Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: फल-सब्जी निर्यात बढ़ाएगी सरकार, खाद्य मंत्री ने खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से आज 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत कई संभागों के जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है. भोपाल के मौसम विभाग के मुताबिक शाम को मौसम का मिजाज बदलेगा, हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत करीब 27 जिलों में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
हिमाचल के CM ने HPMC को सेब खरीद की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया
शिमला: (7 मई) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (HPMC) को मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के तहत आने वाले सीजन के लिए सेब खरीद की तैयारी तेज करने का निर्देश दिया है.
गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, HPMC की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले सीजन के लिए खरीद शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं और पूरे राज्य में सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों की जानकारी पहले से ही जारी कर दी जाए. उन्होंने HPMC के कामकाज को डिजिटल बनाने पर जोर दिया.
-
Posted By: Saurabh Sharma
TVK को समर्थन: VCK और वामपंथी दलों के नेताओं ने DMK प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की
चेन्नई: (7 मई) गुरुवार को VCK और वामपंथी दलों के नेताओं ने निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात विजय के नेतृत्व वाली TVK द्वारा सरकार बनाने में समर्थन मांगे जाने के बीच हुई.
VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने DMK अध्यक्ष स्टालिन के अलवरपेट स्थित आवास पर हुई मुलाक़ात से बाहर निकलते हुए बताया कि DMK के तीनों सहयोगी दल शुक्रवार को अलग से बैठक करेंगे, जिसमें वे 'तमिलगा वेट्री कज़गम' के समर्थन के अनुरोध पर फ़ैसला लेंगे.
स्टालिन से मुलाक़ात करने से पहले, थिरुमावलवन, CPI के प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन और CPI(M) के प्रदेश सचिव पी. शनमुगम ने आपस में चर्चा की। द्रविड़ राजनीति के इस प्रमुख दल के इन तीनों सहयोगियों ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में क्रमशः दो-दो सीटें जीती थीं.
-
Posted By: Saurabh Sharma
MP सरकार ने गेहूं खरीद के लिए स्लॉट बुकिंग की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई
भोपाल: (5 मई) किसानों को बड़ी राहत देते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने 2026-27 रबी मार्केटिंग सीज़न के लिए गेहूं खरीद की स्लॉट बुकिंग की समय सीमा 23 मई तक बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को इस दो-सप्ताह के विस्तार की घोषणा की. यह विस्तार पिछली 9 मई की कट-ऑफ तारीख से आगे बढ़ाया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी किसान समर्थन मूल्य योजना से वंचित न रहे. उन्होंने बताया कि 2 मई तक, राज्य सरकार ने किसानों से 34.73 मीट्रिक टन (MT) गेहूं की खरीद की है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
वडोदरा में बोले CM मोहन माझी, ओडिशा में बड़े निवेश और नए उद्योगों की जताई उम्मीद
वडोदरा में आयोजित ओडिशा इन्वेस्टर मीट में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देशभर में जाकर उद्योगपतियों और कंपनियों से संपर्क कर रही है ताकि ओडिशा में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाया जा सके. मुख्यमंत्री ने बताया कि गुजरात में निवेशकों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और कई बड़ी कंपनियों को ओडिशा आने का न्योता दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य में नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ओडिशा की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
चंद्रनाथ हत्याकांड पर खगेन मुर्मू का आरोप, बोले- TMC माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही
कोलकाता: खगेन मुर्मू ने सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की हत्या मामले में तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना में TMC की साजिश जरूर है और जनता के जनादेश को पार्टी स्वीकार नहीं कर पा रही है. खगेन मुर्मू ने आरोप लगाया कि राज्य में जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि 9 तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य में शांति का माहौल कायम किया जाएगा. साथ ही युवाओं को रोजगार और विकास देने का भी भरोसा जताया. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की जांच तेज, घटनास्थल पहुंचे SDPO विद्यागर अजिंक्य अनंत
मध्यमग्राम (पश्चिम बंगाल): सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की हत्या मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. बारासात पुलिस ज़िले के SDPO विद्यागर अजिंक्य अनंत जांच के सिलसिले में घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
सरकार गठन को लेकर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, बोले-सबसे बड़ी पार्टी को मिलना चाहिए मौका
कपिल सिब्बल ने सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तब परंपरा के अनुसार सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाना चाहिए. सिब्बल ने कहा कि राज्यपाल का काम बहुमत तय करना नहीं, बल्कि सबसे बड़ी पार्टी और उसके नेता को मौका देना है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल समय लेकर ऐसी स्थिति बना रहे हैं जिससे BJP चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सके और TVK को सरकार बनाने से रोका जा सके. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ममता-अखिलेश मुलाकात पर समिक भट्टाचार्य का तंज, बोले-शून्य में शून्य जोड़ने से भी शून्य
कोलकाता: समिक भट्टाचार्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा कि शून्य प्लस शून्य बराबर शून्य होता है और शून्य में से शून्य घटाने पर भी परिणाम शून्य ही आता है. भाजपा नेता ने इस बयान के जरिए विपक्षी दलों के गठजोड़ को कमजोर और असरहीन बताने की कोशिश की. राजनीतिक गलियारों में इस टिप्पणी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से इस बयान पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में कानून व्यवस्था पर भड़के दिलीप घोष, पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल
भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और चुनावी माहौल को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है और इसी वजह से भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने पड़े. दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अदालत का सहारा लेने का आरोप भी लगाया. वहीं, सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. घोष ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सतना से 11 मई को हरिद्वार-ऋषिकेष के लिए रवाना होगी तीर्थदर्शन ट्रेन
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत चयनित यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं. हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए जिले से चयनित यात्रियों को रेलवे स्टेशन सतना से रवाना किया जाएगा. तीर्थ यात्रा 11 मई को सतना से प्रारंभ होगी और 14 मई को यात्रियों की वापसी होगी. शासन द्वारा सतना जिले के लिए कुल 262 बर्थ आवंटित किए गए हैं.
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रघुराजनगर एवं तहसीलदार रघुराजनगर को निर्देशित किया है कि वे ट्रेन के आगमन से तीन घंटे पूर्व रेलवे स्टेशन सतना पर उपस्थित रहकर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें. इसमें तीर्थयात्रियों को टिकट वितरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है. कलेक्टर ने ट्रेन के प्रस्थान तक किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते बाबू को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी तहसील कार्यालय में रीवा लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी कर एसडीएम कार्यालय के एक बाबू को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी बाबू आदेश की कापी देने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था. शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की. इसके बाद कल बुधवार को लोकायुक्त की टीम ने 40 वर्षिय आरोपी बाबू वीर सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा जितना भाजपा ने पहुंचाया है- अखिलेश यादव
कोलकाता(पश्चिम बंगाल): समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बंगाल में जो हुआ है. लोकतंत्र को नष्ट करने का रास्ता निकाला है. लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा जितना भाजपा ने पहुंचाया है. भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं. ये नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते. यहां मतदान हुआ जरूर है लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम दबाव में ज्यादा मतदान किया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
2024 में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के 5 जवान शहीद, 2 की मौत अपराधियों के हमले में हुई: NCRB
नई दिल्ली: (7 मई) केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी NCRB के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2024 में ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के पांच जवान शहीद हो गए. आंकड़ों से पता चला कि दो जवानों की हत्या अपराधियों, गैंगस्टरों या डकैतों ने की, जबकि एक जवान की मौत गलती से अपनी सर्विस/निजी हथियार से गोली चलने के कारण हुई. दो अन्य जवानों की जान ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटनाओं में चली गई.
इस साल दिल्ली में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की कुल पांच मौतें दर्ज की गईं, जिससे यह जम्मू-कश्मीर के बाद (जहां नौ मौतें दर्ज की गईं) इस तरह की सबसे ज्यादा मौतों वाले केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हो गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, IMD ने BJP सरकार के शपथ ग्रहण के दिन आंधी-तूफान का अनुमान लगाया
कोलकाता: (7 मई) पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में शनिवार को आंधी-तूफ़ान आने का अनुमान लगाया है, जिस दिन नई BJP सरकार शपथ लेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सॉल्ट लेक में सबसे ज़्यादा 23.3 mm बारिश हुई, जिसके बाद दम दम में 17.7 mm बारिश दर्ज की गई. अन्य जगहों में, बालुरघाट में 17 mm, मगरा में 15 mm, बशीरहाट में 14.4 mm और मालदा में 14.2 mm बारिश हुई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
शहडोल में द्वितीय बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 350 परीक्षार्थी शामिल हुए
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा आज गुरूवार से शुरु हो गई है. शहडोल जिले के 3053 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. कक्षा 12वीं के 1592 परीक्षार्थी और 10वीं के 1461 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हैंं। इसके लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पहले दिन कक्षा 10वीं के 350 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत को फल, सब्जियों का निर्यात बढ़ाना चाहिए: शिवराज सिंह चौहान
लखनऊ: (7 मई) केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, रोज़गार पैदा करने और विदेशी मुद्रा कमाने के लिए भारत को फलों और सब्जियों का निर्यात काफी बढ़ाना होगा.
लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन फलों का उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने कहा, "इसका उद्देश्य फलों का उत्पादन बढ़ाना, गुणवत्ता सुधारना और प्रोसेसिंग गतिविधियों को मज़बूत करना है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ओडिशा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने असफलता के डर से आत्महत्या कर ली
भुवनेश्वर: (7 मई) पुलिस ने बताया कि ओडिशा के भद्रक ज़िले में NEET की तैयारी कर रहे 19 साल के एक छात्र का शव गुरुवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला. उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि इस किशोर ने यह सोचकर अपनी जान दे दी कि वह 3 मई को हुई परीक्षा पास नहीं कर पाएगा. मृतक की पहचान ज्योति प्रकाश बारिक के रूप में हुई है, जो तिहिड़ी ब्लॉक के नूंडा गांव का रहने वाला था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
खाद्य मंत्री ने रायसेन के सेहतगंज और रतनपुर अनाज खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को रायसेन जिले के सेहतगंज और रतनपुर स्थित उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, मंत्री ने स्वयं मैदान में उतरकर गेहूं की तुलाई, बारदाने के वजन और खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कार्य में शिथिलता पाए जाने पर मंत्री ने सर्वेयर वसुंधरा गौर और शिवराज लोधी को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसानों के साथ किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नीतीश कुमार के बेटे निशांत समेत 32 लोगों ने बिहार में मंत्री पद की शपथ ली
पटना: (7 मई) बिहार की पहली BJP-नीत सरकार के मंत्रिमंडल के बड़े विस्तार में, JD(U) के प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य लोगों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली.
राज्य में पाँच-दलीय NDA के सभी घटक दलों से चुने गए कुल 32 नेताओं को, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने एक भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और BJP अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद थे.
शपथ लेने वालों में प्रमुख नाम JD(U) अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का था, जिन्होंने पिछले महीने राज्यसभा में जाने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान: टीचर के पति ने स्कूल परिसर में गोली चलाई, एक व्यक्ति घायल
जयपुर: (7 मई) पुलिस ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान के करौली जिले में एक सरकारी स्कूल के परिसर में एक टीचर के पति द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने से एक व्यक्ति घायल हो गया. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुनील लाल ने बताया कि यह घटना टोडाभीम कस्बे के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में हुई. यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक सीनियर टीचर ने कथित तौर पर अपनी जूनियर टीचर प्रिया प्रजापत को छुट्टी देने से मना कर दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पिछली YSRCP सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ छोड़ा: आंध्र CM
अमरावती: (7 मई) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि TDP के नेतृत्व वाली NDA सरकार को पिछली YSRCP सरकार से 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ विरासत में मिला है.
सचिवालय में सातवें कलेक्टर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने 94 केंद्रीय योजनाओं से 10,000 करोड़ रुपये के फंड को दूसरी जगह इस्तेमाल कर लिया था.
नायडू ने कहा, "पिछली सरकार से इस सरकार को 9.74 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला है. पिछली सरकार ने 94 केंद्रीय योजनाओं से 10,000 करोड़ रुपये दूसरी जगह इस्तेमाल कर लिए थे."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सात लोगों को उम्रकैद की सजा
आजमगढ़ (UP): (7 मई) यहां की एक अदालत ने 2020 में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मामले में सात लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. जिला सरकारी वकील प्रियदर्शी पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडे ने बुधवार को इन सातों दोषियों को सज़ा सुनाई और उन पर 1,01,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया.
त्रिपाठी ने बताया कि 13 अगस्त, 2020 को अकबेलपुर नौपुर गांव की रहने वाली संतरा देवी अपने पति हीरालाल और बेटों तेज कुमार यादव व विनोद यादव के साथ दवा खरीदने के लिए लालगंज बाजार गई थीं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
TVK से हमें अनुरोध मिला है, जल्द ही तय करेंगे समर्थन देना है या नहीं - VCK पार्टी अध्यक्ष थिरुमावलवन
चेन्नई: (7 मई) VCK नेता थोल थिरुमावलवन ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी को TVK से समर्थन के लिए एक अनुरोध मिला है और उनकी पार्टी की उच्च-स्तरीय समिति यह तय करेगी कि सरकार बनाने के लिए विजय के नेतृत्व वाली पार्टी को समर्थन देना है या नहीं.
TVK ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. विजय को उन दो निर्वाचन क्षेत्रों में से एक से इस्तीफा देना होगा, जहां से उन्होंने जीत हासिल की है.
हालांकि, कांग्रेस पार्टी, जिसके पास पांच विधायक हैं, ने TVK को समर्थन दिया है, फिर भी अभिनेता-राजनेता के नेतृत्व वाली यह पार्टी 234 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 तक पहुंचने के लिए जरूरी सीटों से अभी भी पीछे है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार गठन: विजय दूसरी बार लोक भवन में गवर्नर से मिलने पहुंचे, BJP ने कहा- अर्लेकर नियमों के मुताबिक ही काम करेंगे
चेन्नई: (7 मई) TVK के संस्थापक विजय गुरुवार को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार लोक भवन पहुंचे. वे गवर्नर से मिलकर यह अनुरोध करना चाहते थे कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाए. वहीं, BJP ने साफ किया कि गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर इस मामले में नियमों के अनुसार ही काम करेंगे.
विजय जब लोक भवन पहुंचे, तो अधिकारियों या TVK की ओर से तुरंत कोई जानकारी नहीं दी गई कि क्या उनकी मुलाकात अर्लेकर से हुई या नहीं, और क्या TVK संस्थापक को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है या नहीं.
24 घंटे के भीतर लोक भवन की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान, TVK प्रमुख लगभग 40 मिनट तक गवर्नर हाउस के अंदर रहे, जिसके बाद उन्हें परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बंगाल पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है, सुवेंदु के सहयोगी के हत्यारों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गईं
कोलकाता: (7 मई) पश्चिम बंगाल पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई हैं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रथ की हत्या में सुपारी किलर शामिल थे; रथ को बुधवार रात उत्तरी 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
एक फोरेंसिक टीम ने गुरुवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए, जबकि आपराधिक जांच विभाग (CID) के अधिकारी भी जांच में शामिल हो गए, उन्होंने कहा. "हालात से मिले सबूतों के आधार पर, ऐसा लगता है कि यह हत्या पहले से सोची-समझी थी. जांचकर्ता अपराध स्थल और आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं, जबकि हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं," अधिकारी ने कहा. हालांकि, पुलिस ने इस अपराध के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव समेत कई विधायकों ने शपथ ली
बिहार कैबिनेट का विस्तार: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मोहन भैया, हम किसान के बेटे हैं, न जेल से डरेंगे, न एक कदम पीछे हटेंगे- जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश में किसानों पर अत्याचार और गेहूं खरीद में मनमानी के आरोप के साथ अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन भैया, हम किसान के बेटे हैं, न जेल से डरेंगे, न एक कदम पीछे हटेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजनाथ, शाह और दूसरे केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो लगाया
नई दिल्ली: (7 मई) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे बड़े केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली सालगिरह के मौके पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी.
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपडेट कर लीं.
'ऑपरेशन सिंदूर' को पहलगाम में हुए जानलेवा आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था. इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
किसानों के हितों के लिए कांग्रेस के चक्काजाम से इंदौर में डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा
गेहूं खरीद समेत किसानों की मांगों को लेकर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बायपास पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगाया है. उज्जैन के कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक न्याय परिसर से मक्सी के पास हाईवे पर प्रदर्शन के लिए निकले हैं. तराना विधायक महेश परमार ने कहा कि तराना के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान भी जाम में शामिल होंगे.उज्जैन से 150 वाहनों का काफिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में रवाना हुआ. इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा, पीएम मोदी और कई बड़े नेता शामिल होंगे
गुवाहाटी: (7 मई) मुख्य सचिव रवि कोटा ने बताया कि असम में नई चुनी गई BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह खानपारा के वेटरनरी फील्ड में आयोजित किया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब में जमीन 'धोखाधड़ी' मामले में ED के छापे, कई बिल्डर लपेटे में
चंडीगढ़: (7 मई) अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कई जगहों पर तलाशी ली. यह तलाशी जमीन की कथित धोखाधड़ी के एक मामले में कुछ बिल्डरों और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई.
उन्होंने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ में करीब एक दर्जन जगहों पर तलाशी ली जा रही है. ये जगहें सनटेक सिटी प्रोजेक्ट, अजय सहगल, ABS टाउनशिप, Altus बिल्डर्स, Dhir कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़ी हैं. यह तलाशी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है.
ED अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी नितिन गोहल नाम के एक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है. उस पर आरोप है कि उसने उन बिल्डरों की "मदद" की, जिन्होंने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) की फीस का भुगतान करने में "चूक" की थी, और उनके लिए राजनीतिक संरक्षण का इंतजाम किया था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नए चुने गए विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया: AIADMK
चेन्नई: (7 मई) AIADMK ने कहा है कि पार्टी के नए चुने गए विधायकों को पड़ोसी राज्य पुडुचेरी ले जाया गया है. AIADMK के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बुधवार को PTI से बात करते हुए बताया कि पार्टी के विधायकों को पुडुचेरी में ठहराया गया है. हालांकि, उन्होंने पुडुचेरी ले जाए गए विधायकों की संख्या के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया. साथ ही, उन्होंने विधायकों को इस केंद्र शासित प्रदेश में ले जाने की वजह भी स्पष्ट नहीं की.
-
Posted By: Kisan India
मुजफ्फरनगर में 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 9 बदमाशों को लगी गोली, पुलिस का बड़ा अभियान
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़ों को अंजाम दिया. अलग-अलग इलाकों में हुई कार्रवाई में 9 बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी लूट, हत्या के प्रयास, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामलों में वांछित थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार, चोरी के जेवर, नकदी और कई वाहन भी बरामद किए हैं.
-
Posted By: Kisan India
बिहार कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के कई बड़े चेहरे चर्चा में, कई नाम लगभग तय
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी में कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं.विजय कुमार सिन्हाका नाम बड़े पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है. इसके अलावा मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, नीतीश मिश्रा और रमा निषाद के नाम भी मजबूत दावेदारों में बताए जा रहे हैं. वहीं प्रमोद चंद्रवंशी, संजय टाइगर, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान और अरुण शंकर प्रसाद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.
-
Posted By: Kisan India
मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कहा- सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के बाद कैबिनेट विस्तार होना तय था. उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी दल मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता आने वाले चुनावों में उन्हें समर्थन नहीं देने वाली है, इसलिए वे लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब जेडीयू भी उन्हें नेता के तौर पर आगे बढ़ा रही है.
-
Posted By: Kisan India
पटना में आज NDA का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा सम्राट कैबिनेट विस्तार
बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी. खास बात यह है कि पहली बार बिहार के किसी कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल होंगे. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को बीजेपी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियां तेज कर दी हैं.
-
Posted By: Kisan India
शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या के बाद बंगाल में तनाव, पुलिस ने CCTV खंगालने शुरू किए
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगीचंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हमले में पेशेवर शूटर शामिल हो सकते हैं. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, जवानों के साहस को किया सलाम
PM नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर अपने ‘X’ अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल दी. इस मौके पर एस. जयशंकर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया पर नई डिस्प्ले फोटो लगाकर भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि एक साल पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्भुत साहस और सटीक कार्रवाई दिखाते हुए आतंकवादियों को करारा जवाब दिया था.
-
Posted By: Kisan India
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार आज, कई नए चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
हैं मंत्री पद की शपथ बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा. इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस विस्तार में कई नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. पूरे आयोजन को एनडीए के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
दक्षिण भारत में मौसम ने बदली करवट, प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां तेज
दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम बदलता नजर आ रहा है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं. बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
फलों के निर्यात से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, ‘फ्रूट होराइजन 2026’ में बने बड़े प्लान
शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में आयोजित ‘फ्रूट होराइजन 2026’ कार्यक्रम में कहा कि भारत फलों के उत्पादन में दुनिया के बड़े देशों में शामिल है, लेकिन निर्यात बढ़ाने की अभी काफी जरूरत है. उन्होंने कहा कि फलों और सब्जियों का एक्सपोर्ट बढ़ने से किसानों की आय, रोजगार और विदेशी मुद्रा में इजाफा होगा. कार्यक्रम में APEDA, MIDH, ICAR समेत कई संस्थाओं, किसानों और एक्सपोर्टर्स ने हिस्सा लिया, जहां कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, ट्रांसपोर्ट और फलों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
-
Posted By: Kisan India
किसानों की आत्महत्या में आई मामूली कमी, लेकिन खेती का संकट अब भी गहरा
“एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया (ADSI) 2024” रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में किसानों और खेत मजदूरों की आत्महत्या के मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में खेती से जुड़े 10,546 लोगों ने आत्महत्या की, जबकि 2023 में यह संख्या 10,786 थी. आंकड़ों के मुताबिक किसानों के मामलों में 1.2 प्रतिशत और खेत मजदूरों के मामलों में 3 प्रतिशत की कमी आई है. विशेषज्ञों का कहना है कि खेती से होने वाली आय घटने और मजदूरी पर बढ़ती निर्भरता अब भी बड़ी चिंता बनी हुई है.
-
Posted By: Kisan India
सरकारी गोदामों में रिकॉर्ड अनाज भंडार, गेहूं-चावल का स्टॉक जरूरत से करीब तीन गुना ज्यादा
FCI के गोदामों में गेहूं और चावल का सरकारी भंडार बढ़कर 604.02 लाख टन पहुंच गया है. यह तय बफर स्टॉक जरूरत 210.40 लाख टन से लगभग तीन गुना ज्यादा है. आंकड़ों के अनुसार चावल का स्टॉक 386.10 लाख टन और गेहूं का स्टॉक 217.92 लाख टन दर्ज किया गया है. वहीं कई रबी फसलों के बाजार भाव MSP से नीचे चल रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
भारतीय मसाला उद्योग को मिलेगा नया ग्लोबल सपोर्ट, सस्टेनेबिलिटी और फूड सेफ्टी पर बढ़ा जोर
विश्व मसाला संगठन और दक्षिण भारत में नीदरलैंड के महावाणिज्य दूतावास ने मिलकर “सस्टेनेबल स्पाइस वैल्यू चेन” विषय पर सेमिनार आयोजित किया. इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि अब वैश्विक बाजार में मसालों की क्वालिटी के साथ फूड सेफ्टी, ट्रेसबिलिटी और टिकाऊ खेती भी बेहद जरूरी हो गई है. भारतीय मसाला बोर्डके मार्केटिंग डायरेक्टर बी.एन झा के अनुसार, भारत 250 से ज्यादा तरह के मसाले 180 से अधिक देशों को निर्यात करता है और यूरोप में भारतीय मसालों की मांग लगातार बढ़ रही है.
-
Posted By: Kisan India
SBI कर्मचारियों की 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल, इन तारीखों पर बंद रहेंगी बैंक ब्रांच
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 25 और 26 मई 2026 को देशभर में हड़ताल पर जाएंगे. यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) की ओर से बुलाई गई है. कर्मचारियों ने पेंशन, भर्ती, आउटसोर्सिंग और वेतन समानता समेत 16 मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है. 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने की वजह से लगातार चार दिन तक ब्रांच से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आज से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना, परिवार के मुखिया को देने होंगे 34 सवालों के जवाब
उत्तर प्रदेश में आज से जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है. परिवार के मुखिया अब घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. इसके लिए se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और 34 सवालों के जवाब देने होंगे. किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 अंकों की आईडी मिलेगी, जिसे बाद में घर आने वाले जनगणना कर्मियों को दिखाना होगा. यह प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में फिर बढ़ने लगी गर्मी, 9 मई तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार
दिल्ली में अब मौसम धीरे-धीरे सूखा होता जा रहा है और तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग और IMD के अनुसार शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. गुरुवार को आसमान साफ रहने के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं. आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है. फिलहाल 15 मई तक लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है, हालांकि 10 मई के आसपास नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है.
-
Posted By: Kisan India
इंदौर में गिरते भूजल स्तर पर बड़ा एक्शन, 15 हजार इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग होगी अनिवार्य
इंदौर नगर निगम ने शहर में बढ़ते जल संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब इंदौर की 15 हजार इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया जाएगा. इसके साथ ही निर्माण कार्यों में नर्मदा जल के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है. नगर निगम का कहना है कि बढ़ती गर्मी और पानी की कमी को देखते हुए यह कदम शहर में जल संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज, CM रेखा गुप्ता ने 13 राहत वैन को किया रवाना
रेखा गुप्ता ने दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए 13 हीटवेव रिस्पॉन्स वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वैन राजधानी के सभी जिलों में लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगी. सरकार की ओर से ओआरएस, टोपी, गमछा और फर्स्ट एड जैसी जरूरी सामग्री भी बांटी जा रही है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि तेज गर्मी के दौरान सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें.