Holi 2026: होली के जिद्दी रंग अब होंगे चुटकियों में साफ, ये आसान घरेलू टिप्स चमकाएंगे आपके चेहरे और बाल

Holi Skincare Tips: होली के बाद चेहरे, बाल और शरीर पर लगे जिद्दी रंगों को हटाना अब आसान है. साबुन और केमिकल की बजाय दूध-बेसन, नारियल तेल, दही-शहद और मुल्तानी मिट्टी जैसे घरेलू नुस्खे अपनाकर आप त्वचा और बालों को सुरक्षित रखते हुए रंग मिनटों में हटा सकते हैं. इन आसान उपायों से होली की मस्ती का मज़ा बिना नुकसान के लिया जा सकता है.

नोएडा | Updated On: 4 Mar, 2026 | 09:08 AM

Holi Skincare Tips: होली का दिन मजेदार और रंगों से भरा होता है. चेहरे पर गुलाल, हाथ-पैरों पर गहरे रंग और बालों में पक्के रंग हर किसी के लिए खुशी और मस्ती का हिस्सा होते हैं. लेकिन जैसे ही खेल खत्म होता है और आईने में खुद को देखते हैं, पहला सवाल यही आता है, ‘अब ये रंग कैसे हटेंगे?’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साबुन और केमिकल वाले शैंपू से बार-बार रगड़ने पर त्वचा लाल और रूखी हो जाती है, बालों की नमी चली जाती है और स्किन पर जलन भी हो सकती है. ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं, तो रंग मिनटों में हट सकते हैं, वो भी बिना किसी नुकसान के.

चेहरे और शरीर से रंग हटाने के घरेलू नुस्खे

बालों से रंग हटाने के आसान उपाय

होली के बाद ध्यान रखने योग्य बातें

होली के बाद तुरंत गर्म पानी से न नहाएं, क्योंकि इससे रंग और गहरा हो सकता है. बेहतर है कि गुनगुना या ठंडा पानी इस्तेमाल करें. साथ ही स्क्रब का ज्यादा उपयोग न करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. होली के बाद खूब पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें, जिससे आपकी स्किन और बालों की नमी बनी रहे और रंग भी जल्दी नहीं उतरें.

इन आसान और प्राकृतिक उपायों से आप होली की मस्ती का मजा बिना चिंता के ले सकते हैं. अब रंग हटाना मुश्किल नहीं, बस सही तरीके अपनाएं और खुद को ताजा और चमकदार महसूस करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सामान्या ज्ञान पर आधारित है. किसी भी उपाय को करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

Published: 4 Mar, 2026 | 09:08 AM

Topics: