किसान-मजदूरों का 25 नवंबर को बड़ा आंदोलन, किसान नेता Gurnam Singh Chaduni ने खोला मोर्चा
दिल्ली में हुई ‘देश बचाओ मोर्चा’ की बैठक में किसान, मजदूर और आम नागरिकों से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में Trade Deal को वापस लेने, किसानों को C2+50% फॉर्मूले के आधार पर MSP की गारंटी देने, किसान-मजदूरों की कर्जमाफी और खेत-मकान की नीलामी रोकने जैसी मांगें उठाई गईं। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार या आर्थिक सहायता, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, सभी के लिए मुफ्त और समान शिक्षा व इलाज तथा आलू-प्याज को MSP के दायरे में लाने की मांग भी रखी गई।
और पढ़ें