अब लाइव

कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, प्रमोशन का रास्ता भी साफ हुआ

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्र सरकार ने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के कर्मचारियों के वेतनमान, भत्तों और पदोन्नति नियमों में व्यापक बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, कृषि संबंधी तकनीक, प्रशिक्षण और वैज्ञानिक जानकारी किसानों तक पहुंचाने वाले केवीके कर्मचारियों के राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में अंशदान और सेवानिवृत्ति लाभ का वित्तपोषण राज्य सरकारों की जिम्मेदारी होगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: दिल्ली-NCR में आज सुबह और दिन में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने दिल्ली में आज मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि हरियाणा के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 8 Sep, 2026 | 06:59 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Sep 2026 08:11 AM (IST)

    सत्य निकेतन इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत, घायलों का AIIMS में इलाज

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में घायल लोगों का इलाज JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, AIIMS में चल रहा है. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Sep 2026 07:55 AM (IST)

    रेजीनगर-नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा, दिलीप घोष बोले- जनता हमारे साथ

    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि जनता का बीजेपी को लगातार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार फैसले ले रही है और विकास के काम कर रही है. ऐसे में उन्हें भरोसा है कि जनता बीजेपी को वोट देगी और पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Sep 2026 07:35 AM (IST)

    पीएम मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक बीजेपी चलाएगी अभियान

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी एक महीने तक कई कार्यक्रम चलाएगी. ये कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे. गांव से लेकर केंद्र स्तर तक कुल 13 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिहार समेत देशभर में रक्तदान करेंगे. महिलाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे. अभियान के अंतिम दिन संसद से पंचायत तक के करीब सवा लाख जनप्रतिनिधि एक जगह एक साथ वंदे मातरम का गायन करेंगे. बीजेपी का दावा है कि यह कार्यक्रम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Sep 2026 07:20 AM (IST)

    बारिश की कमी से प्याज की खेती प्रभावित, दूसरे राज्यों पर निर्भरता बढ़ी

    आंध्र प्रदेश में प्याज की कीमतों ने लोगों का रसोई बजट बिगाड़ दिया है. पिछले महीने के मुकाबले प्याज के दाम 20 रुपये प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गए हैं. राज्य में प्याज की सप्लाई में भारी गिरावट के कारण कीमतों में तेजी आई है. आंध्र प्रदेश में रोजाना करीब 5,000 टन प्याज की जरूरत होती है, लेकिन बाजारों में अभी करीब 2,500 टन ही प्याज पहुंच रहा है. विशाखापत्तनम के चार प्रमुख थोक बाजारों में भी आवक घटकर 100-125 टन प्रतिदिन रह गई है, जबकि सामान्य दिनों में यहां करीब 250 टन प्याज की जरूरत होती है.

    प्याज की सप्लाई में कमी की बड़ी वजह कुर्नूल की स्थानीय प्याज किस्म की कमी है. इस सीजन में मॉनसून की भारी कमी के कारण कुर्नूल के किसानों ने प्याज की खेती छोड़कर कपास जैसी दूसरी व्यावसायिक फसलों की खेती शुरू कर दी. कुर्नूल में आमतौर पर प्याज की फसल का सीजन अगस्त से सितंबर तक रहता है. यह इलाका आसपास के जिलों के साथ-साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल को भी प्याज की सप्लाई करता है. इस बार खेती घटने से इन इलाकों में प्याज की आवक और सप्लाई पर असर पड़ा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    08 Sep 2026 07:05 AM (IST)

    दिल्ली-NCR समेत यूपी-बिहार में बारिश, तेज हवाओं का भी अनुमान

    फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 सितंबर को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. दिल्ली-NCR के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली और आसपास के NCR जिलों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश और कुछ जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today