फसल चौपट करने वाले कीटों को खत्म करेगा सोलर लाइट ट्रैप, घर पर बनाइये जुगाड़

लाइट ट्रैप लगाने से केमिकल कीटनाशकों की जरूरत कम हो जाती है. ये कीटों को प्राकृतिक रूप से खत्म करता है. इसको लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि किसानों को बिजली पर खर्च नहीं करना पड़ता क्योंकि यह सौर उर्जा से चलता है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 22 Jun, 2025 | 06:11 PM

किसानों के लिए बेहद जरूरी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा समय रहते करें. फसलों की सही से देखभाल न की जाए तो उनमें कीटों का आक्रमण होने लगता है. इन कीटों में ऐसे बहुत से कीट होते हैं जो रात में फसलों पर आक्रमण करते हैं. इन कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए किसान अपने खेतों में सोलर लाइट ट्रैप लगा सकते हैं. ये ट्रैप सोलर एनर्जी से चलते हैं जिसका इस्तेमाल कर खेतों में कीटों के आक्रमण को बचाया जा सकता है. सोलर लाइट ट्रैप खास तौर पर रात में आने वाले कीटों से फसलों की सुरक्षा करते हैं.

क्या है सोलर लाइट ट्रैप

सोलर लाइट ट्रैप एक कम लागत वाला उपकरण है जिसका इस्तेमाल खेतों में कीटों को कंट्रोल करने में किया जाता है. यह ट्रैप अपनी रोशनी से रात में कीटों को अपनी ओर आकर्षित करता है और फिर कीटों को तेल यै पानी के घोल में मिलाकर नष्ट कर देता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इस ट्रैप में किसी भी तरह के केमिकल कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, और इस ट्रैप को आप आसानी से घर में बना सकते हैं.

ऐसे तैयार करें ट्रैप

घर पर सोलर लाइट ट्रैप बनाने के लिए सबसे पहले सोलर पैनल को दिन में धूप लगने वाली जगह पर स्टैंड के ऊपर लगाएं ताकि सोलर पैनल चार्ज हो सके. इसके बाद पैनल को बैटरी से कनेक्ट करें और बैटरी में छोटा कंट्रोल यूनिट जोड़े जिससे रात में लाइट अपने आप चालू हो जाएं. इसके बाद LED बल्ब को बैटरी से जोड़ें और स्टैंड पर इस तरह से लगाएं कि वह नीचे लगाई गई ट्रे पर रोशनी डाले. नीचे रखी हुई ट्रे में पानी और उसमें थोड़ा डिटरजेंट या तेल या डीजल मिला दें ताकि कीट उसमें डूबकर मर जाएं. ट्रैप पर लगाइ गई कंट्रोल यूनिट से हर रात लाइट अपने आप जलेगी और कीट ट्रैप से निकलने वाली रोशनी से आकर्षित होकर ट्रे में गिर जाएंगे.

सोलर लाइट ट्रैप के फायदे

खेतों में सोलर लाइट ट्रैप लगाने से केमिकल कीटनाशकों की जरूरत कम हो जाती है. ये कीटों को प्राकृतिक रूप से खत्म करता है. इसको लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि किसानों को बिजली पर खर्च नहीं करना पड़ता क्योंकि यह सौर उर्जा से चलता है और एक बार लगाने के बाद लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बस समय-समय पर इसमें गी ट्रे को साफ करना होगा. जैवकि खेती के लिए ये ट्रैप बेस्ट होता है क्योंकि इसमें कीटों को बिना किसी कीटनाशक के मारा जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?

Vijay Wadettiwar Demands Immediate Financial Relief For Farmers Affected By Unseasonal Rains And Hailstorms

क्या महाराष्ट्र में धान किसानों को नहीं हो रहा बोनस का भुगतान, कांग्रेस नेता ने सरकार से की मदद की मांग

Samyukta Kisan Morcha Skm Opens Front Against Center Govt Anti Farmer Policies And Announce Kisan Mazdoor Sansad At Jantar Mantar In Delhi

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ SKM ने खोला मोर्चा, दिल्ली में जंतर-मंतर पर लगेगी किसान-मजदूर संसद

Gold Rate Today 25 February Check City Wise Price In India Silver Rise On Mcx Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhao

Gold Rate: फिर चढ़े सोना-चांदी के दाम 25 फरवरी को कीमतों में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जानें ताजा रेट

Punjab Agricultural University Advisory On Rising Temperatures For Wheat Crop

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की एडवाइजरी, गेहूं पैदावार में आ सकती है गिरावट.. पोटेशियम नाइट्रेट का करें स्प्रे

Phool Gobhi Ki Kheti Fuzziness Problem Due To Rising Temperature In Cauliflower Farming

फरवरी की गर्मी ने बिगाड़ी फूलगोभी की सूरत! ‘फजीनेस’ से किसान परेशान, ऐसे बचाएं अपनी फसल

Indian Customs Seize Chinese Walnut Containers Misdeclared As Afghan Imports To Evade 100 Percent Duty Under Safta

ड्यूटी चोरी का बड़ा खुलासा: अफगानिस्तान के नाम पर चीन से मंगाए गए अखरोट, कस्टम ने 46 कंटेनर किए जब्त