CBSE 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, रोल नंबर और एडमिट कार्ड रखें साथ

CBSE इस बार भी 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड केवल रीजन वाइज रिजल्ट जारी करेगा और यह नहीं बताएगा कि किस छात्र ने पूरे देश में टॉप किया है. हालांकि, कई स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों के नाम और अंक साझा कर सकते हैं.

नई दिल्ली | Published: 12 May, 2026 | 09:21 AM

CBSE 12th Result 2026: देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है.

इस साल देशभर के अलग-अलग राज्यों से लाखों विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए डिजिटल मूल्यांकन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. माना जा रहा है कि इससे रिजल्ट प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और पारदर्शी हुई है.

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जरूरी जानकारी की जरूरत होगी.

रिजल्ट देखने के लिए ये वेबसाइट्स उपयोगी रहेंगी-

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

आजकल छात्र डिजिटल डॉक्यूमेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करना काफी आसान रहेगा.

DigiLocker डाउनलोड स्टेप्स

टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी

CBSE इस बार भी 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड केवल रीजन वाइज रिजल्ट जारी करेगा और यह नहीं बताएगा कि किस छात्र ने पूरे देश में टॉप किया है. हालांकि, कई स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों के नाम और अंक साझा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस साल भी 100 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल किए जाएंगे. यदि कोई छात्र न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है. इससे छात्र एक या दो विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं.

Topics: