Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है. पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं. मौसम विभाग ने आज श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जुलाई से सितंबर के खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी
खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता के बीच केंद्र सरकार का कहना है कि जुलाई से सितंबर के खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी. सरकार के अनुसार, खरीफ सीजन की करीब 43 प्रतिशत खाद की जरूरत पहले ही पूरी की जा चुकी है और बाकी मांग घरेलू उत्पादन से पूरी होने की उम्मीद है. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की संस्था AMIS के मुताबिक, जून में वैश्विक उर्वरक बाजार में कुछ राहत के संकेत मिले हैं. हॉर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति बेहतर होने और ऊर्जा की कीमतों में नरमी आने से खाद की कीमतों पर दबाव कुछ कम हुआ है. हालांकि, कई देशों में खाद अब भी किसानों की पहुंच से महंगी बनी हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दुनियाभर में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी
दुनियाभर में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खाद महंगी बनी रही तो किसान इसका कम इस्तेमाल करेंगे. इससे फसलों की पैदावार घट सकती है और भविष्य में कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ कृषि जिंसों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है. डच वित्तीय सेवा कंपनी ING Think के विश्लेषकों के अनुसार, खाद की ऊंची कीमतों से सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों के किसानों पर पड़ेगा. इन देशों के किसान लागत बढ़ने पर खाद का इस्तेमाल कम कर सकते हैं, जबकि विकसित देशों के किसानों के पास इस स्थिति से निपटने के ज्यादा विकल्प होते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए.
#WATCH रियासी (जम्मू-कश्मीर): चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए। pic.twitter.com/R2vn5aL1gr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/ZEYzbQVSmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अल नीनो के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बार अल नीनो के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है. इसका असर कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों के उत्पादन पर पड़ सकता है. विश्वविद्यालय के अनुसार, हालांकि उत्पादन पर मौसम का असर पड़ने की आशंका है, लेकिन पिछले साल की अच्छी पैदावार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन की बढ़ती कीमतों का भी मक्का के कारोबार और निर्यात पर असर पड़ रहा है. इन कारणों से बाजार में कीमतों की स्थिति बदल सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने मक्का किसानों के लिए कीमतों का अनुमान जारी किया
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) ने मक्का किसानों के लिए कीमतों का अनुमान जारी किया है. विश्वविद्यालय के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर 2026 में फसल कटाई के दौरान अच्छी गुणवत्ता वाले मक्का का खेत स्तर (फार्मगेट) पर भाव 2,200 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल रह सकता है. यह अनुमान टीएनएयू के सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट स्टडीज (CARDS) ने अपनी प्राइस फोरकास्टिंग स्कीम के तहत लगाया है. इसके लिए उदुमलपेट कृषि उपज मंडी (APMC) में पिछले 15 वर्षों के मक्का के भाव का विश्लेषण किया गया है. विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे इसी अनुमान को ध्यान में रखकर बुवाई और फसल की योजना बनाएं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं.
#WATCH चित्रकूट (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं। pic.twitter.com/AkRhLwHeJj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार ने तोतापुरी आम के लिए MIP 1,545 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है
सरकार ने तोतापुरी आम के लिए मार्केट इंटरवेंशन प्राइस (MIP) 1,545 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाना और बाजार में कीमतें गिरने पर होने वाले नुकसान से बचाना है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से तोतापुरी आम उगाने वाले किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा.साथ ही बाजार में कीमतों में अचानक गिरावट आने पर भी उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. इस सरकारी खरीद से आम की कीमतों में स्थिरता आएगी, किसानों की आय सुरक्षित रहेगी और उन्हें अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सकेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु में खोपरा और तोतापुरी आम की होगी सरकारी खरीद
तमिलनाडु के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने राज्य के किसानों से खोपरा (सूखा नारियल) और तोतापुरी आम की खरीद को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस खरीद को मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि इससे बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान भी किसानों के हितों की रक्षा होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश के 23 राज्यों में 9 जुलाई को मानसून का असर और तेज रहने वाला है
देश के 23 राज्यों में 9 जुलाई को मानसून का असर और तेज रहने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने और जलभराव जैसी समस्याएं पैदा होने की आशंका है. आईएमडी ने कहा है कि मुंबई में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.