Todays Top 20 News: किसानों का जयपुर मार्च आश्वासन के बाद रद्द, यूपी में धान खरीद तेज हुई, गाय तस्करी के आरोप में पिटाई, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है. मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान साझा करते हुए राज्य के कई जिलों में कोहरे की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जनवरी 2026, मकर संक्रांति के दिन, अपना कार्यालय नए 'सेवा तीर्थ' परिसर में स्थानांतरित करेंगे. यह परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना का अहम हिस्सा है. इसे इसलिए बनाया गया है ताकि देश के बड़े और महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर एक ही जगह पर काम कर सकें.

नोएडा | Updated On: 14 Jan, 2026 | 08:12 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 07:14 PM (IST)

    दिल्ली में 2021-25 के दौरान डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ पर हमले की 149 घटनाएं दर्ज

    नई दिल्ली: (14 जनवरी) दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2021 से 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हिंसा और हमले की 149 घटनाएं सामने आईं, जो पिछले पांच सालों में ऐसे हमलों की संख्या में बढ़ोतरी को दिखाती हैं.

    आंकड़ों से पता चलता है कि 2024 में सबसे ज़्यादा 49 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद 2025 में 48 मामले सामने आए. इससे पहले 2023 में 24 मामले थे, जबकि 2021 और 2022 में सबसे कम 14-14 मामले दर्ज किए गए. यह जानकारी दिल्ली सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में दी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 06:58 PM (IST)

    रांची के लापता भाई-बहन झारखंड के रामगढ़ में किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाए गए, 2 गिरफ्तार

    रांची: (14 जनवरी) पुलिस ने बताया कि रांची के धुर्वा इलाके से 12 दिन पहले लापता हुए दो भाई-बहनों को बुधवार को झारखंड के रामगढ़ जिले में किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया गया. उन्होंने बताया कि रांची पुलिस ने इस मामले में शामिल एक इंटर-स्टेट गैंग के सदस्य होने के शक में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस टीम 4 और 5 साल के बच्चों को रामगढ़ से रांची वापस ले आई. ये भाई-बहन 2 जनवरी को अपने घर के पास एक किराना दुकान पर जाने के बाद लापता हो गए थे.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 06:45 PM (IST)

    कर्नाटक के बीदर में पतंग की डोर से गला कटने से एक व्यक्ति की मौत

    बेंगलुरु: (14 जनवरी) पुलिस ने बताया कि बुधवार को यहां पतंग की डोर (मांझा) से गला कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजीव कुमार होसमणि (48) के रूप में हुई है, जो बीदर तालुका के बंबुलगी गांव का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, यह घटना चितगुप्पा में हुई. जब होसमणि अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था, तो सड़क पर लटकी कांच लगी पतंग की डोर उसके गले में फंस गई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 06:30 PM (IST)

    झारखंड: दुकानदार ने दुबई के गैंगस्टर पर 'हफ्ता वसूली' की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

    मेदिनीनगर: (14 जनवरी) अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि झारखंड के पलामू जिले में एक दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने दावा किया है कि दुबई में रहने वाले एक गैंगस्टर ने उससे हफ्ता वसूली के तौर पर 1 करोड़ रुपये मांगे हैं. शिकायतकर्ता, जो जिले में कपड़े की दुकान चलाता है, ने बताया कि उसे एक इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से WhatsApp पर कॉल आया था, जिसमें यह रकम मांगी गई थी.  टाउन पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ज्योति लाल राजवार ने कहा, "हमने मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है." (PTI)

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 06:15 PM (IST)

    ‘आज मेरा दिन नहीं था…’ हार के बाद पीवी सिंधु का बड़ा बयान

    इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वियतनाम की टीएल गुयेन से हार के बाद शटलर पी.वी. सिंधु ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि टॉप लेवल टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी मजबूत होता है और इस मैच में उनका दिन नहीं था. पहला सेट जीतने के बावजूद दूसरे और तीसरे गेम में वह बढ़त नहीं बना सकीं. सिंधु ने कहा कि अब फोकस अगले टूर्नामेंट पर है और उन्हें इंडोनेशिया में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 06:00 PM (IST)

    यूपी के फतेहपुर में किसान का गला कटा हुआ शव मिला

    फतेहपुर (यूपी): (14 जनवरी) पुलिस ने बुधवार को बताया कि यहां एक गांव में एक 50 वर्षीय किसान की कथित तौर पर एक अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी. मृतक की पहचान टीकर गांव के रहने वाले सुमेर सिंह के रूप में हुई है, जो मंगलवार रात खेतों में अपने निजी ट्यूबवेल पर सोने गए थे। जब वह सुबह तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार वालों ने तलाश शुरू की और खेत में उनका शव पड़ा हुआ मिला. पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का गला धारदार हथियार से काटा गया था. एसपी ने कहा, "शव बुधवार सुबह मिला. शुरुआती जांच से पता चलता है कि उनकी हत्या पिछली रात की गई थी."

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 05:45 PM (IST)

    दिल्ली में बुलडोजर एक्शन! बेगमपुर में DDA ने हटाया अतिक्रमण

    दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने राजधानी के बेगमपुर इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. DDA अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 05:30 PM (IST)

    वोटर लिस्ट पर बवाल! सिंधिया का बड़ा बयान, ‘स्वच्छता से डरने वालों को ही आपत्ति’

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने SIR को लेकर उठ रहे विवाद पर तीखा बयान दिया है. ग्वालियर में उन्होंने कहा कि SIR कोई नया प्रोसेस नहीं है और यह हर दशक और हर सरकार में होती रही है. सिंधिया ने कहा कि इस पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जिन्हें मतदाता सूची की स्वच्छता, निष्पक्ष वोटिंग प्रक्रिया या फिर हार का डर है. उन्होंने साफ किया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और सभी को उसे स्वीकार करना चाहिए.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 05:15 PM (IST)

    मकर संक्रांति पर गोरखपुर में उमड़ा जनसैलाब! गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतारें

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. सुबह से ही दूर-दूर से आए भक्त भगवान गोरखनाथ के दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आएं. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. श्रद्धालु स्नान, पूजा और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 05:00 PM (IST)

    स्कूल वापसी मिशन! ओडिशा में 1.83 लाख ड्रॉपआउट पर सरकार का बड़ा ऑपरेशन

    ओडिशा में बढ़ते ड्रॉपआउट मामलों पर शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे के जरिए शिक्षक गांव-गांव और घर-घर गए, जिसमें 18 साल से कम उम्र के 1 लाख 83 हजार से ज्यादा बच्चे स्कूल छोड़ चुके पाए गए. ‘आस स्कूल जिबा’ अभियान के तहत अब तक करीब 60 हजार बच्चों को दोबारा स्कूल में दाखिला दिलाया जा चुका है. मंत्री ने कहा कि ड्रॉपआउट कम करने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है और आगे इसके नतीजे दिखेंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 04:45 PM (IST)

    माघ मेला नहीं, बड़ा दांव! CM धामी के ऐलान से उत्तराखंड में आएगा सालभर पर्यटन तूफान

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माघ मेला 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और सभी को मकर संक्रांति और मेले की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि माघ मेला हमारी पौराणिक संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाता है. समारोह में देशभर के टूर आयोजक भी शामिल हुए और एक कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. धामी ने बताया कि इससे उत्तराखंड में पर्यटन पूरे साल चल सकेगा, रोजगार बढ़ेगा और पलायन कम होगा, साथ ही राज्य को समृद्धि की नई राह मिलेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 04:30 PM (IST)

    पटना में दही-चूड़ा भोज… तेज प्रताप ने नेताओं के साथ किया आयोजन!

    पटना में जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री और उनके पिता लालू यादव भी शामिल हुए. तेज प्रताप ने कहा कि यह आयोजन सभी देशवासियों और बिहार के लोगों के लिए शुभकामनाओं के रूप में किया गया. उन्होंने इस मौके पर पार्टी की एकता और बिहार में जनशक्ति जनता दल की मजबूती का संदेश भी दिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 04:15 PM (IST)

    हरियाणा में बड़ा बदलाव! सरकार ने ‘हरिजन-गिरिजन’ शब्दों पर लगाया बैन

    हरियाणा सरकार ने अपने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी ऑफिशियल बातचीत, दस्तावेज या रिपोर्ट में ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों का इस्तेमाल करना बंद कर दें. सरकार ने कहा कि, यह कदम संवेदनशीलता और सामाजिक सम्मान को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. अब सभी सरकारी कामकाज में इन शब्दों की जगह सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल अनिवार्य होगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 04:00 PM (IST)

    बंगाल पर बिहार का पलटवार! उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ममता को दी चेतावनी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में भी वोटरों के नाम कटे थे, लेकिन जनता ने चुनाव आयोग पर भरोसा जताया. सिन्हा ने चेताया कि बंगाल बांग्लादेश नहीं बनेगा और घुसपैठियों को बढ़ावा देने वालों को बंगाल की जनता सबक सिखाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 03:45 PM (IST)

    कोलकाता में भयंकर आग! बीबी गांगुली स्ट्रीट की तीन दुकानें हुई जलकर राख

    कोलकाता के बीबी गांगुली स्ट्रीट में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रशासन और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पूरी सतर्कता के साथ स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 03:30 PM (IST)

    चुनाव से पहले शिवसेना-एमएनएस नेताओं का बड़ा कदम! ठाकरे परिवार मुंबादेवी मंदिर पहुंचे

    मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक राजनीतिक संकेत मिला. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे अपने परिवार के साथ मुंबादेवी मंदिर पहुंचे. दोनों नेता अपने-अपने समर्थकों के लिए आशीर्वाद लेने के साथ-साथ चुनावी तैयारी का संदेश भी देना चाहते थे. यह कदम चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के गठबंधन और रणनीति पर लोगों की नजरें टिकाने वाला माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 03:15 PM (IST)

    दिल्ली बनेगी Startup की राजधानी! स्टार्टअप युवा फेस्टिवल में चुने गए 100 स्टार्टअप्स

    दिल्ली में पहला स्टार्टअप युवा फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और मुख्यमंत्री की मौजूदगी रही. इस फेस्टिवल में 750 स्टार्टअप्स ने अपने आइडियाज पिच किए, जिनमें से 100 स्टार्टअप्स को चुना गया. टॉप 6 स्टार्टअप्स को 10 लाख रुपए और बाकी को 1 लाख रुपए की राशि दी गई. मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस पहल से दिल्ली में नवाचार और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिलेगा और शहर को देश की स्टार्टअप राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढ़ेंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 03:00 PM (IST)

    अब सस्ता होगा डायबिटीज टेस्ट! गुजरात की यूनिवर्सिटी ने कर दिखाया कमाल

    गुजरात के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU) ने डायबिटीज जांच के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कम लागत वाला तांबे आधारित डायबिटीज टेस्ट विकसित किया है, जिससे जांच अब ज्यादा सस्ती और आसान हो सकेगी. इस नई तकनीक से आम लोगों को महंगे टेस्ट से राहत मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यह टेस्ट कम संसाधनों में भी सटीक परिणाम देने में सक्षम बताया जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 02:45 PM (IST)

    स्थानीय चुनाव बनेंगे ‘मोदी भरोसा टेस्ट’? फडणवीस का बड़ा दावा

    महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. मुंबई में उन्होंने कहा कि ये चुनाव साबित करेंगे कि महाराष्ट्र की जनता राज्य सरकार पर भरोसा करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है. फडणवीस ने भाजपा को एक परिवार बताते हुए कहा कि देश में कहीं भी पार्टी की जीत होती है तो पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बनता है. उन्होंने संकेत दिए कि ये चुनाव जनता के विश्वास की असली कसौटी होंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    14 Jan 2026 02:30 PM (IST)

    दिल्ली बम ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़! NIA को मिली आरोपी डॉ. शाहीन सईद की 3 दिन की कस्टडी

    दिल्ली बम ब्लास्ट केस में जांच तेज हो गई है. पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी डॉ. शाहीन सईद को NIA की तीन दिन की कस्टडी में भेज दिया है. इससे पहले उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया था. इसी मामले में कोर्ट ने मुफ्ती इरफान अहमद, जसीर बिलाल वानी, डॉ. अदील अहमद और डॉ. मुजम्मिल शकील को भी तीन दिन की NIA कस्टडी सौंपी है. सभी आरोपियों को अब 16 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. जांच एजेंसी पूछताछ में अहम सुराग मिलने की उम्मीद कर रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 02:16 PM (IST)

    गोवा सरकार ने छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए 'जन विश्वास बिल' पेश किया

    पणजी: (14 जनवरी) गोवा सरकार ने विधानसभा में एक बिल पेश किया है, जिसका मकसद अवैध निर्माण, कचरा प्रबंधन क्षेत्रों में जमीन का गलत इस्तेमाल, अतिक्रमण, कचरा फेंकना और सार्वजनिक जगहों पर रुकावट डालने जैसे छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना है.

    यह बिल ऐसे अपराधों के लिए जेल की सज़ा के प्रावधानों को हटाकर उनकी जगह आर्थिक जुर्माने का प्रावधान करने का प्रस्ताव देता है, ताकि भरोसे पर आधारित शासन और रहने और व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा दिया जा सके.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 01:58 PM (IST)

    माघ मेला: नौ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    प्रयागराज: (14 जनवरी) अधिकारियों ने बताया कि मकर संक्रांति के त्योहार के मौके पर बुधवार सुबह यहां गंगा और संगम में नौ लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई.  जहां देश के कई हिस्सों में बुधवार को फसल का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति गुरुवार को मनाई जाएगी. चल रहे माघ मेले का दूसरा बड़ा स्नान पर्व, मकर संक्रांति, गुरुवार को है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 01:45 PM (IST)

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड से डल झील के कुछ हिस्से जम गए

    श्रीनगर: (14 जनवरी) यहां की मशहूर डल झील के कुछ हिस्से और कश्मीर में कई पानी के स्रोत बुधवार को जम गए, क्योंकि पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान और गिर गया. कश्मीर घाटी 'चिल्ला-ए-कलां' के बीच है.  यह 40 दिनों की बहुत ज़्यादा ठंड की अवधि होती है, जब बर्फबारी की संभावना सबसे ज़्यादा होती है। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 30 जनवरी को खत्म होगा.

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस से कम था। दक्षिण कश्मीर का शोपियां घाटी में सबसे ठंडा स्थान था, जहां पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 01:30 PM (IST)

    खंडवा के प्रभारी मंत्री ने ली प्रेस कांफ्रेंस, जीरामजी योजना को लेकर दी जानकारी

    खंडवा के प्रभारी मंत्री ने ली प्रेस कांफ्रेंस जीरामजी योजना को लेकर जानकारी दी. मनरेगा की कमियां दूर करेगी VB-G RAM G - प्रभारी मंत्री मध्यप्रदेश के धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सोमवार को जी-राम-जी यानी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन योजना को लेकर प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि यह योजना मनरेगा की कमियों को दूर कर ग्रामीण भारत को सशक्त बनाएगी. अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी. मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों में अनिवार्य होगा और देरी पर मुआवजे का प्रावधान किया गया है. यह कानून दिसंबर 2025 में संसद से पारित होकर लागू हुआ.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 01:14 PM (IST)

    शिवपुरी में “ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान शुरू, जनजागरूकता कार्यक्रमों से लाभ पहुंचाने पर जोर

    शिवपुरी जिले में “ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ग्राम उत्सव सहित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय माधवराव सिंधिया महाविद्यालय, शिवपुरी में किया गया. अभियान के दौरान ग्रामोत्सव, ग्राम चौपाल, रैली के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश दिया जा रहा है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 01:14 PM (IST)

    राजस्थान में गायों की तस्करी की कोशिश के आरोप में एक आदमी की बेरहमी से पिटाई

    जयपुर: (14 जनवरी) पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के एक गांव में गायों की तस्करी के आरोप में गांव वालों ने एक आदमी की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

    सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई इस घटना के बाद, साहून खान नाम के उस आदमी को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे जयपुर रेफर कर दिया गया.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर खेत में चर रही तीन गायों को ले जाने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 12:55 PM (IST)

    राजस्थान में गायों की तस्करी की कोशिश के आरोप में बेरहमी से पिटाई

    जयपुर: (14 जनवरी) पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के एक गांव में गायों की तस्करी के आरोप में गांव वालों ने एक आदमी की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

    सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई इस घटना के बाद, साहून खान नाम के उस आदमी को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे जयपुर रेफर कर दिया गया.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खान और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर खेत में चर रही तीन गायों को ले जाने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा किया.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 12:55 PM (IST)

    फतेहपुर में धान खरीद तेजी से जारी, बिचौलियों पर रोक के साथ निगरानी हो रही

    जनपद फतेहपुर में धान खरीद तेजी से जारी है. एक लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 82 प्रतिशत धान की खरीद पूरी हो चुकी है. किसानों से 2369 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर टोकन के जरिए धान खरीदा जा रहा है. भुगतान 48 घंटे के भीतर आधार लिंक बैंक खातों में किया जा रहा है. खरीद प्रक्रिया तेज करने के लिए क्रय केंद्रों की संख्या 65 से बढ़ाकर 85 कर दी गई है. बिचौलियों पर रोक के साथ निगरानी भी की जा रही है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 12:45 PM (IST)

    LG, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर ने सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस पर पूर्व सैनिकों को बधाई दी

    जम्मू: (14 जनवरी) जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों को बधाई दी. सिन्हा ने पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं की वीरता को सलाम किया. उपराज्यपाल के कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैं वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 12:30 PM (IST)

    सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच करेगी सिंगापुर कोर्ट

    मशहूर सिंगर ज़ुबिन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत के मामले में अब सिंगापुर कोर्ट जांच शुरू करने जा रही है, जो अब तक एक रहस्य बनी हुई है. नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए ज़ुबिन की मौत को पहले सामान्य हादसा और डूबने का मामला बताया गया था.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 12:25 PM (IST)

    किसानों का विरोध प्रदर्शन: प्रशासन के आश्वासन के बाद RLP ने जयपुर मार्च रद्द किया

    जयपुर: (14 जनवरी) RLP के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को किसानों की मांगों, जिसमें ज़मीन का सही मुआवज़ा और अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई शामिल है, को लेकर जयपुर में होने वाला मार्च रद्द कर दिया. पार्टी के एक नेता ने बताया कि सरकारी प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

    यह बैठक मंगलवार देर रात अजमेर-नागौर बॉर्डर पर एक होटल में हुई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता ने बताया कि नागौर के ज़िला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उन अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की. RLP नेता के अनुसार, प्रशासन ने खनन माफिया द्वारा अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर सहमति जताई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 12:14 PM (IST)

    रांची से लापता हुए दो भाई-बहन झारखंड के रामगढ़ में किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाए गए

    रांची: (14 जनवरी) पुलिस ने बताया कि रांची के धुर्वा इलाके से 12 दिन पहले लापता हुए दो भाई-बहन को बुधवार को झारखंड के रामगढ़ जिले में किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया गया. 2 जनवरी को अपने घर के पास एक किराना दुकान पर जाने के बाद लापता हुए 4 और 5 साल के बच्चों को वापस लाने के लिए रांची से एक पुलिस टीम रामगढ़ भेजी गई थी. एसपी (रांची-ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने PTI को बताया कि दोनों लापता बच्चों का पता रामगढ़ जिले के चितरपुर में चला.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 12:00 PM (IST)

    पोंगल पर पीएम मोदी का संदेश, बोले– अब वैश्विक पर्व बना पोंगल

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गौ सेवा की और लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल अब सिर्फ तमिलनाडु तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दुनिया भर में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है. उन्होंने कहा कि तमिल संस्कृति भारत की साझा धरोहर है और पोंगल हमें प्रकृति के प्रति आभार जताने की सीख देता है. प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि प्रकृति का सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में दिखना चाहिए. धरती, पानी और प्राकृतिक संसाधनों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य मिल सके.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    14 Jan 2026 11:57 AM (IST)

    शहर में कड़ाके की ठंड, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब

    नई दिल्ली: (14 जनवरी) बुधवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ी, शहर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शहर की मुख्य वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है.  पालम में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है, और लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 11:45 AM (IST)

    BMC समेत 29 नगर निगमों में कल मतदान, 16 जनवरी को आएंगे नतीजे

    महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. मुंबई की BMC सहित राज्य के 29 नगर निगमों में गुरुवार 15 जनवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना और नतीजों की घोषणा 16 जनवरी को की जाएगी. तीन साल की देरी के बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. BMC में 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान को सुचारु बनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है. सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, ऐसे में इन चुनावों के नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 11:30 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में कुप्रबंधन से 20 हजार क्विंटल धान खराब

    छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से किसानों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां धान संग्रहण केंद्रों में भारी कुप्रबंधन और लापरवाही के चलते करीब 20 हजार क्विंटल धान खराब हो गया है, जिससे लगभग 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है. पेंड्रारोड के लोहराझोरकी और मरवाही के गुल्लीडांड केंद्रों में रखे गए धान को अब अमानक घोषित कर दिया गया है. जांच में सामने आया है कि कई बोरों में धान सड़ चुका है और उसकी जगह काला भूसा भर गया है. इतना ही नहीं, फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान सैकड़ों बोरों की कमी भी पाई गई है. मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे सवाल और गहरे होते जा रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 11:15 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के घर पहुंचे पीएम मोदी, की गौ सेवा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और गौ सेवा भी की. पीएम मोदी ने पोंगल और मकर संक्रांति को देश की सांस्कृतिक विविधता से जोड़ते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना, प्रकृति और परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 11:00 AM (IST)

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के सरकारी आवास में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

    राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लग गई. सुबह करीब 8 बजे आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक कमरे में रखे फर्नीचर में लगी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 10:45 AM (IST)

    मकर संक्रांति स्नान से पहले ही प्रयागराज पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु, सुविधाओं से हुआ स्वागत

    प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ चुका है. मकर संक्रांति के स्नान पर्व से पहले ही करीब 25 लाख श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों, पार्किंग और आवागमन की खास व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल न चलना पड़े. 12 हजार फीट से ज्यादा लंबाई में स्नान घाट तैयार किए गए हैं और घाटों के पास ही पार्किंग की सुविधा दी गई है. मेला प्रशासन का अनुमान है कि मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की संख्या दो करोड़ से ज्यादा पहुंच सकती है. सुगम आवाजाही के लिए गोल्फ कार्ट और रैपिडो बाइक जैसी सेवाएं भी शुरू की गई हैं, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिल रही है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 10:30 AM (IST)

    तेलंगाना में चुनावी वादे निभाने के नाम पर एक हफ्ते में करीब 500 कुत्तों की हत्या

    तेलंगाना से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के नाम पर अमानवीय तरीका अपनाया गया. कामारेड्डी जिले में बीते एक हफ्ते के भीतर करीब 500 आवारा कुत्तों को मार दिए जाने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए कुछ निर्वाचित प्रतिनिधियों ने यह कदम उठाया. गांवों से मिली जानकारी में बताया गया कि सरपंचों समेत कुछ लोगों ने मिलकर कुत्तों को मारने की साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने पांच सरपंचों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इससे पहले हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में भी करीब 300 आवारा कुत्तों की हत्या के मामले सामने आए थे, जिनमें दो महिला सरपंच और उनके पति भी आरोपी बनाए गए थे. इस घटना ने पशु अधिकारों, कानून व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 10:15 AM (IST)

    पिछले दस साल में आधी रह गई FCV तंबाकू की खेती, लाखों हेक्टेयर जमीन खेती से बाहर

    पिछले एक दशक में FCV तंबाकू की खेती का रकबा तेजी से घटने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 2013-14 में जहां इसकी खेती 2.21 लाख हेक्टेयर में होती थी, वहीं 2020-21 तक यह घटकर 1.22 लाख हेक्टेयर रह गई. खेती सिमटने से ग्रामीण इलाकों में रोजगार पर गहरा असर पड़ा है और अनुमान है कि करीब 3.5 करोड़ मानव-दिवस का काम खत्म हुआ है. वहीं खाद, बीज और मजदूरी की बढ़ती लागत ने किसानों पर आर्थिक दबाव और बढ़ा दिया है, जिससे तंबाकू खेती का भविष्य और अनिश्चित होता नजर आ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 10:00 AM (IST)

    दिल्ली को आज 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात, लाखों लोगों को मिलेगा इलाज का फायदा

    दिल्ली में आज स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है. राजधानी में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 319 हो जाएगी. इसके साथ ही साढ़े छह लाख से ज्यादा लोगों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं. इन आरोग्य मंदिरों के जरिए लोगों को घर के पास ही मुफ्त इलाज, दवाइयां और जरूरी जांच की सुविधा मिलेगी. दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएं, ताकि हर नागरिक तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 09:45 AM (IST)

    बांधवगढ़ में बाघों पर संकट, एक साल में छह मौतों से संरक्षण पर सवाल

    मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते एक साल के भीतर छह बाघों की मौत ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. अलग-अलग घटनाओं में बाघों की जान गई, जिनमें आपसी संघर्ष सबसे बड़ा कारण सामने आया है. इसके अलावा करंट लगने और संक्रमण से हुई मौतों ने भी प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दी हैं. वन विभाग का कहना है कि बाघों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और निगरानी व गश्त को और मजबूत किया जा रहा है. हालांकि लगातार हो रही मौतों ने बाघ संरक्षण और वन क्षेत्र के आसपास मानव गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 09:30 AM (IST)

    माघ बिहू पर शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को दी शुभकामना

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माघ बिहू के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि माघ बिहू प्रकृति संरक्षण और लोक परंपराओं का प्रतीक पर्व है, जो जीवन में नया उत्साह और आनंद लेकर आता है. शिवराज सिंह चौहान ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और उल्लास लेकर आए और लोग हमेशा प्रसन्न और स्वस्थ रहें.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 09:15 AM (IST)

    2025 बना तीसरा सबसे गर्म साल, दुनिया 1.5 डिग्री की खतरनाक सीमा के करीब

    दुनिया में बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता और गहरी हो गई है. नई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 अब तक का तीसरा सबसे गर्म साल रहा, जबकि पिछले 11 साल लगातार सबसे गर्म वर्षों में शामिल रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तापमान तेजी से 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा की ओर बढ़ रहा है, जो बेहद खतरनाक संकेत है. खास बात यह है कि ध्रुवीय इलाकों में भी रिकॉर्ड गर्मी दर्ज की गई, जिससे वैश्विक औसत तापमान और ऊपर चला गया. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दुनिया के बड़े हिस्से में लंबे समय तक तेज गर्मी और हीट स्ट्रेस बना रहा, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर गंभीर असर पड़ा है. वैज्ञानिकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उत्सर्जन पर तेजी से काबू नहीं पाया गया, तो आने वाले साल और भी ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 09:00 AM (IST)

    यूपी में शीतलहर का कहर, कई जिलों में पारा लुढ़का

    उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शीतलहर चल रही है और तापमान तेजी से गिरा है. मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बन गया. मेरठ और आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है. राजधानी लखनऊ में भी इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे तक कुछ जिलों में शीतलहर और पाले का असर बना रह सकता है, हालांकि 15 जनवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 08:45 AM (IST)

    आवारा कुत्तों के काटने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देना होगा भारी मुआवजा

    आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि कुत्ते के काटने की घटनाओं के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और पीड़ितों को भारी मुआवजा देना पड़ सकता है. अदालत ने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में नियमों को सही तरीके से लागू नहीं किया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है. इसके साथ ही कोर्ट ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने के संकेत दिए हैं. न्यायाधीशों का कहना है कि अगर इन घटनाओं में बच्चों या बुजुर्गों को नुकसान होता है, तो इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती. यह फैसला आने वाले समय में आवारा कुत्तों से जुड़े नियमों को और सख्ती से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 08:30 AM (IST)

    पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी

    पंजाब और हरियाणा में इस समय उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है. रात और सुबह के समय तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. हरियाणा में मकर संक्रांति के दिन भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की गई है. गुरुग्राम, हिसार और नारनौल जैसे जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 08:15 AM (IST)

    पोल्ट्री की मांग से सोयामील को राहत, DDGS से उद्योग की चिंता बनी

    देश में पोल्ट्री सेक्टर की स्थिति सुधरने से सोयामील की मांग में हल्का सुधार देखने को मिल रहा है. फीड बनाने वाली कंपनियां पहले की तुलना में ज्यादा सोयामील खरीद रही हैं, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला है. हालांकि, सस्ते विकल्प DDGS की बढ़ती उपलब्धता ने सोयामील प्रोसेसरों की चिंता बढ़ा दी है. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि मांग में सुधार के बावजूद कीमतों और प्रतिस्पर्धा का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में फीड इंडस्ट्री की चाल ही सोयामील बाजार की दिशा तय करेगी.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 08:00 AM (IST)

    मनरेगा की गड़बड़ियों पर सरकार सख्त, जी राम जी योजना से बदलेगा गांवों का चेहरा

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा में हुई गड़बड़ियों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले कई जगह मजदूरों की जगह मशीनों और ठेकेदारों से काम कराया गया, फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए और एक ही काम को बार-बार दिखाकर पैसे निकाले गए. अब इन सब पर रोक लगाने के लिए ‘विकसित भारत – जी राम जी योजना’ लाई गई है. इस योजना के तहत मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा और ₹1,51,282 करोड़ की राशि से गांवों के स्थायी विकास पर फोकस किया जाएगा. सरकार का दावा है कि इससे भ्रष्टाचार रुकेगा और गांवों को सच में मजबूत बनाया जा सकेगा.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 07:45 AM (IST)

    एक दिन में 46.5 किलो दूध का रिकॉर्ड, किसानों के लिए नई उम्मीद

    देश की डेयरी दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है. करन फ्रीज नस्ल की गाय ने एक ही दिन में 46.5 किलो दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस उपलब्धि के साथ ही इस नस्ल को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिल गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह गाय भारतीय मौसम में आसानी से ढल जाती है और दूसरी नस्लों के मुकाबले ज्यादा दूध देती है. इससे किसानों की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और उनकी आमदनी में भी सीधा इजाफा होने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 07:30 AM (IST)

    बिहार में ठंड और कोहरे का डबल असर, कई इलाकों में विजिबिलिटी कम

    बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है. सुबह के समय घना कोहरा छा जाने से सड़क और रेल यातायात पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि लोगों को घर से निकलने में डर लगने लगा है. पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय जैसे जिलों में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है.

    सुबह-सुबह ठंडी हवाओं और कोहरे की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग देर तक अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. राजधानी पटना में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है, जहां दिन का अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. अधिक नमी और ठंडी हवा के कारण ठिठुरन लगातार महसूस हो रही है और फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 07:15 AM (IST)

    गुरुग्राम में पहाड़ों जैसी ठंड, मकर संक्रांति पर भी शीतलहर का असर

    हरियाणा के गुरुग्राम में ठंड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान की वजह से लोगों को शिमला-मनाली जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। सोमवार को गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भी शहर में शीतलहर का असर बना रहेगा और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है। आज गुरुग्राम में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

  • Posted By: Kisan India

    14 Jan 2026 07:00 AM (IST)

    दिल्ली-NCR में तीन साल बाद सबसे सर्द सुबह, ठंड अभी और सताएगी

    दिल्ली और पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है. राजधानी में तीन साल बाद जनवरी की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पूरे दिन शीतलहर का असर बना रह सकता है. ठंडी हवाओं और ज्यादा नमी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. विभाग का कहना है कि 15 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय मध्यम से घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा. ऐसे में फिलहाल दिल्ली-NCR के लोगों को ठंड से राहत मिलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से तापमान नीचे लुढ़क गया है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 14 Jan, 2026 | 06:46 AM