वारिस होने के दस्तावेज, जिसकी वजह से बैंक ने पैसे देने से इनकार कर दिया. यह घटना सिस्टम की जटिलताओं और एक गरीब व्यक्ति की मजबूरी को उजागर करती है, जिसने महज कुछ हजार रुपये के लिए ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
-
Posted By: Kisan India
नैनीताल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, दो मौतों के बाद भी गांव में बना डर का माहौल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के दोगड़ा गांव में मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया. तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी. पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं, जिससे लोगों में डर बना हुआ था. हाल ही में ज्योली और भद्ययूनी क्षेत्रों में वन्यजीव हमलों में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद ग्रामीण और ज्यादा दहशत में हैं.
तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी गांव में पूरी तरह राहत नहीं है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लगातार गश्त करने और और भी पिंजरे लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और लोगों का डर कम हो सके.
-
Posted By: Kisan India
आज से दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे होगी शुरुआत
दिल्ली में आज विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जिसकी कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. सत्र की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ होगी और इसके बाद कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. कार्यसूची के अनुसार पहले निधन संबंधी उल्लेख होगा, फिर सदस्य विशेष मुद्दे उठा सकेंगे. मुख्यमंत्री Rekha Gupta वित्त वर्ष 2024-25 के वित्त और विनियोग लेखे सदन में पेश करेंगी और महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन पर सरकारी संकल्प भी रखेंगी.
सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा परिसर में प्रवेश केवल गेट नंबर-1 से ही होगा और दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व केंद्रीय बलों को अलर्ट पर रखा गया है. ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष योजना बनाई गई है, ताकि सत्र के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
-
Posted By: Kisan India
लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म रहा बांदा, 47.6 डिग्री तापमान
उत्तर प्रदेश के बांदा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां लगातार तीसरे दिन तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. भीषण गर्मी के कारण मजदूरों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक काम बंद रखने का फैसला किया है. प्रयागराज में तापमान 45.5 डिग्री और वाराणसी में करीब 45 डिग्री दर्ज किया गया है. पूरे प्रदेश में लू का असर बना हुआ है, लेकिन आज से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में तेज हवाएं, बादल और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
हाई सी फिशिंग को बढ़ावा देगा भारत, मछुआरों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय समुद्र में काम करने का मौका
सरकार जल्द ही नई अनुमति योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत भारतीय कंपनियों और मछली पकड़ने वाले जहाजों को अंतरराष्ट्रीय समुद्र में काम करने की इजाजत मिलेगी. इस फैसले का मकसद भारत की वैश्विक हिस्सेदारी बढ़ाना और देश के कुशल मछुआरों को विदेश जाने से रोकना है. अभी तक भारतीय मछुआरे ज्यादातर अपने समुद्री क्षेत्र तक सीमित थे, लेकिन अब उन्हें गहरे समुद्र में भी काम करने का मौका मिलेगा. इससे उनकी कमाई बढ़ेगी और देश के मत्स्य क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
चीन के आरोपों से संकट में भारतीय चावल निर्यात, कारोबारियों को भारी नुकसान
चीन द्वारा लगाए गए GMO से जुड़े आरोपों के बाद भारतीय चावल निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कई चावल की खेपों को चीन में रोक दिया गया या वापस लौटा दिया गया, जिससे निर्यातकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है. इस पूरे मामले को लेकर कारोबारियों में चिंता का माहौल है. निर्यातकों ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि चीन के साथ इस विवाद को सुलझाया जा सके और व्यापार फिर से सामान्य हो सके. उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो चावल निर्यात पर बड़ा असर पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा बयान, बोले- जेब में प्याज रखो, गर्मी नहीं सताएगी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को वे पिछोर में नए तहसील भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से एक अलग ही अंदाज में बात कही. सिंधिया ने कहा कि वे भले ही देखने में जवान लगते हों, लेकिन उनकी आत्मा अब बूढ़ी हो गई है और उन्हें सादगी भरी जिंदगी पसंद है.
उन्होंने बताया कि वे तेज गर्मी में भी एसी का इस्तेमाल नहीं करते और पसीना बहाना बेहतर मानते हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी जेब से प्याज निकालकर दिखाया और कहा कि अगर जेब में प्याज रखकर बाहर निकलें तो गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करती. उनका यह बयान सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग हैरान भी हुए और माहौल हल्का-फुल्का हो गया. अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
Posted By: Kisan India
उत्तर प्रदेश में कहीं 47 डिग्री की लू, तो कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है. एक तरफ लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर जैसे शहरों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और कई जिलों में लू चल रही है. बुंदेलखंड के बांदा जिले में तो पारा 47 डिग्री के पार पहुंचकर सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है. वहीं 28 अप्रैल से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं. नोएडा, आगरा, मेरठ समेत कई जिलों में बादल छाने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 29 और 30 अप्रैल को बारिश और तेज हो सकती है, जबकि 2 मई तक कई इलाकों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी राहत
दिल्ली में इन दिनों तेज गर्मी के बीच मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह हल्के बादल रहेंगे और दोपहर तक आसमान आंशिक रूप से ढका रह सकता है. दिन के दूसरे हिस्से, खासकर शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और तेज झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. तापमान अभी भी ऊंचा बना रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. यानी गर्मी बनी रहेगी, लेकिन हल्की बारिश और हवाओं से कुछ राहत जरूर मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
तोतों से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने किसानों के हित में एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले पक्षियों, खासकर तोतों से हुए नुकसान की भरपाई किसानों को की जाए. यह मामला महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगी गांव के 70 वर्षीय किसान महादेव डेकाटे से जुड़ा है, जिन्होंने साल 2016 में याचिका दायर की थी. उन्होंने बताया था कि वन्यजीव अभयारण्य से आए तोतों ने उनके करीब 200 अनार के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया था.
सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि मुआवजा केवल हाथी या जंगली जानवरों से हुए नुकसान पर ही दिया जाता है, लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को मानने से इनकार कर दिया. अदालत ने स्पष्ट कहा कि Wildlife Protection Act 1972 के तहत तोते भी संरक्षित जीव हैं, इसलिए उनसे हुए नुकसान की भरपाई करना जरूरी है. कोर्ट ने आदेश दिया कि किसान को प्रति पेड़ 200 रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया जाए. इस फैसले से अब ऐसे कई किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी फसल पक्षियों की वजह से खराब होती है.
-
Posted By: Kisan India
कश्मीर दौरे पर शिवराज सिंह चौहान, सड़कों और गांवों को मिलेगा विकास का बड़ा तोहफा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन के कश्मीर दौरे पर हैं और आज वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे किसानों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. 28 अप्रैल को होने वाले बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद रहेंगे.
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए चरण की शुरुआत करेंगे, जिससे गांवों में सड़क और कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कई राज्यों को हजारों करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी, जिससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा और महिलाओं के समूह मजबूत होंगे. यह दौरा कश्मीर में विकास को नई गति देने और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.