5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ देर में, भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने ठोंकी ताल, लिस्ट जारी

Assembly Election Dates 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार 2026 के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाने हैं. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं. पश्चिम बंगाल और असम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जोर-आजमाइश तेज कर दी है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 15 Mar, 2026 | 03:10 PM

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसको लेकर चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है. वहीं, राजनीतिक दल भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कांग्रेस ने असम के लिए 26 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है तो आम आदमी पार्टी ने भी 14 सीटों के लिए कैंडीडेट का ऐलान कर दिया है. वहीं, भाजपा नेताओं और कांग्रेस नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे अभी से कर रहे हैं.

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार 2026 के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाने हैं. चुनाव आयोग शाम 4 बजे हर राज्य के लिए मतदान तारीखों और मतदान चरणों की घोषणा करेगा. इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं. पश्चिम बंगाल और असम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जोर-आजमाइश तेज कर दी है. पश्चिम बंगाल में खुद को कैंडीडेट मानकर कई मौजूदा विधायकों ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है. जबकि, असम में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों में सरकार बनाने का दावा ठोका

ओडिशा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज चुनाव आयोग राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा करने वाला है. उन्होंने कहा कि हम तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में सरकार बनाएंगे और पुडुचेरी और असम में अपनी सरकार बरकरार रखेंगे. भाजपा, NDA की आगामी चुनावों में जीत होगी. पश्चिम बंगाल में बदलाव होगा, लोगों ने ममता बनर्जी की TMC सरकार को हटाने का मन बना लिया है.

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले – कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है. पांचों राज्यों में बहुत अच्छी तैयारी है, निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी. उन्होंने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है उनके कार्यक्रम को नकारना बहुत ही दुख की बात है. ऐसा TMC को नहीं करना चाहिए था, हम इसकी निंदा करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है. उनके नेता बेकार के मुद्दे उठाकर संसद का समय बर्बाद करते हैं.

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का भाजपा का दावा

बिहार में JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने एएनआई से कहा कि पश्चिम बंगाल के TMC शासन काल के दौरान जो अत्याचार हुए हैं, लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है, संसाधनों का दुरुपयोग हुआ. नौकरियां नहीं हैं, रोजगार नहीं है, उद्योग बंद हैं. लोग बदलाव चाहते हैं और निसंदेह जो नई सरकार भाजपा की बनेगी वो बंगाल का गौरव उसे पुनर्स्थापित करेगी. बंगाल के लोगों के जीवन में खुशहाली आए, नौकरियां व रोजगार मिले, ये सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री का ये संबोधन बड़ी जीत की बुनियाद डालने का काम कर रहा है.

भाजपा 24 घंटे और सातों दिन चुनाव के लिए तैयार रहती है- भाजपा सांसद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि पश्चिम बंगाल में TMC जा रही है, भाजपा आ रही है. भाजपा के पक्ष में जो माहौल है उससे TMC बौखलाई है इसलिए हमले कर रही है, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है लेकिन जनता इसका जवाब देने वाली है. वहीं, दिल्ली में भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने चुनाव आयोग द्वारा आज चुनाव वाले राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना पर कहा कि भाजपा 24 घंटे सातों दिन लोगों के हित के लिए और चुनाव के लिए तैयार रहती है. चाहें वो आम चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या पंचायत चुनाव हों. हम हमेशा तैयार रहते हैं और हमारे लोग हमेशा काम करते हैं.

भाजपा को 20 सीटें मिल जाएं तो वही बहुत है- पश्चिम बंगाल के मंत्री

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कोलकाता में कहा कि आज 4 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी. हमें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि हमारे संगठन का साल भर लोगों के साथ संपर्क रहता है. लोग TMC के साथ हैं, भाजपा को 20 सीटें भी मिल गई तो बहुत है. उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हम पर हमला करते हैं लेकिन क्या वे हमें रोक पाए? वे हमें मार सकते हैं, हम तो गुंडे नहीं है, उनके भाजपा के पास गुंडे हैं पर हमारे साथ लोगों का आशीर्वाद है. उन्होंने इस दौरान अपने चुनाव क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया.

असम में भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी- गौरव गोगोई

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गुवाहाटी में कहा कि कांग्रेस पार्टी की असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 23 सीटों को लेकर दूसरी सूची घोषित हुई है. साथ ही साथ हमने 15 सीटों पर हमारे गठबंधन दलों, विभिन्न क्षेत्रों व राष्ट्रीय वामपंथी दलों के लिए सीटों की घोषणा भी की है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों से ऊब चुकी है. जनता इस चुनाव में भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी और कांग्रेस के साथ गठबंधन दलों की सरकार आएगी.

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को खरी-खरी सुनाई

दिल्ली में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि आज चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है और इसका स्वागत है. हम तो इसका बहुत समय से इंतजार कर रहे थे. वैसे तो इसकी बहुत पहले घोषणा हो जानी चाहिए थी. मैं चुनाव आयोग से कहूंगा कि आप पर इतने संदेह है लेकिन कम से कम इतना खुले तौर पर तो ऐसे काम मत कीजिए. सिरे से प्रधानमंत्री घोषणाएं करते जाते हैं और तब आपको यकायक तारीखों की घोषणा करना याद आता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Mar, 2026 | 03:01 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Assembly Election Dates Announced For 5 States Assam Candidate Lists Released By Congress And Aap Read Bjp Tmc Congress Leaders Comments

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ देर में, भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने ठोंकी ताल, लिस्ट जारी

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये 

Inflation In The Uae Increased Supplies Affected From India Were Iran Israel War

इंडिया से सप्लाई प्रभावित होते ही UAE में बढ़ गई महंगाई, सब्जियों के दाम डबल..15 दिनों का है चावल स्टॉक