केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड दौरे से भारतीय कृषि और किसानों के लिए कई बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं! कृषि मंत्री ने खेती के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग’ (एकीकृत कृषि) को खेती का असली भविष्य बताया और किसानों से इसे अपनाने की पुरजोर अपील की. इस वीडियो में जानिए कि कैसे बदलते मौसम और चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने देश के कृषि वैज्ञानिकों को 12 अहम टास्क सौंपे हैं, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके. इसके साथ ही, शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय फलों को वैश्विक बाजार (International Market) से जोड़ने का महा-प्लान साझा किया है. लीची के सफल एक्सपोर्ट के बाद अब भारतीय आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 52 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विदेशी मांग के अनुसार रणनीति तैयार करेंगी. दलहन, तिलहन और गेहूं भंडारण को लेकर सरकार की क्या नई रणनीति है, पूरी इनसाइड स्टोरी इस वीडियो में देखें!
शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कृषि वैज्ञानिकों को 12 टास्क दिए, आम-लीची एक्सपोर्ट पर नई रणनीति तैयार
और पढ़ें
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
Published: 26 Jun, 2026 | 05:14 PM