CBSE 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट हो गया जारी, 85.2 प्रतिशत छात्र हुए पास… लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर रिजल्ट हासिल किया है. लड़कियों का रिजल्ट लगभग 89%  रहा. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत करीब 82% दर्ज किया गया.

नई दिल्ली | Updated On: 13 May, 2026 | 02:43 PM

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया. इस साल कुल 85.20% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर रिजल्ट हासिल किया है.

इस साल का रिजल्ट कैसा रहा?

कुल पास प्रतिशत: 85.20%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.86%
लड़कों का पास प्रतिशत: 82.13%
पिछले साल का पास प्रतिशत: 88.39%

इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम रहा है.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

सीबीएसई 12वीं क्लास में 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र पास हो गए हैं. इस साल पास प्रतिशत 85.20% रहा है. यह पिछले साल के पास प्रतिशत से कम है. पिछले साल पास प्रतिशत 88.39% था.

लड़कियों का प्रदर्शन फिर रहा बेहतर

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का रिजल्ट लगभग 89%  रहा. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत करीब 82% दर्ज किया गया.

कहां देखें CBSE 12वीं रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी.

रिजल्ट देखने के लिए ये वेबसाइट्स उपयोगी हैं:

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट देखने के लिए छात्र ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

अब ज्यादातर छात्र डिजिटल डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करना आसान विकल्प बन गया है.

इस बार भी नहीं आएगी टॉपर्स लिस्ट

CBSE ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया है. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करेगा. यानी CBSE यह नहीं बताएगा कि देशभर में किस छात्र ने टॉप किया है. हालांकि कई स्कूल अपने स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों के नाम और अंक साझा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस साल भी कई छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होते हैं. अगर कोई छात्र न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिल सकता है. इससे छात्र एक या दो विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं.

रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक आने की संभावना रहती है. ऐसे में कई बार साइट स्लो हो जाती है या खुलने में समय लगता है. ऐसी स्थिति में छात्र घबराएं नहीं और कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें. विशेषज्ञों की सलाह है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही रिजल्ट देखें.

Published: 13 May, 2026 | 02:42 PM

Topics: