Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने स्वामी कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उससे लगे हुए क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से अगले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने स्वामी कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद
हरिद्वार में फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने स्वामी कैलाशानंद गिरि से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद लिया और अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा की. अनुप्रिया नागर ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उन्हें जो मार्गदर्शन दिया है, उसे वह हमेशा अपने साथ रखेंगी. उन्होंने बताया कि नीम करोली महाराज जी पर बनी उनकी फिल्म को लेकर भी स्वामी जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि नीम करोली महाराज हनुमान जी के परम भक्त माने जाते हैं. हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार भी माना जाता है. अनुप्रिया ने कहा कि उन्हें स्वामी कैलाशानंद गिरि में हनुमान जी और भगवान शिव के दर्शन जैसे महसूस हुए. अनुप्रिया के मुताबिक, स्वामी जी ने उन्हें सलाह दी कि जब भी डर लगे, तो महादेव और हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा के राइस मिलर्स को राहत, धान स्वीकार करने का लक्ष्य बढ़ा
हरियाणा के राइस मिलर्स को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. केंद्र ने 2025-26 खरीफ मार्केटिंग सीजन के लिए राज्य में धान स्वीकार करने का लक्ष्य बढ़ा दिया है. पहले हरियाणा के लिए 55 लाख मीट्रिक टन (LMT) धान स्वीकार करने का लक्ष्य तय किया गया था. अब इसे बढ़ाकर 59.62 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. इसके साथ ही बढ़ी हुई मात्रा के बदले कस्टम मिल्ड राइस (CMR) जमा करने की समय सीमा भी बढ़ाई गई है. अब मिलर्स 30 सितंबर 2026 तक बढ़ी हुई मात्रा के लिए CMR जमा कर सकेंगे. इस फैसले से राज्य के राइस मिलर्स को धान की मिलिंग और चावल जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
11 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना
मॉनसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. दिल्ली-NCR में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम बादल वाला रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. हालांकि, दिल्ली-NCR में ज्यादा तेज बारिश का दौर बाद के दिनों में देखने को मिल सकता है.