Raksha Bandhan 2025: भाई-बहनों का त्योहार.. कब है रक्षाबंधन 2025? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं की वो डोर है जो भाई-बहन को जन्मों तक बांधकर रखती है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए दुआ मांगती हैं और भाई वादा करते हैं कि हर हाल में उसकी रक्षा करेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्यार भरे त्योहार के पीछे कई ऐतिहासिक और धार्मिक कहानियां भी जुड़ी हैं? ऐसे में आइए इस खबर में जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें.

रक्षाबंधन वह पावन पर्व है जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं. भाई इसके बदले में बहन की रक्षा का वचन देते हैं.

महाभारत में द्रौपदी और श्रीकृष्ण, यम-यमुनाजी, रानी कर्णावती और हुमायूं जैसी कथाओं से यह त्योहार जुड़ा है, जो इसे धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से और भी पवित्र बनाता है.

1905 में रवींद्रनाथ टैगोर ने हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोगों से एक-दूसरे को राखी बांधने की अपील की थी, जो राष्ट्रीय एकता का संदेश बन गया.

इस साल यानी 2025 में रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त को मनाया जाएगा. पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी.

राखी बांधने के लिए शुभ समय 9 अगस्त को सुबह 5:37 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा. इस दौरान भद्रा काल नहीं रहेगा, इसलिए पूजा व राखी बंधन पूर्ण विधि से किए जा सकते हैं.

रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक होता है, जिसे भारत के हर कोने में सदियों से निभाया जाता रहा है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp