केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान मित्र छड़ी की जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मार्ट छड़ी खेत या जंगल में 100 मीटर तक आसपास मौजूद सांप या दूसरे जहरीले जीवों की मौजूदगी का संकेत कंपन के जरिए पहले ही दे देती है. यह तकनीक किसानों को खासकर रात में सिंचाई के दौरान बड़ी दुर्घटनाओं से बचाने में मददगार मानी जा रही है. रायसेन के कृषि महोत्सव में ऐसी कई आधुनिक तकनीकें किसानों के लिए प्रदर्शित की गई हैं.
और पढ़ें