Todays Top News List: हरियाणा घोटाले पर बड़ा एक्शन, मार्केटिंग बोर्ड का अधिकारी बर्खास्त, मंडियों से खरीदे गए गेहूं का उठान धीमा, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 10 मई कर दिया है. आवेदन परिषद की वेबसाइट पर किया जा सकता है. इच्छुक युवाओं से कहा गया है कि वह तय डेडलाइन से पहले आवेदन जरूर सबमिट कर दें. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मई महीने के मौसम पूर्वानुमान में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है. IMD ने कहा कि मई 2026 में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी. अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य या कम रहेगा, लेकिन कुछ राज्यों में लू के दिन बढ़ सकते हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 2 May, 2026 | 07:34 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: Saurabh Sharma

    02 May 2026 07:02 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव, TMC मजबूत हुई तो BJP बनी मुख्य विपक्षी दल

    पश्चिम बंगाल में पिछले तीन विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 2011 से 2021 तक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस लगातार मजबूत होती गई और उसकी सीटें 184 से बढ़कर 215 तक पहुंच गईं. वहीं भारतीय जनता पार्टी, जो 2011 में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी, 2021 में 77 सीटों के साथ राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी. इससे पहले यह भूमिका वाम मोर्चा और कांग्रेस के पास थी. 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब 4 मई की मतगणना पर सभी की नजरें टिकी हैं.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    02 May 2026 06:50 PM (IST)

    संदीप पाठक पर FIR को लेकर AAP पर बरसे मनजिंदर सिंह सिरसा, बोले- तानाशाही की राजनीति हो रही

    अंबाला में दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज दो FIR को लेकर कहा कि सांसदों पर छापेमारी और मुकदमे दर्ज करना बेहद शर्मनाक है. सिरसा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उनकी राजनीति तानाशाही जैसी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद भी उनके साथ नहीं रहना चाहते और पंजाब की जनता ऐसे नेताओं को जवाब देगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    02 May 2026 06:36 PM (IST)

    भगवंत मान पर लगे आरोपों को लेकर बोले फडणवीस, कहा-मामला गंभीर है

    देवेंद्र फडणवीस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगाए गए आरोपों को गंभीर बताया है. नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है. दरअसल, शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया है कि भगवंत मान शराब पीकर विधानसभा पहुंचे थे. इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में विवाद और तेज हो गया है. फिलहाल इस मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    02 May 2026 06:20 PM (IST)

    बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, राशिद अल्वी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर उठाए सवाल

    दिल्ली में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पश्चिम बंगाल और असम में हुए चुनाव को लोकतंत्र पर कलंक बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कई अनियमितताएं हुईं और चुनाव आयोग ने ऐसे अधिकारियों की तैनाती की, जो भाजपा के प्रति नरम रुख रखते हैं. राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर बंगाल में सरकार बनाना चाहती है. फाल्टा में विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि अगर हिंसा या गड़बड़ी हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और तैनात सुरक्षा बलों की है, क्योंकि पूरा प्रशासन आयोग के नियंत्रण में काम कर रहा है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    02 May 2026 06:05 PM (IST)

    असम में विपक्षी गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए सवाल, CEO से की पारदर्शिता की मांग

    गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन ने कहा कि असम में विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें सभी उम्मीदवार मौजूद रहे. गठबंधन के प्रतिनिधियों ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर पोस्टल बैलेट और VVPAT से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के नतीजे पहले घोषित करने की मांग की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे. रकीबुल हुसैन ने आरोप लगाया कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में EVM बीच में खराब हो जाती हैं. विपक्ष ने अन्य चुनावी शिकायतें भी CEO के सामने रखीं.(ANI)

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 05:45 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में री-पोलिंग, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36 फीसदी वोटिंग

    पश्चिम बंगाल में री-पोलिंग के दौरान मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक करीब 72.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में इसी समय तक लगभग 72.36 फीसदी वोटिंग हुई. दोनों क्षेत्रों में मतदान को लेकर अच्छी भागीदारी देखी गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 05:30 PM (IST)

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर दो दिवसीय कार्यशाला, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कही बड़ी बात

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि भुवनेश्वर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई है, जिसमें नए विषयों पर चर्चा की जाएगी और इसके आधार पर एक रोडमैप तैयार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि भारत को ज्ञान आधारित देश बनाने के लक्ष्य के तहत यह नीति लागू की गई है.
    उन्होंने कहा कि ओडिशा में उनकी सरकार आने के बाद 5 साल बाद NEP 2020 लागू हुई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार का सहयोग मिला. उन्होंने यह भी बताया कि इस नीति का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मातृभाषा में शिक्षा देने का प्रावधान है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 05:15 PM (IST)

    ‘हर महिला बने लखपति!’ महाराष्ट्र में महिला सशक्तिकरण पर बड़ा दावा

    मुंबई में आयोजित महालक्ष्मी सरस सेल एवं प्रदर्शनी 2026 में महाराष्ट्र के मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महिला को आत्मनिर्भर और ‘लखपति’ बनाने का सपना दिखाया है. उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का कारोबार पिछले 3-4 सालों में लगातार बढ़ा है और इस साल 10-12 दिनों में कम से कम 40 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा गया है. मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की महिलाएं अब मजबूत और आत्मनिर्भर बन रही हैं और उनके बनाए उत्पादों की गुणवत्ता भी बेहतरीन है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 05:01 PM (IST)

    लैंडस्लाइड से NH-244 बंद! डोडा में यात्री फंसे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    डोडा में लैंडस्लाइड के कारण जम्मू–किश्तवाड़ NH-244 पर यातायात बाधित हो गया है. रास्ता बंद होने से कई यात्री बीच रास्ते में फंस गए, जिनकी मदद के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. प्रशासन की ओर से सड़क को फिर से खोलने के लिए मरम्मत और मलबा हटाने का काम जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 04:45 PM (IST)

    केदारनाथ धाम में कड़ी सुरक्षा! बम निरोधक दस्ते ने किया निरीक्षण

    केदारनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि बाबा केदारनाथ धाम में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. आज बम निरोधक दस्ते ने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस बल आधुनिक तकनीक के साथ लगातार तैनात है ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर सकें.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 04:30 PM (IST)

    किसानों के लिए बड़ी राहत! गेहूं खरीद तेज, 80 फीसदी स्लॉट बुकिंग पूरी

    विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से गेहूं खरीद का काम लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों में खरीद की स्थिति का पूरा आकलन किया गया है. उन्होंने कहा कि स्लॉट बुकिंग की समस्या अब खत्म हो चुकी है और 80 फीसदी से ज्यादा किसानों की बुकिंग हो चुकी है. साथ ही बोरी (गुनी बैग) और अन्य समस्याओं का भी समाधान कर दिया गया है. अब चारों जिलों में खरीद का काम तेजी से चल रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 04:16 PM (IST)

    री-पोलिंग में रिकॉर्ड वोटिंग! 3 बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा मतदान

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के री-पोलिंग में दोपहर 3 बजे तक भारी मतदान दर्ज किया गया. मगराहाट पश्चिम में लगभग 72.50 फीसदी और डायमंड हार्बर में करीब 72.36 फीसदी मतदान हुआ. शुरुआत से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और पूरे दिन मतदान में उत्साह बना रहा, जिससे साफ है कि लोगों ने बड़ी संख्या में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 04:00 PM (IST)

    ‘हम बहुमत से जीतेंगे!’ भूपेश बघेल का बड़ा दावा, असम चुनाव को लेकर भरोसा

    गुवाहाटी में भूपेश बघेल ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरी जीत का भरोसा है और उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर माहौल काफी मजबूत है. बघेल के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और पार्टी को 70 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और जीत को लेकर पूरी तैयारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 03:45 PM (IST)

    लेह में जंगल में आग! सूखी घास बनी वजह, 50 कनाल झाड़ियां जलीं

    लेह में जंगल में आग लगने की एक घटना सामने आई है. फायर विभाग के उप निदेशक मोहम्मद हुसैन के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे पीसीआर कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम और जरूरी मशीनरी मौके पर भेजी गई. साथ ही वायुसेना और सेना को भी इस घटना की जानकारी दी गई. कई एजेंसियों की संयुक्त कोशिश से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान करीब 40–50 कनाल क्षेत्र में फैली झाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं.

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 03:30 PM (IST)

    बंगाल में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है, वहां कमल खिल रहा है- जगदंबिका पाल

    भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बंगाल में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है, वहां कमल खिल रहा है और डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है. वे(ममता बनर्जी) मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही हैं और यह उनकी बौखलाहट है. पूरे बंगाल में परिवर्तन की एक लहर चल रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 03:15 PM (IST)

    मंडियों से खरीदे गए गेहूं का उठान धीमा, भुगतान में देरी

    भारतीय किसान यूनियन (चरूनी) ने कहा कि मंडियों से खरीदे गए गेहूं का उठान धीमा होने की वजह से किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है.  यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चरूनी ने फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स विभाग के डायरेक्टर को पत्र लिखकर इस देरी पर नाराजगी जताई और सरकार से नीतियों में जरूरी बदलाव करने की मांग की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 03:01 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस, ये है वजह

    पश्चिम बंगाल में 2026 के चुनाव से पहले साउथ 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके में तनाव की स्थिति देखने को मिली. यहां स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई. लोगों का आरोप है कि टीएमसी नेताओं की ओर से उन्हें धमकाया जा रहा है, जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 02:45 PM (IST)

    हरियाणा में गेहूं की पराली जलाने के मामलों में तेज बढ़ोतरी

    ICAR के अनुसार, इस अप्रैल में हरियाणा में गेहूं की पराली जलाने के मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 1 से 30 अप्रैल के बीच कुल 1,565 खेतों में आग लगाने की घटनाएं सामने आईं, जो पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 608 मामलों की तुलना में 157% ज्यादा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 02:30 PM (IST)

    चुनाव आयोग सही प्रक्रिया अपनाता है और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाता है- BJP

    राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि चुनाव आयोग सही प्रक्रिया अपनाता है और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पूरी सुरक्षा के साथ रखा जाता है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले जैसा राजनीतिक व्यवहार करती रही हैं, इसलिए वह मानती हैं कि दूसरी पार्टियां भी वैसा ही करती होंगी, लेकिन यह सोच गलत है. राठौर ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और ईवीएम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत रखी जाती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी पहले से ही हार मान चुकी है और हार के बाद क्या आरोप लगाए जाएंगे, इसकी भूमिका पहले से तैयार की जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, जो गलत है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    02 May 2026 02:15 PM (IST)

    अमित शाह का बड़ा ऐलान, 70 करोड़ की लागत से खुलेगी दूध प्रोसेसिंग यूनिट

    Milk Production: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पशुपालकों के लिए खुशखबरी है. राज्य के पशुपलाकों की कमाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि सरकार किसानों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है. इसके तहत लेह में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से एक दूध प्रोसेसिंग यूनिट बनाई जाएगी, जिसकी क्षमता लगभग 50,000 लीटर प्रतिदिन होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यूनिट से पशुपालकों की कमाई में इजाफा होगा. उन्हें घर बैठे ही रोजगार मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 02:05 PM (IST)

    JEE एडवांस्ड 2026 के लिए आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक करें आवेदन

    इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज बेहद अहम दिन है. JEE Advanced 2026 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मई है और उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए रात 11:59 बजे तक का ही समय बचा है. जो छात्र अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर लें.

    इस साल परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी और इसका संचालन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जा रहा है. ध्यान रहे कि केवल वही छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 पास किया है. आवेदन के बाद 4 मई तक फीस जमा करनी होगी, तभी फॉर्म मान्य होगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 01:53 PM (IST)

    कनाडा की रिपोर्ट में खालिस्तानी खतरे की पुष्टि, भारत पर भी लगाए आरोप

    कनाडा की खुफिया एजेंसी Canadian Security Intelligence Service की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में खालिस्तानी गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ देश, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है, कनाडा की राजनीति में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही एयर इंडिया फ्लाइट 182 धमाके का जिक्र करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इस खतरे को गंभीर बताया है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 01:37 PM (IST)

    ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय पर्यवेक्षकों पर EC का फैसला बरकरार

    पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे चुनाव आयोग का फैसला जारी रहेगा. टीएमसी ने केंद्रीय सरकारी और पीएसयू कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर बनाने के फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट उनकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ. अब चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती का फैसला लागू रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 01:17 PM (IST)

    मुंबई में 87 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र रद्द करने की तैयारी, बीजेपी ने लगाए आरोप

    मुंबई में जन्म प्रमाणपत्रों को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. बीएमसी में करीब 87,149 जन्म प्रमाणपत्र रद्द करने की तैयारी की जा रही है. बीजेपी नेता किरिट सौम्या ने आरोप लगाया है कि ये प्रमाणपत्र पुराने और बंद हो चुके सिस्टम के जरिए गलत तरीके से जारी किए गए थे. इस मामले में अब तक चार स्वास्थ्य अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और जांच जारी है. बताया जा रहा है कि 2016 में नया सिस्टम लागू होने के बावजूद कुछ अधिकारियों ने पुराने सिस्टम का इस्तेमाल कर फर्जी रजिस्ट्रेशन किए. पिछले तीन सालों में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे प्रशासन में हलचल मच गई है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 01:02 PM (IST)

    यूपी में 22 मई से शुरू होगी जनगणना, 5.25 लाख कर्मचारी जुटेंगे काम में

    उत्तर प्रदेश में 16वीं जनगणना की प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होने जा रही है. यह काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर मकानों और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या की गिनती की जाएगी.

    इस बड़े अभियान के लिए करीब 5.25 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो मोबाइल ऐप के जरिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से पूरा करेंगे. प्रशासन का कहना है कि जनगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 12:46 PM (IST)

    महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने लड़कों को पीछे छोड़ा

    महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं (एचएससी) का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें इस साल 89.79% छात्र सफल हुए हैं. इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां उनका पास प्रतिशत 93.15% रहा, जबकि लड़कों का 86.80% दर्ज किया गया. छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए आसानी से देख सकते हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 12:30 PM (IST)

    बंगाल में री-पोलिंग में भी दिखा जोश! 11 बजे तक वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार

    बंगाल चुनाव 2026 के तहत री-पोलिंग में सुबह 11 बजे तक मगराहत पश्चिम में लगभग 38.2 फीसदी और डायमंड हार्बर में करीब 35.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. शुरुआती घंटों में ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल गर्म बना हुआ है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 12:16 PM (IST)

    जबलपुर में बड़ा हादसा! क्रूज नाव पलटी, कई लोग लापता-रेस्क्यू जारी

    जबलपुर में क्रूज नाव पलटने से हड़कंप मच गया. एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि सुबह से ही बचाव अभियान जारी है. NDRF और SDRF की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं, जबकि गोताखोर भी खोजबीन कर रहे हैं. तेज हवाओं के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है और कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 12:00 PM (IST)

    फोन पर बार-बार आ रहा अलर्ट? घबराएं नहीं, यह सिर्फ परीक्षण संदेश है!

    सरकार ने बताया है कि अगर आपके मोबाइल पर बार-बार कोई अलर्ट मैसेज आ रहा है, तो घबराएं नहीं. यह सिर्फ जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि आपदा के समय सही जानकारी समय पर मिल सके. इस दौरान यह संदेश कई बार दिख सकता है. बस इसे नजरअंदाज करें, आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 11:50 AM (IST)

    जयपुर में मौसम का कहर! काले बादल छाए, धूल भरी आंधी से मचा हड़कंप

    जयपुर के कई इलाकों में घने काले बादल छा गए हैं और तेज धूल भरी आंधी चल रही है. अचानक बदले मौसम से दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया है. तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मौसम और बिगड़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 11:36 AM (IST)

    ‘एग्जिट पोल सिर्फ कॉपी-पेस्ट!’ भूपेश बघेल का तंज, री-पोलिंग पर भी दिया बड़ा बयान

    गुवाहाटी में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी अपने उम्मीदवारों, डी के शिवकुमार और बाकी नेताओं के साथ बैठक कर रही है. उन्होंने एग्जिट पोल पर तंज मारते हुए कहा कि ये बस कॉपी किए हुए आंकड़े होते हैं और अक्सर गलत साबित होते हैं. वहीं बंगाल में दोबारा हो रही वोटिंग पर उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से सतर्क थी, इसलिए कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं हो पाई.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 11:22 AM (IST)

    ‘4 मई को होगी सत्ता से विदाई!’ डिप्टी CM मौर्य का बड़ा दावा, री-पोलिंग पर भी बयान

    लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल में हो रही दोबारा वोटिंग (री-पोलिंग) पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दोबारा मतदान कराने का फैसला सही है और वहां वोटिंग शांतिपूर्वक चल रही है.

    मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 4 मई को उनकी विदाई तय है. उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा आरोप लगाए जा रहे हैं, उतना ही साफ है कि तृणमूल कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    02 May 2026 11:07 AM (IST)

    पहाड़ों में आफत! लैंडस्लाइड से NH-244 बंद, रास्ते में फंसे लोग

    डोडा में भारी लैंडस्लाइड के कारण NH 244 (बटोटे–किश्तवाड़ मार्ग) पुल डोडा के पास बंद हो गया है. सड़क पर मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है और कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं. प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करने में जुटी हैं. यात्रियों को फिलहाल इस मार्ग से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 10:53 AM (IST)

    सांसद संदीप पाठक पर भ्रष्टाचार के आरोप में दो केस दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

    सांसद संदीप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पंजाब में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है.

    संदीप पाठक हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पार्टी में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार इस मामले में सरकारी प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 10:36 AM (IST)

    स्मार्ट मीटर को लेकर आगरा में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मीटर उखाड़कर पहुंचे दफ्तर

    आगरा के अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया. सैकड़ों लोग अपने घरों से मीटर निकालकर जुलूस की शक्ल में बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां जोरदार विरोध किया. लोगों का कहना है कि मीटर तेज चल रहे हैं, जिससे ज्यादा बिल आ रहा है और बैलेंस खत्म होते ही बिजली काट दी जाती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी अभी भी बनी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 10:20 AM (IST)

    हरियाणा घोटाले पर बड़ा एक्शन, मार्केटिंग बोर्ड का अधिकारी बर्खास्त

    हरियाणा में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स राजेश सांगवान को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. यह फैसला घोटाले की गंभीरता को देखते हुए लिया गया है, ताकि प्रशासन में पारदर्शिता बनी रहे और दोषियों को कड़ा संदेश मिले.

    जांच के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं. इस मामले में पहले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 10:05 AM (IST)

    ओडिशा में आम सीजन की जोरदार शुरुआत, किसानों को मिल रहा 80 फीसदी ज्यादा दाम

    ओडिशा में आम का नया सीजन अच्छी खबर लेकर आया है. ढेंकनाल से 3 टन प्रीमियम आम की पहली खेप सिलीगुड़ी भेजी गई है, जिससे बाजार में तेजी के संकेत मिले हैं. इस बार किसानों को आम का भाव करीब 45 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जो पिछले साल के 25 रुपये से करीब 80% ज्यादा है. बेहतर कीमत और मजबूत बाजार व्यवस्था से किसानों में उत्साह बढ़ा है और उनकी आय में सुधार होने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 09:50 AM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

    उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम लगातार बदला हुआ बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की गर्मी बनी हुई है. मौसम विभाग ने 5 मई तक कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश, बर्फबारी और आंधी के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 09:36 AM (IST)

    महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पर सख्ती, गड़बड़ी पर 25 लाख तक जुर्माना

    महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है. मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि मिलावट या लापरवाही मिलने पर 25 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. रोजाना बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार होता है, इसलिए शुद्ध सामग्री और सही वजन पर खास ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही आने वाले समय में आधुनिक मशीनों से प्रसाद बनाने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि गुणवत्ता और व्यवस्था दोनों बेहतर हो सकें.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 09:20 AM (IST)

    बंगाल में ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है. यह पुनर्मतदान डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. इनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में हैं. बीजेपी द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने जांच के आधार पर इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 09:05 AM (IST)

    2 मई को बजेगा मोबाइल पर सायरन, सरकार का अलर्ट टेस्ट, घबराने की जरूरत नहीं

    2 मई को आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन और अलर्ट मैसेज आ सकता है, लेकिन इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. यह सरकार द्वारा किया जा रहा एक परीक्षण है, जिसका मकसद आपदा के समय लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाना है. DoT और NDMA ने मिलकर तैयार किया है, जिसे SACHET नाम दिया गया है. यह तकनीक ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ और कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर काम करती है, जिससे बिना इंटरनेट के भी लाखों मोबाइल फोन पर एक साथ संदेश और सायरन भेजा जा सकता है.

    सरकार ने पहले ही SMS के जरिए लोगों को इस टेस्ट की जानकारी दी है. अगर आपके फोन पर यह अलर्ट आता है, तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. यह सिर्फ एक अभ्यास है, ताकि भविष्य में भूकंप, बाढ़ या तूफान जैसी आपात स्थिति में लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 08:47 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, खंडवा में गर्मी बरकरार

    मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. चंबल समेत प्रदेश के 21 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है. हालांकि खंडवा में गर्मी अभी भी तेज बनी हुई है, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. अन्य कई जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, लेकिन बारिश और बादलों की वजह से मौसम में हल्की राहत देखने को मिल रही है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 08:33 AM (IST)

    बंगाल चुनाव पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाए आरोप

    पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच मिलीभगत नजर आ रही है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है. उन्होंने एग्जिट पोल को भी पक्षपाती बताते हुए कहा कि इनके जरिए माहौल बनाया जा रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की जनता समझदार है और सही फैसला लेगी, इसलिए सभी को अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 08:18 AM (IST)

    तेलंगाना में धान खरीद तेज, MSP के तहत 500 करोड़ से ज्यादा का हुआ भुगतान

    तेलंगाना में रबी सीजन के दौरान धान खरीद तेजी से बढ़ रही है और राज्य ने 10 लाख टन का आंकड़ा पार कर लिया है. सरकार का लक्ष्य इस बार 90 लाख टन धान खरीदने का है और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसे हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है. किसानों को MSP के तहत अब तक करीब 500.20 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं. साथ ही, राज्य में खरीद केंद्र और भंडारण की बेहतर व्यवस्था के कारण पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 08:02 AM (IST)

    मछली उत्पादन में तमिलनाडु बना नंबर 1, केरल में सार्डिन की वापसी

    CMFRI की रिपोर्ट के अनुसार भारत में समुद्री मछली उत्पादन में 3% की बढ़ोतरी हुई है और यह 35.7 लाख टन तक पहुंच गया है. इस बार तमिलनाडु सबसे आगे रहा, जबकि गुजरात में उत्पादन घटा है. केरल में ऑयल सार्डिन की अच्छी वापसी देखने को मिली है. बढ़ती मांग के चलते मछली का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मछुआरों को फायदा हो रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 07:47 AM (IST)

    लद्दाख में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, लेह में हाई कैपेसिटी प्लांट का ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख के डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने लेह में रोजाना 50,000 लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट की घोषणा की, जबकि कारगिल में 10,000 लीटर क्षमता वाले प्लांट की आधारशिला रखी गई है. इस पहल से स्थानीय किसानों और पशुपालकों को फायदा मिलेगा और रोजगार के नए मौके बनेंगे. साथ ही दूध की गुणवत्ता जांच के लिए मोबाइल लैब और डिजिटल सिस्टम जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं, जिससे डेयरी क्षेत्र को आधुनिक बनाया जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 07:31 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, फिर बदलेगा मौसम

    दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और 4-5 मई को एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि वीकेंड पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन तेज गर्मी नहीं पड़ेगी. वहीं, मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है और कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 07:16 AM (IST)

    गेहूं खरीद नियमों में किसानों को मिलेगा सीधा फायदा, बोले कृषि मंत्री

    हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि गेहूं खरीद के नियमों में दी गई छूट किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. उन्होंने बताया कि रबी सीजन 2026-27 के लिए यह फैसला केंद्र सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए लिया है. हाल की बेमौसम बारिश से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी, जिससे किसानों को नुकसान का डर था. ऐसे में खरीद मानकों में ढील देकर किसानों को राहत दी गई है, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने में आसानी होगी और नुकसान कम होगा.

  • Posted By: Kisan India

    02 May 2026 07:00 AM (IST)

    कर्नाटक में बर्ड फ्लू से 44 मोरों की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि

    कर्नाटक के तुमकुरु जिले से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां 44 मोरों की मौत की वजह H5N1 बर्ड फ्लू वायरस पाई गई है. अधिकारियों के अनुसार, 16 अप्रैल को पहली बार मामले सामने आए थे और एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में मोर मृत मिले. वन विभाग की टीम ने केसरमाडू, हिरेहल्ली और गुलुर गांवों में तलाशी अभियान चलाया, जहां खेतों में ये मोर मृत पाए गए. इस घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 2 May, 2026 | 06:55 AM