तालाब की ये 1 गलती कर सकती है पूरा बिजनेस बर्बाद, मछली पालन शुरू करने से पहले जरूर जानें ये बातें

Fish Farming Tips: अगर आप कम लागत में अच्छा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मछली पालन आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुनाफे की असली शुरुआत तालाब की सही तैयारी से होती है? अगर तालाब ठीक से तैयार नहीं हुआ, तो मछलियों में बीमारी, धीमी ग्रोथ और नुकसान तय है. बिहार डेयरी एवं मत्स्य पालन विभाग के अनुसार मछली पालन शुरू करने से पहले तालाब की सही सफाई, देखभाल और वैज्ञानिक तरीके अपनाना बेहद जरूरी है, यही आपकी सफलता की असली कुंजी है.

नोएडा | Updated On: 27 Apr, 2026 | 09:50 PM
1 / 6

मछली पालन शुरू करने से पहले तालाब का पानी निकालकर नीचे जमी गंदगी, कचरा और हानिकारक तत्वों की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है, ताकि मछलियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

2 / 6

पानी निकालने के बाद तालाब को कुछ दिनों तक सूखा छोड़ दें. इससे बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

3 / 6

सूखने के बाद तालाब की जुताई करने से मिट्टी की पलटवार होती है, जिससे जमीन की उर्वरता बढ़ती है और मछलियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होता है.

4 / 6

तालाब में पानी भरते समय गोबर या कंपोस्ट खाद डालना जरूरी है, जिससे प्लैंकटन बनता है जो मछलियों का प्राकृतिक भोजन होता है. साथ ही चूना डालने से पानी का pH संतुलित रहता है.

5 / 6

बेहतर उत्पादन के लिए तालाब का क्षेत्रफल कम से कम डेढ़ बीघा और गहराई 5–6 फीट होनी चाहिए. इससे मछलियों को पर्याप्त जगह मिलती है और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है.

6 / 6

गर्मियों में मछलियों को सुबह और शाम के समय ही चारा देना चाहिए, क्योंकि दिन में अधिक गर्मी के कारण वे नीचे चली जाती हैं. सही समय पर चारा देने से उनकी वृद्धि तेजी से होती है.

Published: 27 Apr, 2026 | 10:44 PM

Topics: