अब लाइव

जोधपुर एयरपोर्ट को मिली नई सौगात, PM मोदी आज करेंगे 480 करोड़ रुपये के भव्य टर्मिनल का उद्घाटन

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एमईए ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य इन तीनों देशों के साथ भारत के संबंधों को और प्रगाढ़ करना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 8 जुलाई तक भारी बारिश, गरज के साथ तूफान की चेतावनी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में रविवार 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश, बिजली और गरज के साथ तूफान की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 4 Jul, 2026 | 10:00 AM
  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया

    राजस्थान के जोधपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने संशोधित ‘उड़ान’ (UDAN) योजना की भी शुरुआत की. यह योजना देश के छोटे और मझोले शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के उद्देश्य से लाई गई है. नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवाएं मिलेंगी. सरकार का कहना है कि इस कदम से राजस्थान सहित पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा और विकास को नई गति मिलेगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 11:50 AM (IST)

    CM धामी ने पूरे किए 5 साल, सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल

    ऋषिकेश में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा) के तहत आयोजित सेवा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल के पांच साल पूरे कर लिए. धामी ने पहली बार 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वे दोबारा इस पद पर आए. वे कांग्रेस नेता एन.डी. तिवारी के बाद उत्तराखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 11:33 AM (IST)

    राजस्थान को PM मोदी की बड़ी सौगात, 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू

    जोधपुर, राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया और संशोधित 'उड़ान' योजना की शुरुआत की. इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इन परियोजनाओं से राजस्थान में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 11:16 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बयान

    चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से देश के लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है और श्रद्धालुओं ने विश्वास के साथ दान दिया है. तिवारी ने कहा कि यदि चंदे की राशि का गबन हुआ है, तो इसकी जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए. उनके अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और लोगों का भरोसा कायम रहेगा.(ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    राम मंदिर ट्रस्ट की फंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, RJD सांसद ने CBI जांच की उठाई मांग

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की CBI जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. याचिका में ट्रस्ट के फंड और चंदे के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, खत्म हुआ वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस टाइमिंग में भी हुआ बदलाव

    दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सामान्य होते भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था खत्म करने की मंजूरी दे दी है. इसका आदेश आज जारी किया जाएगा. साथ ही दिल्ली सरकार (GNCTD) के कर्मचारियों के कार्यालय का समय अब सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा. वहीं, एमसीडी कर्मचारियों का समय पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:30 AM (IST)

    मुंबई में बारिश का कहर शुरू, साउथ मुंबई में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट के बीच लोगों की बढ़ी चिंता

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साउथ मुंबई स्थित फोर्ट इलाके में तेज बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 5 और 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा तय, मेलबर्न में एंथनी अल्बनीज से होगी अहम मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई के बीच मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे. इस दौरान उनकी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से द्विपक्षीय बैठक होगी. दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस बैठक को भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    जोधपुर एयरपोर्ट को मिली नई सौगात, PM मोदी आज करेंगे 480 करोड़ रुपये के भव्य टर्मिनल का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल का क्षेत्रफल 23,000 वर्गमीटर से अधिक है और यह हर साल करीब 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है. टर्मिनल का डिजाइन राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित है, जिसमें मेहराब, झरोखे और आधुनिक सुविधाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा फैसला, सिया गोयल और चेतन चौधरी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    महाराष्ट्र के वडगांव मावल कोर्ट ने केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने लोनावला ग्रामीण पुलिस की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग खारिज कर दी. पुलिस का कहना था कि जांच के कुछ पहलुओं की पुष्टि और वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया पूरी करने के लिए और समय चाहिए, लेकिन अदालत ने यह मांग स्वीकार नहीं की.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    UPTET के आखिरी दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब! कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

    प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर UPTET परीक्षा के आखिरी दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच परीक्षा बिना किसी बड़ी परेशानी के संपन्न हुई.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:16 AM (IST)

    पुरी में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    भुवनेश्वर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुरी के लिए आज और कल भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही निचले इलाकों में जलभराव और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:04 AM (IST)

    रेड अलर्ट के बीच भी नहीं थमी मुंबई की रफ्तार, भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद सामान्य रही जनजीवन

    मौसम विभाग (IMD) की ओर से बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद मुंबई में जनजीवन सामान्य बना हुआ है. बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन पर लोग रोज की तरह अपने काम पर आते-जाते नजर आए. हालांकि प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:46 AM (IST)

    नीता अंबानी को विदेश में मिला बड़ा सम्मान! अवॉर्ड लेते हुए बोलीं - मेरे लिए गर्व और विनम्रता का पल

    अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा शहर में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को भारतीय मूल के डॉक्टरों के संगठन AAPI की ओर से ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड (मानवीय सेवा सम्मान) दिया गया. सम्मान मिलने पर नीता अंबानी ने संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस सम्मान को पूरे विनम्र भाव और दिल से आभार के साथ स्वीकार करती हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास और गर्व का क्षण है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:32 AM (IST)

    अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का बड़ा ऐलान! माउंट रशमोर संबोधन से पहले 6 लोगों को दी माफी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 जुलाई को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में घोषित किया. माउंट रशमोर पर अपने संबोधन से पहले उन्होंने 6 लोगों को राष्ट्रपति की विशेष माफी (पार्डन) भी दी. इस मौके पर ट्रंप ने देश के इतिहास, आजादी की विरासत और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:16 AM (IST)

    मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, लोगों को गर्मी-उमस से राहत

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. मौसम सुहावना होने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा विवाद में नया दावा, महंत बोले - 'चंपत राय की साख खत्म'

    अयोध्या में कथित राम मंदिर चंदा गबन मामले पर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चंपत राय की जो प्रतिष्ठा थी, उसे अब वापस नहीं लाया जा सकता. उनका दावा है कि, कथित गड़बड़ियां काफी पहले से हो रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कोषाध्यक्ष समेत सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:45 AM (IST)

    इजरायल-ईरान तनाव पर फिलिस्तीन की भारत से बड़ी अपील

    इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अबू शावेश ने कहा है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और संतुलित कूटनीतिक संबंध उसे मध्यस्थता के लिए उपयुक्त बनाते हैं. राजदूत ने उम्मीद जताई कि नई दिल्ली इस संकट को कम करने के प्रयासों में सकारात्मक योगदान दे सकती है. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:31 AM (IST)

    मेसी ने रचा वर्ल्ड कप इतिहास, 30 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

    फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह विश्व कप के इतिहास में 30 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, राउंड ऑफ 32 में काबो वर्डे के खिलाफ मुकाबले के लिए अर्जेंटीना ने अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मेसी से एक बार फिर टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था

    जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया. श्रद्धालु 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकले. यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:01 AM (IST)

    गुजरात में मौसम का हाई अलर्ट! वेरावल पोर्ट पर खतरे का सिग्नल-3 जारी

    गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल बंदरगाह पर समुद्र में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एहतियातन डेंजर सिग्नल नंबर-3 जारी किया गया है. प्रशासन ने सभी मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सख्त सलाह दी है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 4 Jul, 2026 | 07:00 AM