Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
युवा उद्यमियों के लिए खेती-बाड़ी अगला बड़ा क्षेत्र है, यहां प्रगति की अपार संभावनाएं – मनोज सिन्हा
Agriculture News in Hindi: पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. नदियां उफान पर आने से रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है. सैंकड़ों गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
‘ये कैसी सेलेक्टिव पॉलिटिक्स?’, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला
दिल्ली में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर BJP की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लिया है. स्मृति ईरानी ने इसे ‘सेलेक्टिव पॉलिटिक्स’ बताते हुए पंजाब और केरल में इसी तरह के मुद्दों पर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाया. उन्होंने अमेठी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते थे और मोदी-योगी सरकार ने टेबल-कुर्सियां उपलब्ध कराने का काम किया.
-
Posted By: Isha Gupta
‘मेरी यात्रा में कोई लिफ्ट नहीं थी, मेहनत की सीढ़ियां चढ़ीं’, युवा उद्यमियों से बोले CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में ‘Gen-H युवा उद्यमी चौपाल’ के दौरान युवाओं से अपनी राजनीतिक यात्रा साझा की. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के सफर में कोई ‘लिफ्ट’ नहीं थी, बल्कि उन्होंने मेहनत की सीढ़ियां चढ़कर यह मुकाम हासिल किया. सैनी ने बताया कि 1996 में पंचकूला स्थित BJP कार्यालय में काम करते समय उन्होंने कभी मुख्यमंत्री बनने की कल्पना नहीं की थी. उन्होंने युवा उद्यमियों को लगातार मेहनत, भरोसेमंद छवि और धैर्य को अपनी ताकत बनाने की सलाह दी.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में बदला मौसम.. सड़कें हुईं पानी-पानी
दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना होने के साथ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई. बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच दिल्ली-NCR में आगे भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रशासन जलभराव वाले इलाकों पर नजर बनाए हुए है.