मछली खाने से पहले जान लें ये बातें! वरना पछताने का भी नहीं मिलेगा मौका

अगर आप मछली खाने या पकड़ने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. एक छोटी सी लापरवाही भारी सेहत नुकसान और पछतावे का कारण बन सकती है.

धीरज पांडेय
नोएडा | Published: 13 Jul, 2025 | 06:07 PM

अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं या फिर खुद पकड़कर खाते हैं तो जरा ठहरिए! ये खबर आपकी सेहत से जुड़ी है. पानी में बढ़ता प्रदूषण अब मछलियों के ज़रिए इंसानों के शरीर तक पहुंच रहा है. खासकर बड़ी मछलियों में जहरीले तत्वों की मात्रा तेजी से बढ़ रही है. अगर बिना जानकारी के मछली खा ली तो बाद में पछताने का भी मौका नहीं मिलेगा. इसलिए, मछली खाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि वह कितनी सुरक्षित है और आप उसे कहां से ला रहे हैं.

हर मछली खाने लायक नहीं होती

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आजकल हर जल स्रोत पूरी तरह साफ  नहीं है. नदियों, झीलों और समुद्रों का पानी कई बार औद्योगिक (फैक्ट्रियों) कचरे, केमिकल और जहरीले तत्वों से दूषित होता है. ऐसे में वहां पाई जाने वाली मछलियों में भी ये हानिकारक तत्व जमा हो जाते हैं. खासतौर पर बड़ी मछलियां, जैसे ट्यूना (Tuna), जो छोटी मछलियों को खाती हैं, उनके शरीर में मरक्युरी (Mercury) की मात्रा ज्यादा हो सकती है. यह तत्व इंसानों के दिमाग, किडनी और नसों पर बुरा असर डाल सकता है.

मछली पकड़ने से पहले करें जांच

अगर आप किसी नदी, तालाब या झील में मछली पकड़ने जा रहे हैं  तो पहले यह जान लें कि वहां का पानी कितना साफ है. हर राज्य का पर्यावरण स्वास्थ्य विभाग, प्राकृतिक संसाधन विभाग या पार्क प्रशासन इस बारे में ऑनलाइन जानकारी और चेतावनी देता है. इसके लिए आप चाहें तो पार्क रेंजर या स्थानीय अधिकारी से भी बात कर सकते हैं. ध्यान देने की बात यह है कि अगर आप मछली पकड़कर वापस पानी में छोड़ देते हैं तो खतरा कम है, लेकिन अगर खाने की सोच रहे हैं तो सतर्क रहना जरूरी है.

बड़ी मछली से ज्यादा खतरा

छोटी मछलियों के मुकाबले बड़ी मछलियों में जहरीले तत्व ज्यादा जमा होते हैं क्योंकि वे कई छोटी मछलियों को खाकर खुद भी दूषित हो जाती हैं. इसलिए ट्यूना जैसी बड़ी मछलियों को खाने से पहले दो बार सोचें. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को तो इनसे पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि उनके शरीर पर इसका असर ज्यादा होता है.

सरकारी गाइडलाइन्स को नजरअंदाज न करें

हर राज्य में मछली पकड़ने और खाने के नियम होते हैं. कुछ जगहों पर कुछ मछलियों को पकड़कर तुरंत छोड़ना अनिवार्य होता है. वहीं कुछ खास इलाकों में फिशिंग पूरी तरह बैन भी हो सकती है. इसलिए स्थानीय सरकारी वेबसाइट या अधिकारी से जानकारी जरूर लें. सरकारी चेतावनियां आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए बेहद जरूरी होती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Important News For Livestock Farmers Sow Green Fodder In March Animals Get Adequate Nutrition

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, मार्च में करें हरे चारे की बुआई, पशुओं को मिलेगा भरपूर पोषण

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा