Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: हरियाणा में समय से पहले धान की रोपाई रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज, पंजाब में 20 हजार हेक्टेयर में होगी मक्का की खेती, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से आज 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत कई संभागों के जिलों में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है. भोपाल के मौसम विभाग के मुताबिक शाम को मौसम का मिजाज बदलेगा, हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत करीब 27 जिलों में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
इस बात से बहुत खुश हैं कि सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है- अग्निमित्रा पॉल
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि वे इस बात से बहुत खुश हैं कि सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. उन्होंने बताया कि 207 भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें नामित किया है. उन्होंने यह भी कहा कि सुवेंदु अधिकारी पूरी तरह से इस पद के योग्य हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है और सभी विधायकों का उन्हें समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और वे चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ‘सद्भावना यात्रा’ में शामिल हुए
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ‘सद्भावना यात्रा’ में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल और असम में चुनावों में गड़बड़ी की गई है और एक तरह से चुनाव प्रणाली को प्रभावित किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए और जोड़े जाते हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग और नौकरशाही पर सरकार का प्रभाव है. उन्होंने कहा कि जनता अब यह समझने लगी है और आने वाले समय में बदलाव होगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम बंगाल के 23 में से 20 जिलों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में से 20 जिलों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है और ऐसा कोई जिला नहीं है जहां पार्टी का कोई विधायक न हो. उन्होंने भवानीपुर की जनता का धन्यवाद किया. शाह ने कहा कि पिछली बार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था. उन्होंने यह भी बताया कि ममता बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह उनके गढ़ में चुनाव लड़ने गई थीं, लेकिन इस बार सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें उनके ही क्षेत्र में हराया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पूर्व मिदनापुर के कोंटाई में सुवेंदु अधिकारी के घर के पास जश्न मनाया गया
पूर्व मिदनापुर के कोंटाई में सुवेंदु अधिकारी के घर के पास जश्न मनाया गया. उन्हें पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कई सालों की लड़ाई के बाद अब एक बड़ा बदलाव आया है- भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कई सालों की लड़ाई के बाद अब एक बड़ा बदलाव आया है और वह सपना पूरा हुआ है जो वे देख रहे थे. उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि वे जनता के साथ मिलकर आगे काम करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गेहूं घोटाला, 13 आढ़तियों के लाइसेंस रद्द
जांच में सामने आया कि कुछ व्यापारियों ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की बची हुई मात्रा का गलत इस्तेमाल किया. आरोप है कि उत्तर प्रदेश से आए गेहूं को हरियाणा के किसानों के नाम पर सिस्टम में दर्ज कर एमएसपी पर बेचा गया. अब पुलिस यह जांच करेगी कि यह गेहूं कहां से आया, इसे कम कीमत पर खरीदा गया था या नहीं और इसे सरकारी रिकॉर्ड में कैसे शामिल किया गया. इससे पहले एडीसी राहुल राय्या की टीम ने यूपी से गेहूं खरीदने के आरोप में 13 आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए थे. इनमें करनाल मंडी के 4, इंद्री के 6 और बियाना सब-यार्ड के 3 आढ़ती शामिल हैं. वहीं घरौंडा मंडी में जांच के बाद कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वापस भेज दिया गया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में धान के बाद गेहूं घोटाला! अब होगी जांच
हरियाणा में पिछले खरीफ सीजन में धान खरीद घोटाले के आरोपों के बाद अब गेहूं खरीद सीजन में भी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के गैर-पंजीकृत किसानों का गेहूं फर्जी तरीके से करनाल के किसानों के नाम पर जिले की अलग-अलग मंडियों में बेचा गया. मामले की जांच के बाद करनाल, इंद्री और बियाना सब-यार्ड के छह आढ़तियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. यह कार्रवाई एडीसी राहुल रायया की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता चुने गए, अमित शाह ने दी बधाई
अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है- रविशंकर प्रसाद
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर दौरे को देश के लिए गर्व की बात बताया. उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है. मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री का वहां जाना बेहद महत्वपूर्ण और सम्मान की बात है.
-
Posted By: Isha Gupta
“संविधान से ऊपर कोई नहीं!” बंगाल विधानसभा भंग होने पर रविशंकर प्रसाद का ममता पर बड़ा हमला
रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग होने पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार कोई भी विधानसभा अपनी पांच साल की अवधि से एक दिन भी ज्यादा नहीं चल सकती. पटना में उन्होंने कहा कि भारी हार के बावजूद ममता बनर्जी इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं, जबकि वह खुद संविधान की बात करती हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा का भंग होना पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां! लेकिन इन छात्रों के लिए जारी रहेंगी खास क्लासेस
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. हालांकि, कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 11 मई से ही रेमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी. इन विशेष कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई मजबूत करना और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाना है.
-
Posted By: Isha Gupta
“कुर्सी इतनी पसंद है तो घर ले जाइए!” ममता बनर्जी पर हरियाणा CM सैनी का तीखा हमला
नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में ममता बनर्जी और INDIA गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र का अपमान कर रहा है. सैनी ने तंज कसते हुए कहा, “अगर कुर्सी से इतना प्यार है तो उसे घर ले जाइए, कौन रोक रहा है?” उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने TMC को सत्ता से बाहर करने का जनादेश दिया है, इसलिए लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए. हरियाणा CM ने आरोप लगाया कि TMC शासन में लोगों पर अत्याचार हुए, FIR तक दर्ज नहीं हुईं और अब जनता ने उनकी हार का जश्न मनाया है.
-
Posted By: Isha Gupta
चेन्नई में विजय के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब! घर के बाहर समर्थकों ने बजाईं सीटियां, लगाए जोरदार नारे
विजय के समर्थन में चेन्नई के पट्टिनपक्कम स्थित उनके आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे. इस दौरान समर्थकों ने सीटियां बजाकर और जोरदार नारे लगाकर अपना समर्थन जताया. TVK प्रमुख विजय के समर्थन में दिखा यह उत्साह तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ती उनकी लोकप्रियता का संकेत माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
त्रिपुरा में नौकरियों की बारिश! CM माणिक साहा बोले, ’20,800 से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी’
माणिक साहा ने अगरतला के प्रज्ञा भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा पारदर्शिता के साथ रोजगार देने की बात करते हैं और त्रिपुरा सरकार उसी दिशा में काम कर रही है. सीएम साहा ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद अब तक 20,800 से ज्यादा नियुक्ति पत्र पूरी पारदर्शिता के साथ बांटे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के नौकरी देना सरकार की प्राथमिकता है.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण से पहले बढ़ी सियासी हलचल! कोलकाता पहुंचे नागालैंड CM
नेफिउ रियो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं. वह कल होने वाले नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच देशभर के कई बड़े नेताओं का कोलकाता पहुंचना इस समारोह को बेहद खास और राजनीतिक रूप से अहम बना रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी के दौरे के बाद चमका आदि कैलाश! 165 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से बदलेगा पिथौरागढ़
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2023 में नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दौरे के बाद यह क्षेत्र दुनियाभर में नई पहचान बना चुका है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुंजी गांव, जागेश्वर और पिथौरागढ़ का दौरा कर पार्वती कुंड में पूजा की थी, जिसके बाद आदि कैलाश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है. सीएम धामी ने कहा कि आज पिथौरागढ़ जिले में 165 करोड़ रुपये से अधिक की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.
-
Posted By: Isha Gupta
50 साल बाद बंगाल में इतिहास! BJP सरकार बनने से पहले ममता पर हरष वी शृंगला का बड़ा हमला
हरष वी शृंगला ने कोलकाता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि कल पश्चिम बंगाल में BJP की नई सरकार बनना एक ऐतिहासिक पल होगा. उन्होंने दावा किया कि 50 साल बाद पहली बार राज्य और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार बनेगी. शृंगला ने कहा कि बंगाल की जनता जिस बदलाव का इंतजार कर रही थी, वह अब आ चुका है और नई सरकार सुरक्षा, विकास और मानवता पर काम करेगी. उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा भंग होने के साथ ही TMC सरकार का कार्यकाल खत्म हो चुका है और उनका मुख्यमंत्री पद स्वतः समाप्त हो गया है.
-
Posted By: Isha Gupta
क्रूज पर फैला हंतावायरस! क्या COVID जैसी नई आफत आने वाली है?
दिल्ली एम्स के प्रोफेसर डॉ. पुनीत मिश्रा ने हंतावायरस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह कोई नया वायरस नहीं है और मुख्य रूप से चूहे के जरिए इंसानों में फैलता है. हाल ही में क्रूज पर सामने आए मामले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इसके लक्षणों में तेज बुखार, थकान, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं. कुछ मामलों में फेफड़ों और किडनी पर भी गंभीर असर पड़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में धान की समय से पहले रोपाई रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है
हरियाणा में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने धान की समय से पहले रोपाई रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार दोपहर को करनाल जिले के सांगोहा और रांबा गांवों में करीब 12 एकड़ में तैयार की गई धान की नर्सरी को नष्ट किया गया. यह कार्रवाई पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई. विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसानों को पहले ही नोटिस देकर नर्सरी खुद हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर हरियाणा प्रिजर्वेशन ऑफ सबसॉइल वाटर एक्ट, 2009 के तहत सख्त कदम उठाया गया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री निशांत कुमार बोले- पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना काम करूंगा
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना काम करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में 20 हजार हेक्टेयर में होगी मक्का की खेती
भूजल संकट से जूझ रहे पंजाब में राज्य सरकार ने इस खरीफ सीजन में मक्का खेती को बढ़ावा देने की योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. इसे सकारात्मक कदम माना जा रहा है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि धान पर राज्य की भारी निर्भरता कम करने के लिए अभी और बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है. सरकार ने 2025 में किसानों को धान की जगह खरीफ मक्का लगाने के लिए 12 हजार हेक्टेयर में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था. अब इस सीजन में लक्ष्य बढ़ाकर करीब 20 हजार हेक्टेयर कर दिया गया है. इसके साथ ही कृषि विभाग ने कपास की खेती का लक्ष्य भी 1.25 लाख हेक्टेयर तय किया है, जो धान का एक बेहतर विकल्प माना जाता है. यह पिछले खरीफ सीजन के मुकाबले करीब 6 हजार हेक्टेयर ज्यादा है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
सुवेंदु अधिकारी के आवास की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने किया हालात का जायजा
पूर्व मेदिनीपुर में सुवेंदु अधिकारी के आवास की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने समीक्षा बैठक की. पूर्व मेदिनीपुर के SP अंगशुमान साहा ने बताया कि सुरक्षा मूल्यांकन के तहत आसपास के इलाकों की स्थिति का जायजा लिया गया. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बड़े स्तर पर हिंसा की घटनाएं सामने नहीं आई हैं, लेकिन कुछ मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की हैं. पुलिस प्रशासन ने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा मजबूत करने के लिए अतिरिक्त निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
केरल कांग्रेस विधायक दल नेता चयन पर अजय माकन ने सौंपी रिपोर्ट
दिल्ली में अजय माकन ने कहा कि केरल के लिए AICC पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक दल ने एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित कर नेतृत्व को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया है. अजय माकन ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने विधायकों से आमने-सामने बातचीत की और उनके सभी सुझाव व विचार विस्तार से नोट किए. उन्होंने कहा कि केवल नाम ही नहीं बल्कि कई मुद्दों पर विधायकों की राय भी दर्ज की गई, जिसे अब आलाकमान को भेज दिया गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
तमिलनाडु सरकार गठन विवाद पर उमर अब्दुल्ला बोले- सबसे बड़ी पार्टी को मिलना चाहिए मौका
श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए. उमर अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी 13 दिन की सरकार भी इसी प्रक्रिया के तहत बनी थी. उन्होंने कहा कि विजय को भी सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए और बहुमत का फैसला विधानसभा में होना चाहिए. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
तमिलनाडु राजनीतिक संकट पर प्रियांक खरगे का हमला, बोले- सदन में साबित हो बहुमत
बेंगलुरु में प्रियांक खरगे ने तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा TVK से 118 विधायकों के समर्थन की मांग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो उसे मौका मिलना चाहिए और बहुमत का परीक्षण राजभवन नहीं बल्कि विधानसभा में होना चाहिए. प्रियांक खरगे ने राज्यपाल की भूमिका पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर वे किसके लिए काम कर रहे हैं. उनके इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बहुमत परीक्षण और राज्यपाल की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक पर बोले मनोज झा, कहा- जनता के मुद्दों पर काम करे नई सरकार
दिल्ली में मनोज कुमार झा ने पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई एक तय राजनीतिक ट्रेंड नहीं है. बिहार और असम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में पार्टी अलग तरीके से नेतृत्व चुनती रही है. मनोज झा ने कहा कि बंगाल में जो भी सरकार बने, उसे जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो चुनाव हारने से कोई व्यवस्था खत्म नहीं होती और देश की चुनौतियों का सामना मिलकर करना जरूरी है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अखिलेश यादव पर भाजपा का बड़ा हमला, शशांक मणि बोले- 2027 में ज़मानत भी नहीं बचेगी
दिल्ली में भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को स्वीकार करना चाहिए और लोकतंत्र का सम्मान करते हुए इस्तीफा देना चाहिए. शशांक मणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में उनकी हार तय है और उनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी. भाजपा नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में भाजपा खेमे में उत्साह, शाम तक विधायक दल के नेता के नाम पर फैसला संभव
कोलकाता में भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खुशी का दिन है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने दावा किया था कि अमित शाह या कोई केंद्रीय मंत्री 4 तारीख के बाद पश्चिम बंगाल नहीं आएंगे, आज वही लोग घर में बैठे हैं और अमित शाह कोलकाता पहुंचे हैं. राहुल सिन्हा ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा और शाम 6 बजे तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी. पार्टी में इसे लेकर उत्साह का माहौल है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करना लक्ष्य, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर: दीपक प्रकाश
पटना में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने नया कार्यभार मिलने के बाद कहा कि सरकार द्वारा बिहार के विकास के लिए तय किए गए लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करेंगे. दीपक प्रकाश ने बताया कि पंचायती राज विभाग की ओर से चल रही योजनाओं को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि उनका लाभ सीधे गांवों और आम लोगों तक पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
राजस्व विभाग में पारदर्शिता होगी प्राथमिकता, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई: दिलीप जायसवाल
पटना में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देना है. उन्होंने कहा कि बिहार की करीब 70 प्रतिशत आबादी का काम किसी न किसी रूप में राजस्व विभाग से जुड़ा रहता है, इसलिए विभाग की जिम्मेदारी काफी अहम है. दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि गलत काम करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को लंबित सार्वजनिक कार्यों को तेजी से पूरा करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम करने के निर्देश दिए हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में BJP सरकार गठन की तैयारी तेज, कल होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण
कोलकाता में भाजपा नेता सुभाष सरकार ने भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की 4 साल की तपस्या और विचारधारा की लड़ाई का परिणाम है. सुभाष सरकार के अनुसार बंगाल की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है और अब राज्य को नई दिशा देने वाला मुख्यमंत्री चुना जाएगा. उन्होंने कहा कि नई सरकार विकास, सुशासन और बेहतर प्रशासन पर काम करेगी. भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. वहीं कल होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक बताया जा रहा है. (ANI)
-
Posted By: Kisan India
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सैनिकों और पूर्व सैनिकों को संपत्ति रजिस्ट्री में मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद जवानों की विधवाओं को बड़ी राहत देते हुए संपत्ति रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में छूट देने का फैसला किया है. नई व्यवस्था के तहत पात्र लोगों को 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीदने पर 25 प्रतिशत तक स्टाम्प शुल्क में राहत मिलेगी. सरकार का कहना है कि यह फैसला देश सेवा करने वाले जवानों के सम्मान और उनके कल्याण को ध्यान में रखकर लिया गया है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह व्यवस्था तुरंत लागू कर दी गई है. हालांकि यह छूट केवल एक बार मिलेगी और 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाली संपत्ति पर अतिरिक्त राशि का शुल्क सामान्य नियमों के अनुसार देना होगा.
-
Posted By: Kisan India
आंध्र प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, CM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर अधिकारियों और तेल कंपनियों के साथ बैठक की. राज्य में ईंधन की कमी की आशंका के बाद कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और 400 से ज्यादा आउटलेट अस्थायी रूप से बंद करने पड़े. लोगों में बढ़ती चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे राज्य में ईंधन की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जाए और सोमवार तक हालात सामान्य किए जाएं. सरकार ने लोगों से घबराकर ज्यादा खरीदारी न करने की अपील भी की है.
-
Posted By: Kisan India
मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रीवा में दिन का तापमान 34 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र के 21 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है. ग्वालियर, सतना, सीधी, मुरैना और शहडोल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी का असर बना रह सकता है.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में शराब की बोतलों पर लग सकता है सेस, कचरा प्रबंधन के लिए सरकार की नई तैयारी
उत्तराखंड में ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. शहरी विकास विभाग ने शराब की हर बोतल पर 1 रुपये सेस लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है. इस पैसे का इस्तेमाल प्रदेश के 108 नगर निकायों में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक राज्य में रोजाना 2100 टन से ज्यादा ठोस कचरा निकलता है, जिसके निस्तारण में भारी खर्च आता है. विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से निकायों को स्थायी फंड मिल सकेगा और कूड़ा प्रबंधन की समस्या कम करने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
नमो भारत स्टेशनों के नाम बदलेंगे, अब ब्रांड के साथ होगी नई पहचान
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 21 स्टेशनों को अब कंपनियों के ब्रांड नाम से नई पहचान मिल सकती है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत कंपनियां स्टेशन के नाम के साथ अपना ब्रांड जोड़ सकेंगी और स्टेशन के अंदर-बाहर बड़े स्तर पर प्रचार कर पाएंगी. अधिकारियों के मुताबिक इस योजना से निगम को लाखों रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि नमो भारत कॉरिडोर पर अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं, जिससे कंपनियों को बड़े स्तर पर विज्ञापन का मौका मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
सरकार गठन पर टीवीके का बड़ा अल्टीमेटम, विजय बोले- जरूरत पड़ी तो सभी विधायक देंगे इस्तीफा
अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी संदेश दिया है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके सरकार बनाने की कोशिश करती है, तो टीवीके के सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे. टीवीके का दावा है कि जनता ने सबसे ज्यादा समर्थन उन्हें दिया है, इसलिए सरकार बनाने का पहला मौका भी उन्हें मिलना चाहिए. वहीं राज्यपाल ने बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए अभी सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी है. दूसरी ओर डीएमके और एआईएडीएमके की बैठकों के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब की मंडियों में कम हुई भीड़, गेहूं उठान तेज करने के लिए भेजीं 100 अतिरिक्त रेल रैक
पंजाब में इस बार गेहूं खरीद सीजन के दौरान मंडियों से तेजी से उठान हो रही है, जिससे किसानों को राहत मिली है. केंद्र सरकार ने मंडियों में भीड़ और दबाव कम करने के लिए 100 अतिरिक्त विशेष रेल रैक भेजी हैं. इनकी मदद से करीब 3 लाख टन गेहूं उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों तक पहुंचाया जाएगा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 6 मई तक पंजाब की मंडियों से लगभग 78.96 लाख टन गेहूं उठाया जा चुका है, जो पिछले साल की तुलना में ज्यादा है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम बंगाल चुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- दबाव में कराया गया मतदान
अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों ने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि दबाव में वोट डाला. अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की भारी तैनाती से लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और पार्टी महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती.
-
Posted By: Kisan India
महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा पर रोक, राज ठाकरे की पार्टी के विरोध के बाद सरकार का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारियों के लिए प्रस्तावित हिंदी भाषा परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह फैसला राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विरोध के बाद लिया गया. मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि सरकार अब इस बात की समीक्षा करेगी कि अधिकारियों के लिए हिंदी परीक्षा वास्तव में जरूरी है या नहीं. वहीं मनसे नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के लोगों पर जबरन हिंदी थोपने की कोशिश कर रही थी. मामले को लेकर राज्य की राजनीति में बहस तेज हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली-बैंक और मुआवजे के मामलों का होगा समाधान
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. इस लोक अदालत में बिजली बिल, बैंक रिकवरी, मुआवजा और अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जा सकेगा. प्रशासन को ज्यादा से ज्यादा मामलों की पहचान कर समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाएगी.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में समय से पहले धान लगाने पर सख्ती, कृषि विभाग ने खेतों में चलवाया ट्रैक्टर
हरियाणा के करनाल जिले में कृषि विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए समय से पहले तैयार की गई धान की पौध नष्ट कर दी. विभाग ने संगोहा गांव के आसपास करीब 7 एकड़ क्षेत्र में लगी पौध पर ट्रैक्टर चलवाया और स्प्रे कराकर उसे खत्म कराया. अधिकारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार 15 मई से पहले धान की पौध तैयार करना और 15 जून से पहले रोपाई करना प्रतिबंधित है. विभाग का कहना है कि यह कदम भूजल स्तर को बचाने और पानी की ज्यादा खपत रोकने के लिए उठाया गया है.
-
Posted By: Kisan India
11 राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 11 राज्यों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. यूपी और बिहार में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
जैविक किसानों को राहत, सत्यापन की तारीख 3 जुलाई तक बढ़ाई गई
जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने किसानों के अनिवार्य भौतिक सत्यापन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 3 जुलाई 2026 कर दी है. सरकार ने बताया कि नेटवर्क समस्या, रिकॉर्ड अपडेट और किसानों के अस्थायी पलायन जैसी वजहों से कई किसान अब तक सत्यापन पूरा नहीं कर पाए थे. अब तक करीब 52 प्रतिशत किसानों का सत्यापन हो चुका है. सरकार ने साफ किया है कि तय समय के बाद बिना सत्यापन वाले किसानों के लिए कई सेवाएं बंद हो सकती हैं.
-
Posted By: Kisan India
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, अमेरिकी जहाजों पर हमले की कोशिश नाकाम
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोतों को ईरान की ओर से निशाना बनाने की कोशिश की गई. हालांकि अमेरिकी सेना ने समय रहते हमले को नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई भी की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया. घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और तनाव को लेकर चिंता बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
कपास आयात शुल्क हटाने की मांग तेज, टेक्सटाइल उद्योग ने सरकार से मांगी राहत
भारतीय कपड़ा उद्योग ने कच्चे कपास पर लगने वाली आयात शुल्क हटाने की मांग तेज कर दी है. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 11 प्रतिशत आयात शुल्क होने से घरेलू मिलों को महंगा कपास खरीदना पड़ रहा है, जबकि एशिया के कई देशों को बिना शुल्क के सस्ता कपास मिल रहा है. उद्योग का कहना है कि इससे भारतीय कंपनियां वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा में पीछे हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में टेक्सटाइल और अपैरल निर्यात 2.2 प्रतिशत घटकर 35.79 अरब डॉलर रह गया है, जिससे उद्योग की चिंता और बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, यूपी-बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर तेज होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 12 मई के बीच तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. 8 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 9 और 10 मई को पारा 39 डिग्री तक जा सकता है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं बिहार के 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई इलाकों में अगले 48 घंटे तक बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
लीची किसानों के लिए बड़ी राहत, अब जल्दी खराब नहीं होंगे फल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वैज्ञानिकों को लीची और दूसरे फलों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने में बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि पिछले साल किसानों ने शिकायत की थी कि लीची 2 से 4 दिन में खराब हो जाती है, जिससे उन्हें कम कीमत पर फल बेचना पड़ता है. इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों की विशेष टीम बनाई गई, जिसने रिसर्च शुरू की. अब आम की शेल्फ लाइफ 25 से 30 दिन तक बढ़ाने में सफलता मिली है. सरकार का कहना है कि इससे किसानों को फसल खराब होने का नुकसान कम होगा और बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगे.