अकेले किसान ने हिला दी पुलिस की फौज! खाद पर महा बवाल, बैरिकेडिंग पर खींचातानी

नई दिल्ली | Updated On: 17 Jun, 2026 | 07:58 PM

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डीएपी (DAP) खाद की किल्लत और डीजल नियमों को लेकर किसानों का गुस्सा इस कदर फूटा कि पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे किसानों और पुलिस की भारी फौज के बीच तीखी झड़प हुई. उग्र किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तक को हिलाकर रख दिया. किसान कोई गले में खाली खाद की बोरी लटकाकर पहुंचा था, तो कोई हाथ में फांसी का फंदा लेकर सरकार को चेतावनी दे रहा था. किसानों का सीधा आरोप है कि सरकारी समितियों में खाद गायब है, जबकि निजी बाजारों में धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है. ऊपर से प्रशासन ने पेट्रोल पंपों से डब्बों में डीजल देने पर रोक लगा दी है, जिससे खेती ठप होने की कगार पर है.

Published: 17 Jun, 2026 | 08:58 PM

Topics: