India-US Trade Deal पर किसान नेता का बड़ा हमला, क्या सस्ती विदेशी फसलों से बढ़ेगा संकट?

नोएडा | Updated On: 21 Aug, 2026 | 08:07 PM

भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर विदेशी कृषि उत्पादों पर लगने वाली Import Duty और दूसरे Trade Barriers कम किए जाते हैं, तो अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में ज्यादा आसानी से पहुंच सकते हैं. उन्होंने गेहूं का उदाहरण देते हुए समझाया कि अगर अमेरिका से ₹2,000 प्रति क्विंटल गेहूं भारत आता है और उस पर 50 फीसदी Import Duty लगती है, तो उसकी कीमत करीब ₹3,000 हो जाती है. ऐसे में ₹2,585 के MSP वाले भारतीय गेहूं की तुलना में विदेशी गेहूं महंगा रहेगा.

Published: 21 Aug, 2026 | 10:22 PM

Topics: