अब लाइव

कर्नाटक : मुख्यमंत्री शिवकुमार ने ‘छात्र आंदोलन की आड़ में देश विरोधी ताकतें सक्रिय’, भाजपा विधायक सर्बोरी मुखर्जी का TMC-CPM पर हमलामुद्दे पर दो अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई

Latest Agriculture News in Hindi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा के लिए दो अगस्त को बेंगलुरु स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) ने कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसके तहत अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक कावेरी का पानी छोड़ा जाना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, दिल्ली, कोंकण, गोवा, केरल और माहे में कल तक तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 31 Jul, 2026 | 08:10 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    31 Jul 2026 08:04 AM (IST)

    'छात्र आंदोलन की आड़ में देश विरोधी ताकतें सक्रिय', भाजपा विधायक सर्बोरी मुखर्जी का TMC-CPM पर हमला

    पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक सर्बोरी मुखर्जी ने राज्य में निकाले गए पार्टी के जुलूस के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) और माकपा (CPM) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्र विरोधी ताकतें पूरे बंगाल और देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं. सर्बोरी मुखर्जी ने कहा, "पूरे बंगाल और भारत को जो राष्ट्र विरोधी शक्तियां अस्थिर कर रही हैं, उनके खिलाफ हमारा जुलूस है. हम जानते हैं कि CPM और TMC साथ मिलकर बंगाल में बनी राष्ट्रवादी सरकार को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं."

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    31 Jul 2026 07:53 AM (IST)

    नॉन-बासमती चावल का निर्यात 32 फीसदी बढ़कर 43.8 लाख टन पहुंच गया

    अगर मात्रा की बात करें तो नॉन-बासमती चावल का निर्यात 32 फीसदी बढ़कर 43.8 लाख टन पहुंच गया. पिछले साल पहली तिमाही में यह 33.2 लाख टन था. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय नॉन-बासमती चावल की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. खास बात यह है कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भैंस के मांस (काराबीफ) के निर्यात में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसका निर्यात 66 फीसदी बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 89.68 करोड़ डॉलर था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    31 Jul 2026 07:35 AM (IST)

    भारत के कृषि उत्पादों के निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई

    विदेशों में भैंस के मांस और नॉन-बासमती चावल की मजबूत मांग के चलते चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत के कृषि उत्पादों के निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एपीडा (APEDA) की निगरानी वाले कृषि उत्पादों का निर्यात मूल्य के लिहाज से करीब 14 फीसदी बढ़कर 7.64 अरब डॉलर पहुंच गया. पिछले साल की समान अवधि में यह 6.71 अरब डॉलर था. इस दौरान नॉन-बासमती चावल का निर्यात भी बेहतर रहा. अप्रैल-जून तिमाही में इसका निर्यात करीब 12 फीसदी बढ़कर 1.59 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.41 अरब डॉलर था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    31 Jul 2026 07:22 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में अगस्त की शुरुआत से मॉनसून के फिर से रफ्तार पकड़ने का अनुमान

    उत्तर प्रदेश में अगस्त की शुरुआत से मॉनसून के फिर से रफ्तार पकड़ने का अनुमान है. IMD ने भदोही, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, रायबरेली, संत कबीर नगर और सीतापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट  जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    31 Jul 2026 07:05 AM (IST)

    देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है

    देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई के लिए 12 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 31 Jul, 2026 | 07:03 AM