Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
भिंड और मुरैना में किसानों का बलराम कृषि महोत्सव होगा, कई योजनाओं की होगी शुरुआत
Agriculture News in Hindi: मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर सहित कई जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है. रीवा में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
GDP ग्रोथ पर बोले सतीश महाना, AI वॉर को लेकर भी दिया बयान
उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने GDP ग्रोथ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि देश की खर्च करने की क्षमता और खुशहाली बढ़ी है. GDP इस बात का प्रमाण है कि भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम को बधाई दी. वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AI वॉर को लेकर महाना ने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह की चीजें होती रहती हैं. उन्होंने कहा कि AI के कुछ फायदे हैं तो कुछ कमियां भी हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर दिल्ली पहुंचे
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. यहां रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया. बेल्जियम के प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और बेल्जियम के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चीनी की कीमत में गिरावट, 4400 रुपये प्रति क्विंटल भाव
चीनी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. बुधवार को कमजोर मांग के चलते थोक और खुदरा दोनों बाजारों में चीनी के भाव और नीचे आ गए. मिलों को 4,400 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा के भाव पर भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं. कारोबारियों का कहना है कि मांग कमजोर रही तो गुरुवार को भी चीनी के दाम गिर सकते हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्राइस मॉनिटरिंग डिविजन के आंकड़ों के मुताबिक, देश में चीनी का औसत खुदरा भाव घटकर 62.57 रुपये प्रति किलो रह गया है. हालांकि, अंडमान जैसे कुछ इलाकों में चीनी अभी भी 75 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
3 सितंबर के लिए 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर के लिए 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.