Kisan Neta Jagjit Singh Dallewal का किसानों को संदेश, एकजुट होकर फिर लड़ना होगा

नई दिल्ली | Published: 22 Jul, 2026 | 07:43 PM

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की समस्याओं और MSP को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को बचाने के लिए आंदोलन को सही मुद्दों पर केंद्रित करना जरूरी है। डल्लेवाल ने गेहूं की बिक्री, किसानों के कर्ज और सरकार की ओर से दिए गए बोनस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई किसानों को अपनी फसल कम कीमत पर बेचनी पड़ी है। उन्होंने दावा किया कि कई राज्यों में किसानों को MSP का पूरा लाभ नहीं मिल रहा और खरीद पर कैपिंग जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

Topics: