Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today’s Top News List: CJP ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया, खरीफ में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है. पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं. मौसम विभाग ने आज श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
'10 करोड़ मिलने थे, जमीन पर पहुंचे सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये’, कंगना रनौत का हिमाचल सरकार पर हमला
कुल्लू में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. कंगना ने दावा किया कि MPLADS के तहत 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलनी थी, लेकिन अब तक केवल 1.5 करोड़ रुपये ही जमीन पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन और अधिकारियों की लापरवाही से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के ढीले रवैये को दुखद और चिंताजनक बताया.
-
Posted By: Isha Gupta
वन्यजीव तस्करों पर बड़ा शिकंजा, CBI-DRI की संयुक्त कार्रवाई में 53 दुर्लभ जीव-जंतुओं का रेस्क्यू
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और डीआरआई (मुंबई) ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर कई दुर्लभ वन्यजीवों को तस्करों के चंगुल से बचाया. कार्रवाई के दौरान 15 स्लो लोरिस, 2 बिंटुरोंग, 28 स्टार कछुए, 6 मिस्री गिद्ध (Egyptian Vultures) और 2 शिकरा पक्षियों को सुरक्षित बरामद किया गया. ये सभी जीव और पक्षी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 (Schedule-I) में शामिल हैं, जिन्हें भारत में सबसे अधिक कानूनी सुरक्षा प्राप्त है. एजेंसियां अब इस पूरे वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
सीमा सुरक्षा पर अमित शाह की बड़ी बैठक, 119 सीमावर्ती जिलों के SP के साथ बनाई नई रणनीति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट एसपी कॉन्फ्रेंस-2026 की अध्यक्षता की. इस बैठक में देश की स्थलीय सीमाओं से जुड़े करीब 119 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हुए. बैठक में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकने, तस्करी पर नियंत्रण, खुफिया समन्वय और सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
-
Posted By: Saurabh Sharma
'शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा’, यूथ कांग्रेस का बड़ा ऐलान
हैदराबाद में भारतीय युवा कांग्रेस ने 'छात्रों का गूंज' अभियान के तहत छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. कार्यक्रम में छात्रों से शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई.
-
Posted By: Saurabh Sharma
'अब बंगाल में बनेगी श्यामा प्रसाद की सरकार'! BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
कोलकाता में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य पार्टी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘थोड़ा इंतजार कीजिए, इतनी जल्दबाजी क्यों? अब श्यामा प्रसाद की धरती पर श्यामा प्रसाद की सरकार बनेगी. तृणमूल का सफाया होगा. आगे क्या होता है, बस देखते जाइए.’ उनके इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
वीर जीवा जी महाले को मिलेगा भव्य सम्मान, प्रतापगढ़ किले पर बनेगा स्मारक, 1 करोड़ रुपये मंजूर
महाराष्ट्र के प्रतापगढ़ किले पर वीर जीवा जी महाले का स्मारक बनाया जाएगा. इसके लिए 1 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है. इस स्मारक का उद्देश्य वीर जीवा जी महाले के शौर्य और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना और उनके बलिदान को सम्मान देना है.
-
Posted By: Isha Gupta
उत्तराखंड में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, BRO युद्धस्तर पर जुटा
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण नागुन के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है. सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) लगातार राहत कार्य में जुटा है. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने BRO अधिकारियों को सड़क से मलबा जल्द हटाकर यातायात जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए.
-
Posted By: Isha Gupta
CM विजय की रैली की तैयारियां तेज! करूर में जुटने लगी भीड़, 10 जुलाई को होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
तमिलनाडु के करूर में 10 जुलाई को होने वाली मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं. कार्यक्रम स्थल पर मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं. रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
'भारत-ऑस्ट्रेलिया साथ आए तो दोनों की जीत तय’, मेलबर्न में PM मोदी ने ट्रेड एग्रीमेंट की गिनाईं खूबियां
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर जो भी काम करते हैं, उसका फायदा दोनों देशों को होता है. उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता (Trade Agreement) इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ता व्यापार, निवेश और सहयोग न केवल आर्थिक संबंधों को मजबूत कर रहा है, बल्कि दोनों देशों के लोगों के लिए भी नए अवसर पैदा कर रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु में 15,037 करोड़ का मेगा निवेश! विक्रम सोलर लगाएगी बड़ा प्लांट, 2,670 लोगों को मिलेगा रोजगार
चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मौजूदगी में विक्रम सोलर की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह प्लांट तिरुनेलवेली जिले के SIPCOT गंगईकोंडन इंडस्ट्रियल पार्क में लगाया जाएगा. इस परियोजना में 15,037 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे करीब 2,670 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. यह समझौता उद्योग, निवेश प्रोत्साहन एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अवैध पेड़ कटाई: बीएचयू से 2.65 करोड़ रुपये वसूलने का एनजीटी ने दिया निर्देश
नयी दिल्ली: नौ जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पर 2.65 करोड़ रुपये से अधिक का पर्यावरणीय जुर्माना लगाने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.
इससे पहले एनजीटी ने एक समिति बनाई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 1,300 एकड़ के परिसर में चंदन के सात पेड़ों समेत कुल 33 पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई थी. इसके बाद पिछले साल अगस्त में एनजीटी ने मामले का निपटारा करते हुए यूपीपीसीबी को पर्यावरणीय जुर्माने का आकलन करने और तीन महीने में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था.
-
Posted By: Isha Gupta
'भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर'! भारतीय समुदाय के बीच बोले PM अल्बनीज
मेलबर्न में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा कि यहां का उत्साह और जोश भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की असली पहचान है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों और उनके लोगों की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और गतिशीलता ही इस मजबूत रिश्ते को आगे बढ़ा रही है. अल्बनीज़ ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सहयोग और आपसी विश्वास की भी सराहना की.
-
Posted By: Isha Gupta
मेलबर्न में 'मोदी-मोदी' की गूंज! PM मोदी और एंथनी अल्बनीज ने भारतीय समुदाय से की मुलाकात
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मार्वल स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों और समुदाय के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों की मौजूदगी देखने को मिली.
-
Posted By: Isha Gupta
वक्फ संपत्तियों पर BJP का बड़ा दावा! 2 लाख से ज्यादा संपत्तियों का हो ऑडिट', योगी सरकार से की मांग
लखनऊ में बीजेपी नेता मोहसिन रज़ा ने वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, जिनमें से 1.27 लाख संपत्तियां सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के तहत दर्ज हैं. उनका आरोप है कि इन संपत्तियों से होने वाली आय का नियमित ऑडिट नहीं होता. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी वक्फ संपत्तियों का ऑडिट कराने की मांग की. मोहसिन रज़ा ने यह भी कहा कि केवल लखनऊ में ही सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड की मिलाकर करीब 4,000 संपत्तियां पंजीकृत हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
गाजियाबाद में बारिश से धंसी सड़क! गड्ढे में गिरी कार और स्कूटर, मची अफरा-तफरी
गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित अटल चौक के पास भारी बारिश के बाद सड़क अचानक धंस गई. इस दौरान एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन ने सड़क के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया, जंतर-मंतर पर 20 दिन से जारी है धरना
नयी दिल्ली: नौ जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेगी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉजपा का धरना 20वें दिन में प्रवेश कर गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सिंगरौली में ‘अंगूठा चोरी’ के जरिये खनन की अनुमति ली गई, सीबीआई जांच हो: कांग्रेस
नयी दिल्ली: नौ जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित धिरौली कोयला ब्लॉक में ‘‘फर्जी ग्राम सभाओं और मृत लोगों के अंगूठों के निशान का इस्तेमाल कर’’ खनन की अनुमति हासिल की गई। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि यह वन अधिकार कानून और पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम यानी पेसा कानून का उल्लंघन है तथा इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, इसमें शामिल कंपनियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा दावों का सत्यापन होने तक खनन पर रोक लगाई जाए।
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ठाणे जिले में बारिश संबंधी हादसों में तीन की मौत, 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे: नौ जुलाई (भाषा) : ठाणे जिले में पिछले एक सप्ताह में मानसून संबंधी हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. वहीं, मौसम से जुड़ी ताजा घटना में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जिला प्रशासन ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि तीनों मृतक ठाणे शहर, अंबरनाथ और मीरा-भायंदर के निवासी थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
एसआई भर्ती-2021 की दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू
जयपुर, 9 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा के लिए आवेदन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आयोग के अनुसार आगामी 20 सितम्बर को होने इस परीक्षा में मूल भर्ती के सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है. अभ्यर्थी 22 जुलाई तक अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे. यह व्यवस्था राजस्थान उच्च न्यायालय के दो जुलाई के अंतरिम आदेश की पालना में की गई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर छह हुई
वायनाड (केरल): नौ जुलाई (भाषा) : केरल के वायनाड में भूस्खलन में बृहस्पतिवार को आपदा स्थल से तीन और शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
विपक्ष सनातन परंपरा का अपमान करता है, भाजपा भारत की विरासत को बचा रही : योगी आदित्यनाथ
बांदा (उप्र): नौ जुलाई (भाषा) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सनातन परंपराओं का अपमान करने और प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जम्मू: नौ जुलाई (भाषा) : जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहन की टक्कर से तीन श्रमिकों की मौत
नोएडा: नौ जुलाई (भाषा) : गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन श्रमिकों की मौत हो गई. पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह घटना जेवर थाना क्षेत्र में नीमका गांव के पास हुई जब धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे तीन श्रमिकों को वाहन ने कुचल दिया. उन्होंने बताया कि हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की पहचान करण (24), मिथुन (25) और विश्वजीत (25) के रूप में हुई है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब सरकार फूलों के बीज उत्पादन पर दे रही है 40 प्रतिशत सब्सिडी : बागवानी मंत्री
चंडीगढ़: नौ जुलाई: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को अधिक लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कई किसान-हितैषी योजनाएं लागू कर रही है. उन्होंने कहा कि पुष्पोत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार अपनी बागवानी योजनाओं के तहत फूलों के बीज उत्पादन के लिए खेती की लागत पर अधिकतम 14,000 रुपये प्रति एकड़ तक 40 प्रतिशत सब्सिडी तीन वर्ष तक प्रदान कर रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार ने जीसीसी के लिए अपना काम किया, अब उद्योग क्षमताएं बढ़ाएं: सीईए
नयी दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने बजट में वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) को समर्थन देने के लिए कई उपायों की घोषणा कर अपना काम कर दिया है. अब उद्योग को कृत्रिम मेधा (एआई) से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए कौशल विकास, क्षमता निर्माण और नवाचार में निवेश करना चाहिए.
नागेश्वरन ने कहा कि एआई ने पुराने कारोबारी मॉडल को चुनौती दी है. इसके कारण नियमित, दोहराए जाने वाले और नियम-आधारित कार्य प्रभावित होने की संभावना है. केवल कम लागत पर आधारित कारोबारी मॉडल के समक्ष मौजूद जोखिमों को नजरअंदाज करना व्यावहारिक नहीं होगा.
उद्योग और सरकार के सहयोग की भूमिका का उल्लेख करते हुए सीईए ने कहा कि केंद्रीय बजट में जीसीसी के लिए ‘ट्रांसफर प्राइसिंग सेफ हार्बर’ व्यवस्था को सरल एवं विस्तारित कर उद्योग की काफी समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अमेरिका के हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत, 78 अन्य घायल- स्वास्थ्य मंत्री
दुबई: नौ जुलाई (एपी) ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दो दिन में अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 78 घायल हो गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केर्मनपुर ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की. यह पहली बार है जब हालिया हवाई हमलों के बाद ईरान की सरकार ने हताहतों का आंकड़ा जारी किया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पिनराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित स्थल का दौरा किया, अस्पताल में घायलों हालचाल जाना
वायनाड (केरल): नौ जुलाई: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन ने वायनाड जिले के कल्लाडी में भूस्खलन प्रभावित स्थल का बृहस्पतिवार को दौरा किया और अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना. केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के इस दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वी गोविंदन और एम वी जयराजन भी उनके साथ थे. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केरल में भारी बारिश जारी, तीन जिलों में आईएमडी ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया
तिरुवनंतपुरम: नौ जुलाई (भाषा) केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए राज्य के तीन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी के देवरिया में धान रोपाई के दौरान किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धान की रोपाई के दौरान खेत में काम कर रहे एक किसान की बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआ पाटन गांव में रहने वाले सतीश जायसवाल (55) और उनका बेटा अश्वनी बुधवार दोपहर अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
अयोध्या राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो: अखिलेश
लखनऊ: नौ जुलाई: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) की जांच किए जाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इनमें से ‘‘99.9 प्रतिशत’’ लोगों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंध पाए जाएंगे.
अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर चुनावी फायदे को धार्मिक मूल्यों से ऊपर रखने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि अगर यह जांच हो जाए तो भाजपा में ‘‘भगदड़’’ मच जाएगी. (भाषा)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केंद्र ने केरल के लिए 2,039 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी : मंत्री बशीर
तिरुवनंतपुरम: नौ जुलाई: केरल के लोक निर्माण मंत्री पी के बशीर ने घोषणा की है कि नयी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उनकी पहली बैठक के बाद केंद्र ने राज्य के लिए 2,039 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है.
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री बशीर ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर एक पोस्ट में कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में 49 करोड़ रुपये की लागत से वायनाड जिले के पेरिक्कल्लूर को कर्नाटक के बैराकुप्पे से जोड़ने के लिए कबानी नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा. (भाषा)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की
PM मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की.
#WATCH मेलबर्न | PM मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।
(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/kfV9rfZvpY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत में दूध उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई देने लगा है
भारत में दूध उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई देने लगा है. एक नए अध्ययन के अनुसार, बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के कारण खासकर भैंसों का दूध उत्पादन घट रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा पर देखा गया है, जो देश के प्रमुख दूध उत्पादक राज्यों में शामिल है. साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, बढ़ते तापमान और बदलते मौसम का डेयरी पशुओं पर सीधा असर पड़ रहा है. इससे दूध देने वाले पशुओं की उत्पादकता कम हो रही है।
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तोतापुरी आम की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान
कर्नाटक में तोतापुरी आम की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं. कृषि उपज मंडी समिति (APMC) की मंडियों में बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बहुत कम दाम मिल रहे हैं. हालात यह हैं कि तोतापुरी आम का भाव 4.37 रुपये प्रति किलो से गिरकर सिर्फ 3 रुपये प्रति किलो रह गया है. ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. वे लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव
दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ.
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलभराव हुआ।
वीडियो महरौली-बदरपुर रोड से है। pic.twitter.com/dzqFv363dl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नोएडा में बारिश से जलभराव, सड़कों पर लगा जाम
नोएडा शहर के कुछ इलाकों में बारिश होने से कई जगह जलभराव हो गया. यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-45 का है, जहां सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.
#WATCH नोएडा (यूपी): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ।
वीडियो नोएडा सेक्टर 45 से है। pic.twitter.com/qfoleej8om
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जुलाई से सितंबर के खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी
खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता के बीच केंद्र सरकार का कहना है कि जुलाई से सितंबर के खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी. सरकार के अनुसार, खरीफ सीजन की करीब 43 प्रतिशत खाद की जरूरत पहले ही पूरी की जा चुकी है और बाकी मांग घरेलू उत्पादन से पूरी होने की उम्मीद है. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की संस्था AMIS के मुताबिक, जून में वैश्विक उर्वरक बाजार में कुछ राहत के संकेत मिले हैं. हॉर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति बेहतर होने और ऊर्जा की कीमतों में नरमी आने से खाद की कीमतों पर दबाव कुछ कम हुआ है. हालांकि, कई देशों में खाद अब भी किसानों की पहुंच से महंगी बनी हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दुनियाभर में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी
दुनियाभर में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खाद महंगी बनी रही तो किसान इसका कम इस्तेमाल करेंगे. इससे फसलों की पैदावार घट सकती है और भविष्य में कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ कृषि जिंसों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है. डच वित्तीय सेवा कंपनी ING Think के विश्लेषकों के अनुसार, खाद की ऊंची कीमतों से सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों के किसानों पर पड़ेगा. इन देशों के किसान लागत बढ़ने पर खाद का इस्तेमाल कम कर सकते हैं, जबकि विकसित देशों के किसानों के पास इस स्थिति से निपटने के ज्यादा विकल्प होते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए.
#WATCH रियासी (जम्मू-कश्मीर): चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए। pic.twitter.com/R2vn5aL1gr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.
#WATCH मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेलबर्न में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/ZEYzbQVSmF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अल नीनो के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बार अल नीनो के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है. इसका असर कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों के उत्पादन पर पड़ सकता है. विश्वविद्यालय के अनुसार, हालांकि उत्पादन पर मौसम का असर पड़ने की आशंका है, लेकिन पिछले साल की अच्छी पैदावार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन की बढ़ती कीमतों का भी मक्का के कारोबार और निर्यात पर असर पड़ रहा है. इन कारणों से बाजार में कीमतों की स्थिति बदल सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने मक्का किसानों के लिए कीमतों का अनुमान जारी किया
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) ने मक्का किसानों के लिए कीमतों का अनुमान जारी किया है. विश्वविद्यालय के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर 2026 में फसल कटाई के दौरान अच्छी गुणवत्ता वाले मक्का का खेत स्तर (फार्मगेट) पर भाव 2,200 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल रह सकता है. यह अनुमान टीएनएयू के सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट स्टडीज (CARDS) ने अपनी प्राइस फोरकास्टिंग स्कीम के तहत लगाया है. इसके लिए उदुमलपेट कृषि उपज मंडी (APMC) में पिछले 15 वर्षों के मक्का के भाव का विश्लेषण किया गया है. विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे इसी अनुमान को ध्यान में रखकर बुवाई और फसल की योजना बनाएं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं.
#WATCH चित्रकूट (यूपी): यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर रहे हैं। pic.twitter.com/AkRhLwHeJj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार ने तोतापुरी आम के लिए MIP 1,545 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है
सरकार ने तोतापुरी आम के लिए मार्केट इंटरवेंशन प्राइस (MIP) 1,545 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाना और बाजार में कीमतें गिरने पर होने वाले नुकसान से बचाना है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से तोतापुरी आम उगाने वाले किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा.साथ ही बाजार में कीमतों में अचानक गिरावट आने पर भी उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. इस सरकारी खरीद से आम की कीमतों में स्थिरता आएगी, किसानों की आय सुरक्षित रहेगी और उन्हें अपनी उपज का बेहतर लाभ मिल सकेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु में खोपरा और तोतापुरी आम की होगी सरकारी खरीद
तमिलनाडु के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने राज्य के किसानों से खोपरा (सूखा नारियल) और तोतापुरी आम की खरीद को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं होगी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस खरीद को मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि इससे बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान भी किसानों के हितों की रक्षा होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश के 23 राज्यों में 9 जुलाई को मानसून का असर और तेज रहने वाला है
देश के 23 राज्यों में 9 जुलाई को मानसून का असर और तेज रहने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने और जलभराव जैसी समस्याएं पैदा होने की आशंका है. आईएमडी ने कहा है कि मुंबई में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.