UK Board Result 2026: बस कुछ घंटो में रिजल्ट जारी, 10वीं-12वीं के छात्र ऐसे चेक करें परिणाम

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है. लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक होते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है.

नई दिल्ली | Published: 25 Apr, 2026 | 07:40 AM

UK Board Result 2026: उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है. बोर्ड आज 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी करेगा. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह पल बेहद खास होने वाला है.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए. हाईस्कूल (10वीं) में कुल 1,12,679 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 1,10,573 नियमित (संस्थागत) और 2,106 प्राइवेट (व्यक्तिगत) परीक्षार्थी थे.

वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) की बात करें तो इसमें कुल 1,03,442 छात्र शामिल हुए. इनमें 99,345 नियमित छात्र थे, जबकि 4,097 छात्र व्यक्तिगत रूप से परीक्षा में बैठे.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट

बिना इंटरनेट भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर किसी छात्र के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो वह SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकता है. इसके लिए मोबाइल से 5676750 नंबर पर ‘UK10 रोल नंबर’ या ‘UK12 रोल नंबर’ लिखकर भेजना होगा. कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.

मार्कशीट में क्या-क्या होगा

अगर किसी तरह की गलती नजर आती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार हो सके.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम अंक आते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है. लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक होते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है.

परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया

इस साल बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से किया गया, ताकि रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके. बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को और बेहतर बनाया, जिससे छात्रों को समय पर और सटीक परिणाम मिल सके.

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रिजल्ट आने के बाद छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर अंक उम्मीद से कम आते हैं, तो आगे सुधार के कई अवसर होते हैं. जो छात्र अच्छे अंक लाते हैं, उनके लिए आगे के रास्ते खुलते हैं, वहीं जिनके अंक कम आते हैं, वे कंपार्टमेंट या अन्य विकल्पों के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

Topics: