Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
प्रशांत किशोर बोले- पसंद करने वाले भी वोट के समय जाति-धर्म में बंट जाते हैं
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज गुरूवार को नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश के साथ नदी-नालों में उफान और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. लगातार बारिश को देखते हुए छतरपुर जिले में आज सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़े, सरकार ने राहत कार्य तेज किए
बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है. इससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अधिकारियों के संपर्क में हैं. मंत्री ने बताया कि कई इलाकों में पानी की रफ्तार बढ़ रही है. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने नाव और दवाइयों की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
चीनी मिलों के दबाव में सरकार का फैसला बदला, यूपी में 5000 रुपये का प्राइस कैप हटाया गया
उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी की कीमत को अधिकतम 5,000 रुपये प्रति क्विंटल तय करने वाला आदेश शाम वापस ले लिया है. इससे पहले त्योहारी सीजन में चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था. यह आदेश बिजनौर के कलेक्टर ने जारी किया था, जो पूरे उत्तर प्रदेश में लागू था. कलेक्टर ने बताया था कि चीनी की कीमत तय करने का फैसला राज्य के मुख्य सचिव के साथ हुई वर्चुअल बैठक के बाद लिया गया था. हालांकि, चीनी मिलों ने इस आदेश पर आपत्ति जताई. मिलों का कहना था कि यह आदेश कानून के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है. इसके बाद सरकार ने इसे वापस ले लिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रशांत किशोर बोले- पसंद करने वाले भी वोट के समय जाति-धर्म में बंट जाते हैं
बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज को पसंद करने वाले और उनके साथ फोटो खिंचवाने वाले कई लोग वोट देने के समय जाति और धर्म के आधार पर बंट जाते हैं. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि लोग सही तरीके से वोट नहीं कर पाते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज का लक्ष्य बिहार को फिर से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है. इसके लिए बिहार को दोबारा ज्ञान की भूमि बनाना जरूरी है. उनका कहना है कि राज्य में शिक्षा और शिक्षकों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिलनी चाहिए. शिक्षकों का सम्मान हो और समाज उनके महत्व को समझे, तभी बिहार आगे बढ़ सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून सक्रिय
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. वहीं, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है.