यूपी चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना, 50 हजार रुपये खाते में भेजने की तैयारी

Women Samman Nidhi Uttar Pradesh: यूपी चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता योजना के तहत 50 हजार रुपये देने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में महिला कल्याण के लिए 1094 करोड़ का बजट तय किया है. 

नोएडा | Updated On: 13 Aug, 2026 | 11:46 AM

Women Financial Assistance Scheme Uttar Pradesh:  यूपी चुनाव से पहले राज्य सरकार महिलाओं के लिए बड़ी योजना की घोषणा कर सकती है. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि महिलाओं को नकद भुगतान योजना की घोषणा होगी, जिसमें महिलाओं 50 हजार रुपये सालाना देने की योजना है. योजना की पहली किस्त में 20 हजार रुपये यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जारी करने की बात कही जा रही है. बाकी 30 हजार रुपये 3 किस्तों में सरकार बनने के बाद जारी किए जाएंगे. बता दें कि योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में महिला कल्याण के लिए 1094 करोड़ का बजट तय किया है.

विधानसभा और पंचायत चुनाव को देखते हुए महिलाओं पर फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) अगले साल अप्रैल में होने प्रस्तावित हैं. इसके साथ ही पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) भी होने हैं. चुनाव से पहले सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि योगी सरकार महिलाओं को नकद भुगतान के लिए घोषणा करने जा रही है. कहा गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस बढ़ा है.

महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये देने की तैयारी

योगी सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता योजना के तहत देने की तैयारी कर रही है और इसकी घोषणा कभी भी होने की संभावना जताई गई है. प्रस्तावित योजना से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का लक्ष्य है. सूत्रों ने कहा है कि योजना के प्रारूप पर विचार जारी है और अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

चुनाव से पहले जारी हो सकते हैं पहली किस्त के 20 हजार रुपये

महिलाओं के लिए लाई जा रही आर्थिक सहायता योजना के तहत चुनाव से पहले पात्र महिलाओं को 20 हजार रुपये की पहली किस्त देने की चर्चा है. वहीं, सरकार बनने पर 10-10 हजार की तीन और किस्तें देने का प्रस्ताव है. अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो महिलाओं का आर्थिक संकट दूर होने में काफी मदद मिलेगी.

महिला कल्याण के लिए 1094 करोड़ का फंड तैयार

इससे पहले यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन पेश किए 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट में महिलाओं के लिए बड़े फंड की व्यवस्था की गई है. महिला को लाभ पहुंचाने के लिए महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. माना जा रहा है कि सरकार इस फंड से महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में पहली किस्त जारी कर सकती है.

Published: 13 Aug, 2026 | 11:29 AM

Topics: