सांप से बचाने वाली स्टिक से लेकर स्मार्ट हार्वेस्टर तक! रायसेन मेले में दिखीं ये मशीनें किसानों के लिए बनेंगी गेमचेंजर

Raisen Agriculture Festival: रायसेन में आयोजित ‘एडवांस्ड एग्रीकल्चर फेस्टिवल 2026’ में आधुनिक खेती की नई झलक देखने को मिली. मेले में Farmer Friend Stick जैसी सुरक्षा देने वाली स्टिक, ‘Swaraj Code’ जैसी मल्टीटास्किंग मशीन और ‘Stock Cruiser’ जैसे स्मार्ट हार्वेस्टर ने किसानों का ध्यान खींचा. ये उपकरण खेती को आसान, सुरक्षित और ज्यादा लाभकारी बनाने की दिशा में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं.

भोपाल | Published: 13 Apr, 2026 | 02:37 PM

Raisen Agriculture Festival 2026: मध्यप्रदेश के रायसेन की धरती पर आयोजित तीन दिवसीय ‘एडवांस्ड एग्रीकल्चर फेस्टिवल 2026’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. यह महोत्सव सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आधुनिक खेती की नई दिशा दिखाने वाला मंच बन गया है. यहां नई तकनीकों, इनोवेशन और अत्याधुनिक मशीनों ने किसानों को खेती का भविष्य दिखाया.

आधुनिक खेती की ओर बढ़ते कदम

इस महोत्सव में साफ तौर पर यह देखने को मिला कि अब खेती केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गई है. नई तकनीकों और मशीनों के जरिए खेती को आसान, सुरक्षित और ज्यादा लाभकारी बनाया जा रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस दौरान कई उपयोगी मशीनों और उपकरणों के बारे में जानकारी दी, जो किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने में मददगार साबित हो रहे हैं.

फार्मर फ्रेंड स्टिक: रात में किसानों की सुरक्षा का साथी

खेती के दौरान खासकर रात में सिंचाई करते समय किसानों को कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है, जिनमें सांप और अन्य जहरीले जीव सबसे बड़ी चिंता होते हैं.

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ‘किसान मित्र छड़ी’ विकसित की गई है.

यह मशीन खेती में सुरक्षा और तकनीक के बेहतरीन मेल का उदाहरण है.

‘स्वराज कोड’: एक मशीन, कई काम

रायसेन कृषि मेले में ‘स्वराज कोड’ नाम की मशीन भी किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

यह मल्टीफंक्शनल मशीन कई महत्वपूर्ण काम करती है:

इसकी खास बात यह है कि यह फसलों के बीच आसानी से चल सकती है, जिससे दोनों तरफ लगे पौधों को नुकसान नहीं होता और काम भी तेजी से पूरा हो जाता है.

‘Stock Cruiser’: किसानों के लिए गेम चेंजर मशीन

इस महोत्सव की सबसे खास मशीनों में से एक ‘Stock Cruiser’ भी है, जिसने किसानों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

यह मशीन न सिर्फ समय और मेहनत बचाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है.

खेती को आसान बना रहीं नई तकनीकें

महोत्सव में कई अन्य छोटे-बड़े कृषि उपकरण भी प्रदर्शित किए गए हैं, जो किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इन मशीनों की खासियत यह है कि ये कम लागत में ज्यादा काम करती हैं और खेती को आधुनिक बनाती हैं. यह कृषि महोत्सव किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे नई तकनीकों को करीब से देख सकते हैं और उनके इस्तेमाल को समझ सकते हैं.

Topics: