Today’s Insights: गाय को नहलाने में कर दी ये गलती तो दूध हो जाएगा आधा! जान लें सही तरीका

Gay Ko Kab Nahlaye: गाय सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि किसान की रोजी-रोटी और घर की समृद्धि की पहचान होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय को नहलाने का सही तरीका और सही समय उसकी सेहत ही नहीं बल्कि दूध की मात्रा और क्वालिटी दोनों को बदल सकता है? एक छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है, जबकि सही देखभाल आपकी गाय को तंदुरुस्त और ज्यादा दूध देने वाला बना सकती है.

नोएडा | Updated On: 2 Feb, 2026 | 05:13 PM
1 / 6

गर्मी में गाय को दिन में 1-2 बार नहलाने से हीट स्ट्रेस कम होता है और वह आराम से चारा खाती है. सर्दियों में सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहलाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए जरूरत हो तो सिर्फ गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.

2 / 6

दुहाई से पहले गाय को नहलाने से उसका शरीर ठंडा और शांत रहता है. इससे थन अच्छी तरह साफ होते हैं और दूध में गंदगी या कीटाणु जाने का खतरा कम हो जाता है.

3 / 6

इसके अलावा थनों पर सीधे ठंडा पानी डालने से गाय को थनैला (मैस्टाइटिस) होने का खतरा बढ़ सकता है. हमेशा हल्के गुनगुने पानी से थनों की सफाई करें.

4 / 6

गाय की त्वचा संवेदनशील होती है. कपड़े धोने का साबुन या इंसानों का साबुन उसकी खाल को नुकसान पहुंचा सकता है. हमेशा पशुओं के लिए बने मेडिकेटेड साबुन या शैंपू का ही इस्तेमाल करें.

5 / 6

नहाने के दौरान हल्के ब्रश से सफाई करने से शरीर में खून का संचार बेहतर होता है. इससे जुएं, चिचड़ी और गंदगी दूर होती है और गाय ज्यादा एक्टिव रहती है.

6 / 6

नहलाने के बाद गाय को खुले हवा वाले या गीले स्थान पर न बांधें. सर्दियों में उसे धूप में रखें या बोरे से पोंछ दें, ताकि ठंड लगने और सांस की बीमारियों से बचाव हो सके.

Published: 2 Feb, 2026 | 04:49 PM

Topics: