Todays Top News List: किसानों को कम अवधि वाली फसलें लेने की सलाह, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एमईए ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य इन तीनों देशों के साथ भारत के संबंधों को और प्रगाढ़ करना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 8 जुलाई तक भारी बारिश, गरज के साथ तूफान की चेतावनी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में रविवार 5 से 8 जुलाई तक भारी बारिश, बिजली और गरज के साथ तूफान की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 6 Jul, 2026 | 07:26 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 06:44 PM (IST)

    भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन चुका है- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्यातक देश बन चुका है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 की तुलना में देश का कुल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन करीब सात गुना बढ़ गया है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई है और यह 2014 के मुकाबले लगभग 11 गुना बढ़ चुका है. उनके अनुसार, यह उपलब्धि भारत के विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति को दर्शाती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    राम मंदिर पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कही ये बात

    समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर मुद्दे से जुड़े एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब इस मामले की जानकारी पूरे देश को हो चुकी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठन इस विषय पर आपस में चर्चा कर रहे हैं और अपनी-अपनी बात रख रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भी अब सच्चाई समझ चुकी है. उनके अनुसार, इस मामले से लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा और विश्वास पर बड़ा आघात हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 06:12 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 05:57 PM (IST)

    पीएम मोदी ने आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट प्लांट का दौरा किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद में बने सीजी सेमी के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) प्लांट का दौरा कर रहे हैं. वह जल्द ही इस अत्याधुनिक परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत मंजूरी पाने वाली पहली चार प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है. इस प्लांट को 7,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित किया गया है. इसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 05:40 PM (IST)

    मदन मित्रा और कुणाल घोष को पार्टी की समिति में शामिल किया गया- ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह अब पार्टी अध्यक्ष के साथ-साथ पश्चिम बंगाल TMC की राज्य अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि मदन मित्रा और कुणाल घोष को पार्टी की समिति में शामिल किया गया है. दोनों नेताओं को समिति का महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 05:25 PM (IST)

    मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने BMC के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का दौरा किया

    मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने BMC के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का दौरा किया. मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुंबई के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 05:10 PM (IST)

    गुजरात में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़ी पहल

    Sugarcane Cultivation: गुजरात में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय सुधारने के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) और कृषि रसायन कंपनी यूपीएल लिमिटेड (UPL) ने तीन साल के सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह पहल गुजरात स्थित आईपीएल की कोडिनार चीनी मिल के कार्यक्षेत्र में लागू की जाएगी. कंपनी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत करीब 2,000 एकड़ क्षेत्र में गन्ने की खेती को अधिक उत्पादक और टिकाऊ बनाने पर काम किया जाएगा. इसके लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा उपायों, पोषण प्रबंधन, डिजिटल तकनीक और किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य गन्ना उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय और खेती की स्थिरता में सुधार करना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 04:50 PM (IST)

    चुनाव आयोग जल्द ही मध्य प्रदेश के BLO के साथ बातचीत करेगा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग जल्द ही मध्य प्रदेश के बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बातचीत करेगा. उन्होंने कहा कि BLO चुनाव प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. कुमार ने मध्य प्रदेश के मतदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव कर्मियों और BLO ने मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम बहुत अच्छी तरह से पूरा किया है. उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 04:34 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में किसानों को कम और मध्यम अवधि वाली फसलों की किस्में अपनाने की सलाह

    छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026 के खरीफ सीजन में अल नीनो और मॉनसून में देरी की आशंका को देखते हुए किसानों को कम और मध्यम अवधि वाली फसलों की किस्में अपनाने की सलाह दी है. सरकार का कहना है कि इससे कम बारिश और मौसम की अनिश्चितता का असर फसलों पर कम पड़ेगा. खास बात यह है कि मौजूदा वक्त में किसानों को पानी बचाने वाली खेती तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    असम में माचा चाय का व्यावसायिक उत्पादन शुरू

    असम में पहली बार माचा (Matcha) चाय का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है. तिनसुकिया जिले के छोटा तिंगराई टी एस्टेट ने भारत की पहली कमर्शियल माचा चाय तैयार कर बाजार में उतारी है.

    इसकी पहली खेप गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में 3,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी. इसे असम के चाय उद्योग के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. इससे भारत को प्रीमियम चाय के वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 04:02 PM (IST)

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार से की बड़ी मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि पीएम-किसान सम्मान निधि और नमो शेतकरी योजना का लाभ उन किसानों को भी दिया जाए, जिन्होंने वर्ष 2019 के बाद कृषि भूमि खरीदी है या विरासत में प्राप्त की है. किसानों का कहना है कि वे खेती की पूरी लागत उठा रहे हैं, लेकिन मौजूदा नियमों के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं.

    महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पात्र किसानों को योजनाओं में शामिल करने और लंबित वित्तीय सहायता जारी करने के लिए जल्द नियमों में बदलाव नहीं किया गया, तो राज्यभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा. महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ ने मांग की है कि वर्ष 2019 के बाद जमीन खरीदने, विरासत में पाने या पारिवारिक बंटवारे के जरिए कृषि भूमि प्राप्त करने वाले सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) और राज्य सरकार की नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से इस्तीफा दिया, किया बड़ा ऐलान

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने 15 जून को चुनाव आयोग (ECI) के सचिव अश्विनी मोहल को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि आयोग के साथ पार्टी की ओर से आधिकारिक बातचीत करने के लिए केवल दो नेताओं को अधिकृत किया गया है. इनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और संयुक्त सचिव डेरेक ओ'ब्रायन शामिल हैं. इस बीच, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे में उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव आयोग के समक्ष TMC की अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी से भी हट रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 03:32 PM (IST)

    मुंबई में सब्जियों के रेट में भारी गिरावट, मंडी नहींं पहुंच पा रहे खुदरा दुकानदार

    मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर सब्जियों के बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण कई छोटे व्यापारी और ग्राहक वाशी एपीएमसी थोक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इससे सब्जियों की मांग में कमी आई है और थोक कीमतों में 35 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है. तुरई का भाव 70-80 रुपये से घटकर 50 रुपये प्रति किलो हो गया है. हालांकि, बारि से पहले तक हरी सब्जियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    तोतापुरी आम किसानों को राहत! विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी सरकार

    आंध्र प्रदेश के तोतापुरी आम किसानों को राहत दिलाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) को विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है. यह समिति किसानों की समस्याओं का अध्ययन करेगी और उनके दीर्घकालिक समाधान के लिए सुझाव देगी. हाल ही में आंध्र प्रदेश के दौरे के दौरान किसानों ने मंत्री को कहा था कि पिछले कुछ महीनों में तोतापुरी आम के दाम में भारी गिरावट आई है, जिससे उनकी आय पर नकारात्मक असर पड़ा है. किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने विशेषज्ञ समिति से विस्तृत रिपोर्ट और सिफारिशें मांगी हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 03:12 PM (IST)

    TMC के सभी पदों से इस्तीफे के बाद विधानसभा पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल में चंद्रिमा भट्टाचार्य राज्य विधानसभा पहुंचीं. इससे पहले उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया था. चंद्रिमा भट्टाचार्य को मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का करीबी माना जाता रहा है. उनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजह पर अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर कुणाल घोष का तंज, बोले- अब अभिमान दिख रहा है

    कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी पदों से इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है. कुणाल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि जब Mamata Banerjee मुख्यमंत्री थीं और उनके पास सबसे बड़ा मंत्रालय था, तब किसी तरह का अभिमान नहीं था, लेकिन अब अभिमान दिखाई दे रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी में व्यक्तिगत फैसलों को लेकर अलग-अलग राय हो सकती है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 02:43 PM (IST)

    मुंबई में बारिश का कहर, जलभराव के बीच कई लोगों का रेस्क्यू

    मुंबई, महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फायर ऑफिसर विशाल शिर्के ने बताया कि लगातार पेड़ गिरने और घरों में पानी भरने की शिकायतें मिल रही हैं. कई स्थानों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य के लिए 8 से 10 टीमें तैनात हैं और कंट्रोल रूम में लगातार मदद के लिए कॉल आ रहे हैं. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 02:38 PM (IST)

    लखनऊ में नितिन नवीन के दौरे पर जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में उत्साह- ब्रजेश पाठक

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के स्वागत में भारी जनसैलाब उमड़ा है और प्रदेश की जनता की ओर से वे उनका स्वागत करते हैं. ब्रजेश पाठक ने बताया कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और उत्तर प्रदेश का युवा उनके नेतृत्व को लेकर काफी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए पहुंचे हैं, जिसके लिए वे सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 02:26 PM (IST)

    भारत चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बना- PM मोदी

    पचपदरा, राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को लगातार बढ़ाया है और अब यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है. उन्होंने बताया कि जहां अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में कोई नई रिफाइनरी नहीं बनी, वहीं यूरोप में भी रिफाइनरी क्षमता घटती गई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आगे भी रुकने वाला नहीं है और आने वाले वर्षों में रिफाइनरी क्षमता और बढ़ाई जाएगी. उनके अनुसार, इन्हीं प्रयासों के कारण भारत सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से सफलतापूर्वक उबरने में सक्षम रहा है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 02:10 PM (IST)

    LPG संकट पर PM मोदी का बयान, घरेलू गैस कीमतों पर राहत का दावा

    पचपदरा, राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में LPG आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 60 फीसदी LPG आयात करता है, जिसमें अधिकांश आपूर्ति खाड़ी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आती है. पीएम ने बताया कि युद्ध जैसे हालात में आपूर्ति प्रभावित होने के बावजूद सरकार ने समय रहते रिफाइनरी क्षमता बढ़ाई और LPG उत्पादन में तेजी लाई. उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में लाखों घरों को PNG कनेक्शन से जोड़ा गया और घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं पड़ने दिया गया. पीएम मोदी ने यह भी दावा किया कि संभावित संकट के बावजूद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें नियंत्रित रहीं और हाल ही में कमर्शियल गैस की कीमतों में भी कटौती की गई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 01:54 PM (IST)

    बालोतरा में PM मोदी ने 54,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    बालोतरा, राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती हुए करीब 54,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और रोजगार पाने पर उत्साह देखा गया. सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 01:37 PM (IST)

    बालोतरा में PM मोदी ने 1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

    राजस्थान के बालोतरा में प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली ट्रांसमिशन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी. साथ ही इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और राजस्थान के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 01:19 PM (IST)

    राजस्थान को बड़ी सौगात, पचपदरा रिफाइनरी से विकास को नई रफ्तार

    पचपदरा, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह दिन राज्य के लिए बेहद सौभाग्यशाली है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने हमेशा राजस्थान को विशेष महत्व देते हुए कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. इस अवसर पर प्रदेश को 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी, जिसकी लागत लगभग 80 हजार करोड़ रुपये है, राज्य की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी और यह राजस्थान की ‘भाग्यरेखा’ बनेगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    सरकार का बड़ा कदम, पायरेसी रोकने के लिए टेलीग्राम को नोटिस जारी

    सरकार ने बड़े पैमाने पर बढ़ रही ऑनलाइन पायरेसी को लेकर टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी सामग्री के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. सरकार का यह कदम भारत की क्रिएटर अर्थव्यवस्था, फिल्म उद्योग, प्रसारकों, ओटीटी प्लेटफॉर्म, निर्माताओं और वितरकों की सुरक्षा के लिए बताया जा रहा है. Telegram पर कार्रवाई को लेकर अब निगरानी तेज कर दी गई है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 12:51 PM (IST)

    मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, IMD का रेड अलर्ट

    मुंबई, महाराष्ट्र में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. अंधेरी सबवे पूरी तरह पानी भरने के कारण बंद हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ है. शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग IMD ने मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ के लिए आज भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 12:38 PM (IST)

    CM धामी बोले- मुख्यमंत्री नहीं, उत्तराखंड का सेवक हूं, 5 साल की सेवा यात्रा पूरी

    ऋषिकेश में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे जनता के बीच मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक सेवक के रूप में आए हैं. उन्होंने बताया कि आज से ठीक 5 वर्ष पहले उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और अब उनकी सेवा यात्रा के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं. धामी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कई चुनौतियों का सामना किया गया. उन्होंने राज्य की जनता के विश्वास और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 12:22 PM (IST)

    लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो, संगठनात्मक दौरे की शुरुआत

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे. नितिन नवीन राज्य के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत आज से हुई है. यह दौरा राज्य में नई भाजपा टीम के गठन के बाद उनका पहला दौरा माना जा रहा है. रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया

    राजस्थान के जोधपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने संशोधित ‘उड़ान’ (UDAN) योजना की भी शुरुआत की. यह योजना देश के छोटे और मझोले शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के उद्देश्य से लाई गई है. नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवाएं मिलेंगी. सरकार का कहना है कि इस कदम से राजस्थान सहित पूरे क्षेत्र में हवाई यात्रा और विकास को नई गति मिलेगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 11:50 AM (IST)

    CM धामी ने पूरे किए 5 साल, सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल

    ऋषिकेश में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा) के तहत आयोजित सेवा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल के पांच साल पूरे कर लिए. धामी ने पहली बार 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वे दोबारा इस पद पर आए. वे कांग्रेस नेता एन.डी. तिवारी के बाद उत्तराखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 11:33 AM (IST)

    राजस्थान को PM मोदी की बड़ी सौगात, 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू

    जोधपुर, राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया और संशोधित 'उड़ान' योजना की शुरुआत की. इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इन परियोजनाओं से राजस्थान में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    04 Jul 2026 11:16 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बयान

    चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से देश के लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है और श्रद्धालुओं ने विश्वास के साथ दान दिया है. तिवारी ने कहा कि यदि चंदे की राशि का गबन हुआ है, तो इसकी जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए. उनके अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और लोगों का भरोसा कायम रहेगा.(ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 11:00 AM (IST)

    राम मंदिर ट्रस्ट की फंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, RJD सांसद ने CBI जांच की उठाई मांग

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की CBI जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. याचिका में ट्रस्ट के फंड और चंदे के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, खत्म हुआ वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस टाइमिंग में भी हुआ बदलाव

    दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सामान्य होते भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था खत्म करने की मंजूरी दे दी है. इसका आदेश आज जारी किया जाएगा. साथ ही दिल्ली सरकार (GNCTD) के कर्मचारियों के कार्यालय का समय अब सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा. वहीं, एमसीडी कर्मचारियों का समय पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:30 AM (IST)

    मुंबई में बारिश का कहर शुरू, साउथ मुंबई में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट के बीच लोगों की बढ़ी चिंता

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साउथ मुंबई स्थित फोर्ट इलाके में तेज बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 5 और 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा तय, मेलबर्न में एंथनी अल्बनीज से होगी अहम मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई के बीच मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे. इस दौरान उनकी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से द्विपक्षीय बैठक होगी. दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस बैठक को भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    जोधपुर एयरपोर्ट को मिली नई सौगात, PM मोदी आज करेंगे 480 करोड़ रुपये के भव्य टर्मिनल का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल का क्षेत्रफल 23,000 वर्गमीटर से अधिक है और यह हर साल करीब 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है. टर्मिनल का डिजाइन राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित है, जिसमें मेहराब, झरोखे और आधुनिक सुविधाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा फैसला, सिया गोयल और चेतन चौधरी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    महाराष्ट्र के वडगांव मावल कोर्ट ने केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने लोनावला ग्रामीण पुलिस की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग खारिज कर दी. पुलिस का कहना था कि जांच के कुछ पहलुओं की पुष्टि और वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया पूरी करने के लिए और समय चाहिए, लेकिन अदालत ने यह मांग स्वीकार नहीं की.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    UPTET के आखिरी दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब! कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

    प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर UPTET परीक्षा के आखिरी दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच परीक्षा बिना किसी बड़ी परेशानी के संपन्न हुई.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:16 AM (IST)

    पुरी में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    भुवनेश्वर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पुरी के लिए आज और कल भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही निचले इलाकों में जलभराव और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 09:04 AM (IST)

    रेड अलर्ट के बीच भी नहीं थमी मुंबई की रफ्तार, भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद सामान्य रही जनजीवन

    मौसम विभाग (IMD) की ओर से बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद मुंबई में जनजीवन सामान्य बना हुआ है. बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन पर लोग रोज की तरह अपने काम पर आते-जाते नजर आए. हालांकि प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:46 AM (IST)

    नीता अंबानी को विदेश में मिला बड़ा सम्मान! अवॉर्ड लेते हुए बोलीं - मेरे लिए गर्व और विनम्रता का पल

    अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा शहर में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को भारतीय मूल के डॉक्टरों के संगठन AAPI की ओर से ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड (मानवीय सेवा सम्मान) दिया गया. सम्मान मिलने पर नीता अंबानी ने संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस सम्मान को पूरे विनम्र भाव और दिल से आभार के साथ स्वीकार करती हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास और गर्व का क्षण है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:32 AM (IST)

    अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का बड़ा ऐलान! माउंट रशमोर संबोधन से पहले 6 लोगों को दी माफी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 जुलाई को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में घोषित किया. माउंट रशमोर पर अपने संबोधन से पहले उन्होंने 6 लोगों को राष्ट्रपति की विशेष माफी (पार्डन) भी दी. इस मौके पर ट्रंप ने देश के इतिहास, आजादी की विरासत और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:16 AM (IST)

    मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, लोगों को गर्मी-उमस से राहत

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. मौसम सुहावना होने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    राम मंदिर चंदा विवाद में नया दावा, महंत बोले - 'चंपत राय की साख खत्म'

    अयोध्या में कथित राम मंदिर चंदा गबन मामले पर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चंपत राय की जो प्रतिष्ठा थी, उसे अब वापस नहीं लाया जा सकता. उनका दावा है कि, कथित गड़बड़ियां काफी पहले से हो रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कोषाध्यक्ष समेत सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:45 AM (IST)

    इजरायल-ईरान तनाव पर फिलिस्तीन की भारत से बड़ी अपील

    इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अबू शावेश ने कहा है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक साख और संतुलित कूटनीतिक संबंध उसे मध्यस्थता के लिए उपयुक्त बनाते हैं. राजदूत ने उम्मीद जताई कि नई दिल्ली इस संकट को कम करने के प्रयासों में सकारात्मक योगदान दे सकती है. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:31 AM (IST)

    मेसी ने रचा वर्ल्ड कप इतिहास, 30 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

    फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह विश्व कप के इतिहास में 30 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, राउंड ऑफ 32 में काबो वर्डे के खिलाफ मुकाबले के लिए अर्जेंटीना ने अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मेसी से एक बार फिर टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था

    जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया. श्रद्धालु 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकले. यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    04 Jul 2026 07:01 AM (IST)

    गुजरात में मौसम का हाई अलर्ट! वेरावल पोर्ट पर खतरे का सिग्नल-3 जारी

    गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल बंदरगाह पर समुद्र में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एहतियातन डेंजर सिग्नल नंबर-3 जारी किया गया है. प्रशासन ने सभी मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सख्त सलाह दी है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 4 Jul, 2026 | 07:00 AM