108 साल पुराना ऐतिहासिक चीकू का पेड़! Iraq से भारत लाई गई ये दुर्लभ किस्म!
इस वीडियो में हम आपको दिखा रहे हैं 108 साल पुराने अनोखे चीकू के पेड़ की अद्भुत कहानी। यह पेड़ 1916 में लगाया गया था और इसे ईराक से लाया गया था। तोहफे में मिले इस पेड़ को हाफिज़ अब्दुल रशीद साहब ने लगवाया था। यही पेड़ आगे चलकर मदर ऑफ ट्रीज बना और इससे सैकड़ों नए पेड़ तैयार हुए। खास बात यह है कि इस पेड़ के चीकू बिना बीज के और बेहद मीठे होते हैं। आज चौथी पीढ़ी के किसान इसकी देखभाल कर रहे हैं और एक सीजन में 8 क्विंटल तक उत्पादन होता है। यह वीडियो इतिहास, खेती और विरासत का अनोखा संगम है.
Published: 6 May, 2026 | 08:36 PM