लीची किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! नई तकनीक से 13 दिनों तक ताजा रहेगी Litchi
जो लीची पहले सिर्फ 48 घंटे में खराब हो जाती थी, अब वही लीची 10 से 13 दिन तक एकदम ताज़ा रहेगी। वैज्ञानिकों ने एक नई और सस्ती तकनीक विकसित की है, जिससे लीची की शेल्फ लाइफ कई गुना बढ़ गई है। इस तकनीक में लीची की सही तुड़ाई और खास पैकेजिंग प्रक्रिया पर जोर दिया गया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस तकनीक की जानकारी साझा की है। इससे न सिर्फ किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे, बल्कि आम लोगों तक भी ताज़ी लीची पहुंच सकेगी। यह तकनीक किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार के सहयोग का शानदार उदाहरण है।
Published: 24 Jun, 2026 | 09:22 PM